हरड़ एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसका आयुर्वेद में काफी इस्तेमाल है। हरड़ में विटामिन C, आयरन, मैंगनीज, सेलेनियम और कॉपर होता है। जहां यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाकर मौसमी बीमारियों से बचा सकता है, वहीं इसका सेवन पाचन क्रिया से जुड़ी दिक्कतों में असरदार है। इसके अलावा भी आयुर्वेद में हरड़ के कई फायदे बताए गए हैं, जिस बारे में हमें हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा ने बताया। डॉ. श्रेय कहते हैं कि शायद आपको मालूम न हो लेकिन हरड़ का सेवन आपकी स्किन से लेकर बालों तक की कई समस्याओं में असरदार है। जानते हैं खाली पेट हरड़ खाने के तमाम फायदे के बारे में विस्तार से।
खाली पेट हरड़ खाने के फायदे
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि खाली पेट अगर हरड़ खाएंगे तो इसका विरेचनी असर होता है यानी कि यह शरीर को डिटॉक्लीफाई करने का काम करता है। खाली पेट इसे लेने से आंतों की सफाई होती है और पेट से जुड़ी समस्याओं में कमी आती है जैसे-
1. कब्ज की समस्या में फायदेमंद
डॉ. श्रेय कहते हैं कि हरड़ एक अच्छा एंटाएसिड है, जिसका सेवन आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचा सकता है। यह लवण रहित होता है, जिसमें नमक नहीं होता। अगर हम इसे कम डोज में ले रहे हैं, तो एक मल्टी विटामिन का काम करेगा, लेकिन ज्यादा मात्रा में लेंगे तो यह लैक्सेटिव का काम करेगा और पेट को अच्छे से साफ करेगा।
इसे भी पढ़ें: कब्ज से राहत के लिए हरड़ का इस्तेमाल कैसे करें? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें
2. गैस और अपच में कारगर
जिन लोगों को लगातार एसिडिटी और गैस की दिक्कत रहती है उनके लिए भी हरड़ का सेवन काफी कारगर माना जाता है। दरअसल, पेट में एसिड बाइल को थोड़ा न्यूट्रलाइज करता है, जिससे एसिडिटी में कमी आती है। साथ ही खाली पेट हरड़ खाने के पाचन एंजाइम्स बढ़ते हैं, जिससे खाना अच्छी तरह से पच जाता है और अपच की समस्या नहीं होती है।
harad_acidity_gas
3. वेट लॉस में मददगार
खाली पेट हरड़ का सेवन वजन घटाने में मददगार साबित हो सकता है। हरड़ शरीर से विषाक्त पदार्थों (टॉक्सिन्स) को बाहर निकालने में मददगार। डॉ. श्रेय कहते हैं कि इसका 'दीपन' गुण यानी भूख बढ़ाने वाले खास गुण और पाचक गुणों के कारण, यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में कारगर है। जब सुबह खाली पेट आप हरड़ का सेवन करते हैं, तो यह मेटाबॉलिज्म तेज करती है जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। साथ ही, इस प्रकार से हरड़ का सेवन शरीर में जमा फैट के कणों को पिघलाने में मदद करती है, जिससे शरीर का फैट नहीं बढ़ता।
4. खांसी और सर्दी-जुकाम में कारगर
खांसी और सर्दी-जुकाम की समस्या में हरड़ का सेवन काफी कारगर हो सकता है। हरड़ प्राकृतिक रूप से खांसी और सर्दी-जुकाम को रोकने में मदद करता है। हरड़ की गर्मी, फेफड़ों में कफ को जमा होने से रोकती है, जिससे कंजेशन की समस्या नहीं होती। इसके अलावा हरड़ में एंटी ऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है और विटामिन सी होता है जो कि इम्यून सेल्स को बढ़ावा देते हैं और सर्दी-जुकाम से बचाव में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: बच्चों की सेहत के लिए हरड़ कैसे फायदेमंद है? जानें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से
Researchgate में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि इसमें इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण होते हैं जो सेल-मीडिएटेड इम्यून रिस्पॉन्स को बढ़ाते हैं और सर्दी-खांसी जैसे मौसमी संक्रमणों से बचाव में मदद करते हैं।
5. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद है हरड़
आपको हैरानी हो सकती है, लेकिन स्किन और बालों के लिए हरड़ का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके प्राकृतिक सूजनरोधी और जीवाणुरोधी गुण मुंहासे पैदा करने वाले कारकों से लड़ने में मदद करते हैं। यह ऑयली स्किन की समस्या में कमी लाने के साथ एक्ने कम करने में मददगार है। यह दाग-धब्बों को कम करके अंदर से ग्लोइंग स्किन पाने में मददगार है। इसके अलावा हरड़ के एंटीऑक्सीडेंट्स बालों की सेहत को भी बेहतर बनाने में मददगार हैं।
खाली पेट हरड़ का सेवन कैसे करें?
डॉ. श्रेय कहते हैं कि खाली पेट हरड़ का सेवन करने के लिए आपको
- एक गिलास गुनगुने पानी में 1/4 से 1/2 चम्मच हरड़ का पाउडर मिलाना है और इसका सेवन करें।
- डॉ. श्रेय कहते हैं कि यह एक प्रकार का डिटॉक्स ड्रिंक है जिसमें आप थोड़ी मात्रा में शहद मिलाकर ले सकते हैं।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. श्रेय कहते हैं कि अगर आपके शरीर की गर्मी बढ़ी हुई है या पहले से ही पेट की बीमारी का इलाज चल रहा है तो हरड़ लेने से बचें। इसकी गर्म प्रकृति, पेट की सेहत बिगाड़ सकती है। इसके अलावा प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान भी हरड़ लेने से बचें। साथ ही, अगर आपको लिवर या किडनी की कोई बीमारी है तब भी आप इसके सेवन से बचें।
FAQ
क्या हरड़ गर्म होती है या ठंडी?
हरड़ गर्म होती है, जिसका सेवन पेट की गर्मी बढ़ा सकती है इसलिए आप सर्दी-जुकाम में इसे ले सकते हैं।1 दिन में कितनी हरड़ खानी चाहिए?
1 दिन में आपको एक छोटी चम्मच यानी लगभग 2 ग्राम से ज्यादा हरड़ का सेवन नहीं करना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 22, 2026 12:34 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma
-1792651495807.webp)