Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने से पेट को क्या फायदे मिलते हैं? बता रही हैं डायटिशियन

पपीते में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसको खाली पेट खाने से पेट को क्या लाभ मिलते हैं? आइए लेख में जानें।

अच्छे स्वास्थ्य के लिए अक्सर लोगों को फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इन्हीं हेल्दी फलों में से एक पपीते भी है। पपीते में अच्छी मात्रा में फाइबर, विटामिन ए और विटामिन सी जैसे बहुत से पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण भी होते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है, लेकिन इसको खाली पेट पपीता खाने से पेट को क्या लाभ मिलते हैं? ऐसे में आइए इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से जानें।

सुबह पपीता खाने से पेट को क्या फायदे होते हैं?

Ms. Edwina Raj के अनुसार, "पपीता एक न्यूट्रिशस (nutritious) फल है, जिसे अक्सर पाचन और पेट की सेहत के लिए खाने की सलाह दी जाती है। सुबह खाली पेट पपीता खाने से पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है, क्योंकि इसमें नेचुरल एंजाइम, फाइबर, विटामिन और पानी होता है, जो पेट के लिए बहुत हल्का और फायदेमंद होता है।"

पाचन तंत्र रहता है दुरुस्त

Ms. Edwina Raj आगे बताती हैं, "पपीते का एक मुख्य फायदा यह है कि इसमें 'पैपेन' (papain) नामक एक एंजाइम होता है, जो प्रोटीन को तोड़ने और पाचन को आसान बनाने में मदद करता है। इससे पेट फूलना, भारीपन, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है। जिन लोगों का पाचन अक्सर स्लो रहता है, उन्हें सुबह पपीता खाने से पूरे दिन पेट में हल्कापन और आराम महसूस हो सकता है।"

इसे भी पढ़ें: पपीता खाने के कितनी देर बाद दूध पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

पेट साफ करने में सहायक

Ms. Edwina Raj के अनुसार, "पपीते में भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर भी होता है, जो पेट साफ होने की प्रक्रिया को बेहतर बनाता है और पेट के कामकाज को सुधारता है। फाइबर मल को ठोस बनाने में मदद करता है और आंतों से वेस्ट (waste) को आसानी से बाहर निकालने में मदद करके कब्ज को रोकता है। एक स्वस्थ पाचन तंत्र खाने से पोषक तत्वों को बेहतर ढंग से सोखने में भी मदद करता है।"

benefits of eating papaya on an empty stomach for gut health  01 (5)

शरीर को हाइड्रेट रखे

पपीते का एक और फायदा यह है कि इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और पेट की सेहत को बनाए रखता है।

इम्यूनिटी को बूस्ट करे

पपीते में विटामिन सी, विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने और इम्यूनिटी (immunity) को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

गट के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखे

खाली पेट पपीता खाने से पेट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया (gut bacteria) को बढ़ने में भी मदद मिल सकती है, क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया के लिए भोजन का काम करता है। इससे पाचन, इम्यूनिटी और पूरे स्वास्थ्य के लिए पेट के अच्छे बैक्टीरिया का बैलेंस (gut microbiome) बहुत जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: देर रात खाना खाकर तुरंत सो जाने से सुबह सुस्ती और भारीपन क्यों महसूस होता है? जानें डॉक्टर से 

शरीर को डिटॉक्स करे

Ms. Edwina Raj कहती हैं, "कुछ लोगों का मानना है कि पपीता शरीर को डिटॉक्स (विषैले तत्वों से मुक्त) करने में मदद करता है, लेकिन इसका मुख्य फायदा शरीर की सफाई करने के बजाय, नेचुरल पाचन और पेट साफ होने की प्रक्रिया को बेहतर बनाना है। सबसे अच्छा यही है कि आप एक बैलेंस डाइट के हिस्से के तौर पर ताजा और पका हुआ पपीता सीमित मात्रा में खाएं।"

सावधानियां

हालांकि पपीता ज्यादातर लोगों के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन जिन लोगों को किसी चीज से एलर्जी है, जिनका ब्लड शुगर कम रहता है या जिन्हें पेट से जुड़ी कोई खास समस्या है, उन्हें इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए। अगर पपीता खाने के बाद पेट में किसी तरह की तकलीफ या एलर्जी के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

निष्कर्ष

खाली पेट पपीता खाने से पाचन तंत्र को दुरुस्त करने, पेट साफ करने, शरीर को हाइड्रेट रखने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, गट को स्वस्थ रखने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इससे किसी भी तरह की एलर्जी या परेशानी होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, पाचन से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • रोज पपीता खाने से क्या फायदा होता है?

    रोज पपीता खाने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, स्किन को ग्लोइंग बनाने, आंखों की रोशनी में सुधार करने, लिवर को डिटॉक्स करने और पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।
  • 1 दिन में कितने पपीते खाने चाहिए?

    1 दिन में 150 से 200 ग्राम तक पके हुए पपीते का सेवन किया जा सकता है, लेकिन इसका अधिक सेवन करने से बचें। इससे पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।

Read Next

पेट के ल‍िए फायदेमंद है काली क‍िशम‍िश, एस‍िड‍िटी-गैस जैसी समस्‍याएंं होती हैं दूर 

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 27, 2026 12:40 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • May 27, 2026 12:40 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content