Sun Oct 18, 2026 | 09:30 AM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

सुबह खाली पेट आंवला खाने से शरीर में क्या होता है? डॉक्टर से जानें

सुबह खाली पेट आंवला खाने से पाचन, स्किन और शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। यहां आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानिए, इसे खाने का सही तरीका और किन लोगों को इससे सावधानी रखनी चाहिए।
सुबह खाली पेट आंवला खाने से शरीर में क्या होता है? डॉक्टर से जानेंसुबह खाली पेट आंवला खाने से शरीर में क्या होता है? डॉक्टर से जानें

सुबह उठकर खाली पेट आंवला खाना कई लोगों की रोजाना की हेल्दी आदतों में शामिल है। कोई इसे इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए खाता है, तो किसी का मानना है कि आंवला खाने से पाचन, बालों और स्किन को फायदा मिलता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सुबह खाली पेट आंवला खाने से शरीर के अंदर वास्तव में क्या होता है?

मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, आयुर्वेद में इसे रसायन के रूप में भी जाना जाता है। यही वजह है कि आंवले का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है, जैसे इसे कच्चा खाना, इसका रस पीना या अलग-अलग आयुर्वेदिक तैयारियों में शामिल करना। हालांकि, आंवले का फायदा केवल इस बात पर निर्भर नहीं करता कि आप इसे खाते हैं या नहीं, बल्कि आपकी पाचन क्षमता, शरीर की प्रकृति और सेवन के तरीके का भी असर पड़ सकता है।

सुबह खाली पेट आंवला खाने से क्या होता है?

आयुर्वेदिक डॉक्टर किरण गुप्ता के अनुसार, आंवला को आयुर्वेद में रसायन यानी शरीर को पोषण देने और बैलेंस बनाए रखने वाले पोषक तत्वों से भरपूर फलों में गिना जाता है। इसमें पांच रसों में अम्ल रस प्रमुख होता है, सही मात्रा में आंवला का सेवन पाचन अग्नि को सपोर्ट कर सकता है और शरीर को पोषक तत्व प्रदान करता है। हालांकि, इसका असर व्यक्ति की प्रकृति, पाचन क्षमता और सेवन की मात्रा पर निर्भर करता है।

1. आंवला पाचन पर किस तरह असर कर सकता है?

  • सुबह खाली पेट आंवला खाने से कुछ लोगों को पाचन बेहतर महसूस हो सकता है।
  • इसमें मौजूद फाइबर आंतों की नॉर्मल एक्टिविटी को सपोर्ट करता है।
  • अगर किसी व्यक्ति को आंवला खाने के बाद पेट हल्का और साफ महसूस होता है, तो यह उसके लिए अनुकूल हो सकता है लेकिन जिन लोगों का पाचन पहले से सेंसिटिव है, उन्हें खाली पेट खट्टे फल लेने से जलन, खट्टी डकार या असहजता हो सकती है।

2. आंवला का स्किन और बालों पर असर

  • आंवला में विटामिन C और कई तरह के जरूरी एंटीऑक्सीडेंट यौगिक पाए जाते हैं।
  • विटामिन C शरीर में कोलेजन को बनाने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भूमिका निभाता है।
  • यही कारण है कि आंवले को स्किन और बालों की सेहत से जोड़कर देखा जाता है।
  • हालांकि, सिर्फ आंवला खाने से बाल झड़ना या स्किन की हर समस्या खत्म हो जाएगी, ऐसा दावा करना सही नहीं है। इन समस्याओं के पीछे पोषण की कमी, हार्मोनल बदलाव और अन्य कारण भी हो सकते हैं।

साल 2019 में Contemporary Clinical Trials Communications जर्नल में प्रकाशित रिसर्च पेपर के अनुसार-

  • आंवले का फॉर्मूलेशन एंडोथेलियल फंक्शन में सुधार करता है और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है।
  • इसके सेवन से शरीर की एंटीऑक्सीडेंट क्षमता बढ़ती है और ऑक्सीडेटिव बैलेंस बना रहता है।
  • सबसे अच्छी बात यह है कि इससे लिवर, किडनी या डायबिटिक इंडेक्स पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है।

क्या आंवला खाली पेट ही खाना चाहिए?

आयुर्वेदिक डॉक्टर किरण गुप्ता बताती हैं कि इसके फायदे पाने के लिए आंवला केवल खाली पेट ही खाना जरूरी नहीं है। अगर किसी व्यक्ति को खाली पेट आंवला खाने से परेशानी होती है, तो वह इसे भोजन के बाद या दिन के किसी दूसरे समय सीमित मात्रा में ले सकता है। आयुर्वेद में भी व्यक्ति की प्रकृति और पाचन क्षमता के अनुसार आहार लेने पर जोर दिया जाता है।

 amla empty stomach effectamla empty stomach effect

इसे भी पढ़ें: सफेद बालों की समस्या का हल हो सकता है आंवला पाउडर, बस जान लें इस्तेमाल का तरीका

किन लोगों को खाली पेट आंवला खाने से सावधानी बरतनी चाहिए?

आयुर्वेदिक डॉक्टर किरण गुप्ता सलाह देती हैं कि जिन लोगों को अक्सर पेट में जलन, एसिडिटी या खट्टी डकार की समस्या रहती है, उन्हें खाली पेट आंवला लेने से सावधानी बरतनी चाहिए। इसी तरह बहुत सेंसिटिव डाइजेस्टिव सिस्टम वाले लोगों को भी शुरुआत कम मात्रा से करनी चाहिए। आंवला खाने के बाद अगर पेट दर्द, जलन, दस्त या किसी तरह की एलर्जी जैसी समस्या हो, तो इसका सेवन रोककर डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट भूमि आंवला का पानी पीने के क्या फायदे हैं? डॉक्टर से जानें

1 दिन में कितने आंवले खाने चाहिए?

आंवला सेहत के लिए फायदेमंद फल है, लेकिन ज्यादा मात्रा में खाना जरूरी नहीं है। रोजाना एक ताजा आंवला पर्याप्त हो सकता है। यदि आपको खाली पेट लेने पर असहजता होती है, तो इसे दूसरे भोजन के साथ लिया जा सकता है। किसी बीमारी के लिए दवा चल रही है या डॉक्टर ने खास डाइट बताई है, तो नियमित रूप से आंवला लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

निष्कर्ष

सुबह खाली पेट आंवला खाना उन लोगों के लिए फायदेमंद होता है, जिन्हें इसे खाने के बाद कोई दिक्कत नहीं होती है। यह विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा सोर्स है और आयुर्वेद में इसे रसायन के रूप में बताया गया है लेकिन हर व्यक्ति का शरीर और पाचन क्षमता अलग होती है। इसलिए आंवले को किसी बीमारी का इलाज मानने के बजाय बैलेंस डाइट का हिस्सा बनाएं और खाली पेट खाने पर परेशानी होने की स्थिति में इसका समय या मात्रा बदलें।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या आंवला खाने के बाद तुरंत पानी पी सकते हैं?

    आंवला खाने के बाद पानी पी सकते हैं लेकिन ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए आप सादा ताजा पानी पी सकते हैं।
  • क्या बच्चों को आंवला खिलाया जा सकता है?

    बच्चों को आंवला उनकी उम्र और पाचन क्षमता के अनुसार दिया जा सकता है। बहुत छोटे बच्चों को देने से पहले बच्चों के डॉक्टर की सलाह लेना सही होता है।
  • क्या आंवला खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है?

    आंवले को आयुर्वेद में शरीर के लिए बैलेंस माना जाता है, लेकिन इसका असर व्यक्ति की प्रकृति और सेवन की मात्रा के अनुसार अलग हो सकता है।

Read Next

→ रोज आंवला खाने से शरीर में क्या होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें 7 फायदे और खाने का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 14, 2026 11:26 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta