करेला, एक ऐसी सब्जी है जिसे बहुत कम लोग पसंद करते हैं लेकिन इस सब्जी में इतने गुण हैं कि कई बीमारियों में लोग इसे खाते हैं। दरअसल, करेले में कई प्रकार के न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो कि सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाते हैं जैसे करेले के एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में सेलुलर डैमेज को कम करते हैं। ये ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा करेले का जूस शुगर बैलेंस करने में भी मददगार है और स्किन से जुड़ी समस्याओं में भी लोग इसे पीने की सलाह देते हैं लेकिन आज हम जानेंगे रोजाना खाली पेट करेले का जूस पीना कितना सुरक्षित है आयुर्वेदा की डायरेक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से
क्या हम रोजाना खाली पेट करेले का जूस पी सकते हैं?
आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि सुबह खाली पेट करेले का जूस पीना बेहद फायदेमंद है लेकिन रोज इसे खाली पेट पीने से आपको नुकसान हो सकता है। जब आप खाली पेट करेला का जूस पीते हैं तो इससे आपके पेट की लाइनिंग काफी हद तक प्रभावित होती है। पहले कुछ दिन आपको फायदे महसूस हो सकते हैं लेकिन लंबे समय में आपको नुकसान भी हो सकता है क्योंकि रोज-रोज इसे पीने पर पेट के अस्तर का पीएच बिगड़ सकता है और कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं जैसे
- पाचन क्रिया का काम बिगड़ सकता है।
- पेट के नेचुरल एंजाइम्स प्रभावित हो सकते हैं।
- गुड बैक्टीरिया कम हो सकते हैं।
- इसे कच्चा और गाढ़ा पीने से जी मिचलाना
- एसिड रिफ्लक्स या दस्त हो सकते हैं।
- ब्लड शुगर अचानक से घट सकता है।
इसलिए इन तमाम नुकसानों को देखते हुए रोजाना करेला का जूस खाली पेट पीने से बचें।
इसे भी पढ़ें: करेला जूस या करेला पाउडर: डायबिटीज में शुगर कंट्रोल के लिए क्या बेहतर? डॉक्टर से जानें
किस स्थिति में कितने दिन पिएं करेले का जूस?
आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि कभी भी अपने मन से करेले का जूस न पिएं। पहले डॉक्टर को दिखाएं और अपनी स्थिति अनुसार करेले का जूस पिएं जैसे कि
डायबिटीज में करेले का जूस
PubMed में प्रकाशित इस रिसर्च की मानें तो करेला एंटी-डायबिटिक गुण वाले तत्व जैसे चैरेंटिन, विसिन और पॉलीपेप्टाइड-पी होते हैं। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट जैसे अन्य बायोएक्टिव घटक भी होते हैं। सेल कल्चर, जानवरों और इंसानों पर हुई स्टडीज में करेले के अर्क के मेटाबोलिक और हाइपोग्लाइसेमिक यानी ब्लड शुगर कम करने वाले असर देखे गए हैं। दरअसल, यह इंसुलिन रिलीज को कंट्रोल करके, ग्लूकोज मेटाबोलिज्म को बदलकर या इंसुलिन जैसा असर दिखाकर काम करता है। डायबिटीज में आप 1 कप पानी में 2 चम्मच करेला जूस मिलाकर दिन में 2 बार लें। पहले 15 दिन इसे लें और शुगर की जांच करवाकर और डॉक्टर से बात करके इसे आगे लेने के बारे में विचार करें।

स्किन के लिए करेले का जूस
Indian Journal of Dermatological Research में प्रकाशित जर्नल में बताया गया है कि करेला का जूस स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। आंकड़ों के अनुसार, जो लोग नियमित रूप से नीम या करेला का सेवन करते हैं, उनमें त्वचा रोगों से पीड़ित होने की दर उन लोगों की तुलना में काफी कम पाई गई जो इनका नियमित सेवन नहीं करते हैं। इसलिए करेले का नियमित सेवन इन बीमारियों को ठीक कर सकता है। इसमें भी ध्यान रखें कि आपको 15 दिन लगातार खाली पेट करेला जूस पीना है और इससे ज्यादा न पिएं क्योंकि नुकसानदेह हो सकती है।
वेट लॉस के लिए करेले का जूस
वेट लॉस के लिए आप करेला का जूस रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में मिलाकर ले सकते हैं लेकिन 10 दिन से ज्यादा नहीं। दरअसल, वेट लॉस में ये सीधे तौर पर असरदार नहीं बल्कि ये मेटाबॉलिक रेट बढ़ाता है जिससे पाचन क्रिया में तेजी आती है और वेट लॉस में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, ये फैट कटर की तरह भी काम करता है जिससे शरीर में जमा फैट में कमी आती है और वेट लॉस मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: क्या करेले के साथ छाछ पी सकते हैं? जानें डॉक्टर की राय
निष्कर्ष:
ध्यान रखें कि आपको करेला का जूस पीना है लेकिन कंट्रोल करके और डॉक्टर के बताए गए तरीके से। आपको अपने मन से करेला का जूस नहीं पीना चाहिए क्योंकि इसका नुकसान हो सकता है वो भी लंबे समय तक के लिए। चंचल शर्मा आगे बताती हैं कि खाली पेट पी गई चीज का असर बहुत ज्यादा होता है।अगर आप रोज खाली पेट करेला का जूस पिएंगे तो हो सकता कि आपके पेट के काम करने के नेचुरल तरीके में कमी आ जाए और पेट दर्द, गैस और तमाम प्रकार की समस्याएं होने लगे।
FAQ
करेले का जूस पीने से वजन बढ़ता है क्या?
करेले का जूस पीने से आपका वजन नहीं बढ़ता बल्कि अगर आप वजन घटाना चाह रहे हैं तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ये मेटाबॉलिक रेट बढ़ाता है, फैट कम करता है और वेट लॉस में मदद करता है।करेले का जूस हफ्ते में कितने दिन पीना चाहिए?
करेले का जूस हफ्ते में आप 2 दिन छोड़कर पी सकते हैं। आपको इसे रेगुलर पीने से बचना चाहिए ताकि आपके पेट की सेहत लंबे समय तक प्रभावित न रहे।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 14, 2026 18:27 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma