Fri Sep 11, 2026 | 08:22 PM IST

Doctor Verified

जामुन और करेला का जूस पीने से शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान भी, जानें किन्हें नहीं करना चाहिए सेवन

Bitter Gourd and Jamun Juice Side Effects: करेला और जामुन का जूस वैसे तो शरीर के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह बहुत नुकसानदायक भी हो सकता है।

Bitter Gourd and Jamun Juice Side Effects: डायबिटीज समेत शरीर की कई गंभीर बीमारियों में डॉक्टर भी मरीजों को जामुन और करेले के जूस का सेवन करने की सलाह देते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करेला और जामुन का पोषक तत्वों से भरपूर जूस कुछ लोगों के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। करेले में वैसे तो डाइटरी फाइबर से लेकर विटामिन बी कॉम्प्लेक्स,फोलेट, जिंक और मैंगनीज की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है। वहीं जामुन में भी आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम, फास्फोरस, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इन दोनों के जूस का एक साथ सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन किसी भी चीज का गलत ढंग से सेवन करना खतरनाक हो सकता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं जामुन और करेला का जूस पीने के नुकसान और सावधानियों के बारे में।

जामुन और करेले का जूस पीने के नुकसान- Side Effects Of Bitter Gourd and Jamun Juice in Hindi

करेला और जामुन में मौजूद गुण और पोषक तत्व शरीर को फायदे के साथ नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। जामुन और करेला जूस में कई ऐसे गुण होते हैं, जो तेजी से वजन कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से आपका वजन तेजी से कम हो सकता है। यही नहीं, आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि, "करेला और जामुन शरीर में ब्लड शुगर का लेवल तेजी से घटाने में मदद करता है। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं तो आपके शरीर में ब्लड शुगर का स्तर काफी कम हो सकता है। इसके अलावा इसका बहुत ज्यादा सेवन लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है।"

Bitter Gourd and Jamun Juice Side Effects

इसे भी पढ़ें: करेले और जामुन का जूस मिक्स पीना है फायदेमंद, डायबिटीज समेत कई गंभीर परेशानियों में मिलेगा फायदा

जामुन और करेले का जूस पीने से इस तरह के नुकसान का खतरा रहता है-

1. लिवर के लिए नुकसानदायक

करेला और जामुन दोनों में ही कई तरह के एंजाइम पाए जाते हैं। करेले में मौजूद लैक्टिन नामक एंजाइम लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है। लिवर में इसकी मात्रा बढ़ने से प्रोटीन का संचार रुक जाता है। इसकी वजह से लिवर को नुकसान पहुंचता है। अगर आप लिवर से जुड़ी किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो करेले और जामुन का जूस पीने से बचना चाहिए। 

2. लो ब्लड शुगर में खतरनाक

जिन लोगों का ब्लड शुगर कम रहता है, उनके लिए करेले और जामुन का जूस बहुत नुकसानदायक होता है। करेला और जामुन दोनों ही शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कम करने का काम करता है। इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से भी नुकसान हो सकता है।

3. पाचन तंत्र खराब होने का खतरा

बहुत ज्यादा मात्रा में करेला और जामुन का जूस पीने से आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है। करेला और जामुन दोनों में मौजूद गुणों के कारण आपको डायरिया और एसिडिटी जैसी समस्याओं का खतरा रहता है। करेले में तो टेट्रासाइक्लिन ट्राइटरपेनॉइड यौगिक पाया जाता है, जो पेट में पहुंचकर उल्टी और मतली को ट्रिगर कर सकता है।

4. पीरियड्स के दौरान न पिएं

करेला और जामुन का जूस पीरियड्स के दौरान महिलाओं के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। पीरियड्स में इसका सेवन करने से ब्लीडिंग का खतरा बढ़ जाता है। यही नहीं प्रेग्नेंसी के दौरान भी करेला और जामुन का जूस पीने से बचना चाहिए।

5. स्पर्म काउंट कम होने का खतरा

बहुत ज्यादा करेला और जामुन का जूस पीने से स्पर्म काउंट कम होने का खतरा रहता है। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: रोज करेला खाने या इसका जूस पीने के हो सकते हैं ये 5 नुकसान, बिगड़ सकती है सेहत

वैसे तो आपको बिना डॉक्टर की सलाह के करेला और जामुन के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप ऊपर बताई गयी समस्याओं से ग्रसित हैं, तो करेले और जामुन का जूस पीने से बचें। इसके अलावा किसी भी बीमारी या समस्या में इसका सेवन करने से पहले इसकी मात्रा और सेवन के तरीके के बारे में डॉक्टर से जरूर पूछें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

चना खाने के बाद होने लगता है पेट दर्द? बचाव के लिए अपनाएं ये 4 उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 21, 2023 15:40 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content