Doctor Verified

करेले और जामुन का जूस मिक्स पीना है फायदेमंद, डायबिटीज समेत कई गंभीर परेशानियों में मिलेगा फायदा

Bitter Gourd And Jamun Juice Benefits: करेला और जामुन का जूस एक साथ पीने से कई फायदे मिलते हैं, जानें इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
करेले और जामुन का जूस मिक्स पीना है फायदेमंद, डायबिटीज समेत कई गंभीर परेशानियों में मिलेगा फायदा


Bitter Gourd And Jamun Juice Benefits: डायबिटीज, ब्लड प्रेशर समेत कई गंभीर बीमारियों का खतरा खानपान में गड़बड़ी और असंतुलित जीवनशैली के कारण बढ़ जाता है। डायबिटीज की समस्या में मरीज अक्सर खानपान को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। इस बीमारी में गलत फूड्स का सेवन करने से परेशानियां बढ़ सकती हैं। डायबिटीज कंट्रोल करने और वजन कम करने से लेकर ब्लड प्रेशर के खतरे से बचने के लिए करेला और जामुन का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। करेला और जामुन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, इसका सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर स्किन से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं करेला और जामुन का जूस एक साथ पीने के फायदे और सही तरीका।

करेला और जामुन का जूस पीने के फायदे- Bitter Gourd And Jamun Juice Benefits For Health

करेला और जामुन दोनों ही पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। डायबिटीज के मरीजों को करेले का जूस पीने की सलाह भी दी जाती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से आपके शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल में रहता है। शरीर में इंसुलिन के लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदाचार्य डॉ. एस के पांडेय कहते हैं कि करेला और जामुन डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण माना जाता है। नियमित रूप से इस जूस का सेवन करने से आपको कई गंभीर परेशानियों के खतरे को कम करने में फायदा मिलता है।

Bitter Gourd And Jamun Juice Benefits

इसे भी पढ़ें: नीम, करेला और जामुन का जूस पीने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

नियमित रूप से करेला और जामुन का जूस एक साथ पीने से आपको ये फायदे मिलते हैं-

1. डायबिटीज में फायदेमंद

करेला और जामुन का जूस एक साथ पीने से डायबिटीज की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और गुण शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं और इंसुलिन के स्तर को ठीक रखने में भी फायदा मिलता है।

2. सूजन को कम करने में फायदेमंद

शरीर की सूजन कम करने के लिए करेला और जामुन का जूस फायदेमंद माना जाता है। करेले और जामुन दोनों में ही प्लांट कंपाउंड और पॉलीपेप्टाइड-पी पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

3. स्किन से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद

स्किन इन्फेक्शन, खुजली और स्किन से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में करेला और जामुन का जूस पीना फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और स्किन से जुड़ी परेशानियों का खतरा कम होता है।

इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट पिएं करेले का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

4. वजन कंट्रोल करने में फायदेमंद

रोजाना सुबह के समय करेला और जामुन का जूस पीने से आपको वजन कम करने में भी फायदा मिलता है। इन दोनों में मौजूद पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने और चयापचय ठीक करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होता है।

5. ब्लड प्रेशर में फायदेमंद

आज के समय में खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़े कारणों की वजह से ब्लड प्रेशर की समस्या कम उम्र में भी हो रही है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए करेला और जामुन का जूस पीना फायदेमंद होता है।

कैसे पिएं करेला और जामुन का जूस?

करेला और जामुन का जूस सुबह के समय पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आप करेला और जामुन का जूस घर पर भी बना सकते हैं। आधा गिलास करेले के जूस में आधा गिलास जामुन का जूस मिलाएं। अब इसमें एक या दो चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच काला नमक मिलाएं और सुबह के समय इसका सेवन करें। किसी भी बीमारी या समस्या में इसका सेवन करने से डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं हलीम के बीज, जानें सेवन का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version