सुबह खाली पेट पिएं करेले का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Benefits Of Drinking Bitter Gourd Juice On Empty Stomach: करेले का जूस पीने से शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं। 

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Mar 28, 2023 14:10 IST
सुबह खाली पेट पिएं करेले का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Benefits Of Drinking Bitter Gourd Juice On Empty Stomach: करेला और उसका जूस दोनों ही शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। कई लोग सब्जी के साथ इसका जूस पीना भी पसंद करते हैं। करेले के जूस को अगर सुबह खाली पेट सेवन किया जाएं, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर के लिए बहुत हेल्दी होते हैं। इसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है और कई बीमारियां भी आसानी से दूर होती हैं। करेले के जूस में पर्याप्त मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, जिंक और फोलेट आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर हेल्दी रहने के साथ कई बीमारियां भी दूर होती हैं। करेले का जूस की सब्जी खाने से ज्यादा पौष्टिक इसका जूस पीना होता है। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर की फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट पायल अस्‍थाना से बात की। 

इम्यूनिटी मजबूत बनाए

करेले में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को मजबूत करक शरीर को भी हेल्दी रखते हैं। खाली पेट इस जूस को पीने से दिमाग भी हेल्दी रहता है। इस जूस को खाली पेट पीने से कई तरह के फायदे बढ़ जाते है। ये इम्यूनिटी को मजबूत करके मौसमी बीमारियों से भी शरीर को बचाता है।

डायबिटीज में मददगार

अगर आप भी अपनी बढ़ी हुई डायबिटीज से परेशान है, तो ये जूस आपकी समस्या को दूर कर सकता है। करेले का जूस ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है और शरीर को हेल्दी रखता है। इस जूस में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। 

पाचन तंत्र को मजबूत बनाए

खाली पेट करेले का जूस पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें मौजूद फाइबर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और शरीर को स्वस्थ रखता है। करेले का जूस पीने से पाचन सं जुड़ी समस्याएं नहीं होती है। करेले का जूस पीने से गट हेल्थ भी मजबूत होती है।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप लंबे समय से वजन कम करने के बारे में सोच रहे, तो डाइट में खाली पेट करेले के जूस को अवश्य शामिल करें। करेले के जूस में पाए जाने वाले तत्व भूख को कंट्रोल करने में मदद करते है। जिसकी वजह से लंबे समय तक भूख नहीं लगती और वजन कम करने में मदद मिलती है। इस जूस में कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है।

इसे भी पढ़ें- काला नमक होता है कई गुणों से भरपूर, जानें इसे खाने से सेहत को मिलने वाले 5 फायदे

लिवर के लिए फायदेमंद

खाली पेट करेले का जूस पीने से लिवर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। ये जूस लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है। खाली पेट करेले का जूस पीने से कई बीमारियां आसानी से दूर होती हैं।

खाली पेट करेले का जूस पीना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रखें इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर का परामर्श अवश्य लें। 

All Image Credit- Freepik

Disclaimer