Beetroot Mint Coriander Neem Juice in Hindi: त्वचा का खूबसूरत दिखना बहुत जरूरी होता है। इससे व्यक्ति का कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता है। साथ ही, पर्सनैलिटी भी निखर कर सामने आती है। अक्सर लोग त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए, या तो स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते हैं या घरेलू उपायों को आजमाते हैं। कोई होममेड फेस पैक अप्लाई करता है। लेकिन, आपको बता दें कि त्वचा को खूबसूरत बनाने और त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए अच्छी डाइट लेना भी बहुत जरूरी है। आपको अपने खान-पान का भी विशेष ध्यान देना चाहिए। त्वचा की समस्याएं दूर करने के लिए आप जूस भी पी सकते हैं। आपको बता दें कि चुकंदर, पुदीना, धनिया और नीम का जूस (Beetroot Mint Coriander Neem Juice) त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप इस जूस का रोज सुबह खाली पेट सेवन कर सकते हैं।
स्किन के लिए चुकंदर, पुदीना, धनिया और नीम का जूस पीने के फायदे
1. त्वचा का ग्लो बढ़ाए
अगर आप रोज सुबह खाली पेट चुकंदर, पुदीना, धनिया और नीम का जूस पिएंगे, तो इससे त्वचा का ग्लो बढ़ेगा। दरअसल, इस जूस को पीने से खून साफ होता है और बॉडी डिटॉक्स होती है। जूस में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करते हैं।
2. मुंहासों से निजात दिलाए
अगर आप एक्ने या मुंहासों की समस्या से परेशान रहते हैं, तो अपनी डाइट में चुकंदर, पुदीना, धनिया और नीम के पत्तों का जूस शामिल कर सकते हैं। इस जूस में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को मुंहासों से बचाते हैं। यह जूस एक्ने प्रोन स्किन वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें- ग्लोइंग स्किन पाने के लिए स्किन केयर रूटीन में शामिल करें ये 6 चीजें, दाग-धब्बों से भी मिलेगा छुटकारा
3. त्वचा की जलन दूर करे
शरीर में गर्मी बढ़ने की वजह से अक्सर त्वचा पर जलन हो जाती है। अगर आप इस जूस का सेवन करेंगे, तो इससे पेट की गर्मी शांत होगी। साथ ही, त्वचा की जलन और इरिटेशन में भी आराम मिलेगा। दरअसल, पुदीना और धनिया के पत्तों की तासीर ठंडी होती है। इससे शरीर की गर्मी कम होती है और मुंहासों-जलन से छुटकारा मिलता है।
4. दाग-धब्बों से छुटकारा
रोज सुबह खाली पेट चुकंदर, पुदीना, धनिया और नीम का जूस पीने से दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है। इस जूस को पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। इससे शीरर में जमा सारे टॉक्सिंस आसानी से निकल जाते हैं। इसका असर त्वचा पर भी देखने को मिलता है। इस जूस को पीने से त्वचा साफ और चमकदार नजर आती है।
5. इंफेक्शन से बचाव
चुकंदर, पुदीना, धनिया और नीम का जूस, त्वचा के संक्रमण से भी बचाता है। इस जूस में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। ऐसे में स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए आप इस जूस का नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- मॉनसून में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए पिएं ये जूस, एक्सपर्ट से जानें रेसिपी और फायदे
चुकंदर, पुदीना, धनिया और नीम का जूस कैसे बनाएं?
- इसके लिए आप चुकंदर और सारी पत्तियों को अच्छी तरह से धो लें।
- फिर जार में चुकंदर के छोटे-छोटे टुकड़े डालें।
- इसमें पुदीना, धनिया और नीम के पत्ते डाल दें।
- थोड़ा-सा पानी मिलाएं और इसे ग्राइंड कर लें।
- इसके बाद, एक गिलास में जूस को छानकर निकाल लें।
- आप इस जूस में काला नमक और नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
- अब आप रोज सुबह खाली पेट इस जूस का सेवन कर सकते हैं।
त्वचा पर निखार लाने और त्वचा से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप भी चुकंदर, पुदीना, धनिया और नीम का जूस पी सकते हैं। इसे जूस को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। लेकिन अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इस जूस का सेवन करें।