Beetroot Amla and Mint Juice for Anemia: सेहतमंद रहने के लिए शरीर में खून का पर्याप्त मात्रा में होना जरूरी है। खून के साथ-साथ हीमोग्लोबिन का स्तर भी सही बनाए रखना जरूरी है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से कई गंभीर समस्याएं हो सकती है। हीमोग्लोबिन कम होने से शरीर के अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। इसी कारण थकान, चिड़चिड़ापन, सि रदर्द, सांस फूलना, दिल का तेज धड़कना जैसी समस्याएं देखने को मिलती है। खून में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने की स्थिति को एनीमिया कहा जाता है।
एनीमिया को ठीक करने और शरीर में हीमोग्लोबिन को पूरा करने के लिए कुछ लोग टैबलेट और ड्रिंक्स लेते हैं। हीमोग्लोबिन का स्तर सुधारने वाली दवाएं और ड्रिंक्स कुछ वक्त के लिए असरदार हो सकती हैं, लेकिन लंबे समय में यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए आज इस लेख में हम आपको एक स्पेशल जूस के बारे में बताने जा रहे हैं। इस जूस की रेसिपी और फायदे न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
खून की कमी को पूरा करेगा चुकंदर, आंवला और पुदीने का जूस
न्यूट्रिशनिस्ट कुकरेजा का कहना है कि खून की कमी को पूरा करने के लिए चुकंदर, आंवला और पुदीने का जूस पिया जा सकता है। यह जूस खून को प्यूरीफाई करने में भी मददगार साबित होता है। आइए जानते है इस जूस की रेसिपी और इसे पीने का तरीका।
इसे भी पढ़ेंः क्या गर्भावस्था के दौरान कॉफी पीना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानिए जवाब
जूस बनाने के लिए सामग्री
- चुकंदर - 1 बड़ा पीस
- अनार- आधा कप
- आंवला- 2 छोटे
- पुदीने की पत्तियां- 10 से 15
- पानी - 1 गिलास
- ज्वार का जूस- 300 एमएल
बनाने का तरीका
- सबसे पहले चुकंदर को छीलकर टुकड़ों में काट लें। इसी चुकंदर में अनार के दाने मिलाएं।
- अब एक ब्लेंडर लें और इसमें चुकंदर, अनार, आंवला, पुदीने की पत्तियां मिलाकर अच्छे से पीस लें।
- यह मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो सकता है इसलिए इसमें आधा गिलास पानी डालें और फिर ब्लेंडर को 1 मिनच के लिए चलाएं।
- इसे एक गिलास में छलनी की मदद से छान लें। आपका चुकंदर, आंवला और पुदीने का जूस पीने के लिए तैयार हो चुका है।
- न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि इस जूस का सेवन सुबह खाली पेट या मिड मॉर्निंग स्नैक्स के तौर पर करना चाहिए।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ेंः वजन घटाने के लिए खाएं बेर, सेहत को भी मिलेंगे ये 5 फायदे
क्यों फायदेमंद है चुकंदर, आंवला और पुदीने का जूस?
हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि चुकंदर, आंवला और पुदीने के जूस में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी और ई होता है। यह इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद कर सकता है।
इस जूस में विटामिन-सी है, जो कि एक एंटीऑक्सीडेंट है। यह डैमेज कोशिकाओं को ठीक करने और शारीरिक सूजन को कम करने में मदद करता है।
यह जूस विटामिन सी, अमीनो एसिड, टैनिन और आवश्यक फैटी एसिड से भरपूर होता है जो बालों को पोषण देता है। इससे डैमेज बालों को ठीक करने में मदद मिलती है।
इस जूस का सेवन करने से शरीर में कोलेजन बढ़ता है, जिसकी वजह से त्वचा सॉफ्ट और खूबसूरत बनती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट झुर्रियों को भी कम करता है।
Image Credit: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version