Which Boiled Food Is Good For Health: हमारा खानपान ही हमें दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करता है। आप जैसा खाते हैं, वैसा ही आप दिनभर महसूस करने लगते हैं। कई चीजें ऐसी होती हैं जिनका बनाने का सही तरीका हमें पता नहीं होता। इसलिए उन चीजों के सेवन से हमें पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है। इसी तरह कई चीजों को उबालकर खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर इन चीजों को कच्चा या तलकर खाया जाए, तो इससे ये ज्यादा फायदेमंद नहीं होते हैं। तो आइये इस लेख में जानें किन चीजों को उबालकर खाना चाहिए।
इन 7 खाद्य पदार्थों को उबालकर खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे- Foods That Are Beneficial To Consume Boiled
अंडे- Egg
अंडे को कई लोग उबालकर खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग इससे सब्जी या अन्य व्यंजन बनाते हैं। अंडे की जर्दी यानी सफेद भाग में प्रोटीन अधिक पाया जाता है। लेकिन अगर इसे सफेद भाग हटाकर खाते हैं, तो इससे अंडों का प्रोटीन कम हो जाता है। इसलिए अंडों को उबालकर खाना चाहिए।
आलू- Potato
आलू का सेवन ज्यादातर सभी घरों में किया जाता है। जब आलू को उबालकर खाया जाता है तो इसमें फैट्स और कैलोरी कम हो जाती है। इसके आलू के पोषक तत्व और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। इसलिए आलू को तलकर बनाने के बजाय उबालकर या सब्जी बनाकर सेवन करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- उबला आलू खाने से स्वास्थ्य को मिलते हैं ये 7 फायदे, जानें कैसे
हरी फलियां- Green Beans
हरी फलियों को उबालकर बनाने से इसमें सॉल्युबल फाइबर बढ़ जाता है। ये फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं।
कॉर्न- Corn
अक्सर लोग मक्के के दानों को उलाबकर खाना ही पसंद करते हैं। जब इसे उबाला जाता हैं तो इसमें बी-विटामिन बढ़ जाता हैं, जो समस्त स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। कॉर्न को उबालकर खाने से इससे हमें जिंक, मैग्नीशियम, कॉपर, आयरन और मैग्नीज भी मिलता है।
ब्रोकली- Broccoli
ब्रोकली को तलकर खाने के बजाय उबालकर खाना चाहिए। ब्रोकली में फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटेशियम और आयरन जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। जब इसे उबालकर सेवन किया जाता है, तो शरीर को इसके सभी पोषक तत्व सोखने में मदद मिल पाती है।
इसे भी पढ़ें- कम समय में बनने वाले ये 7 हेल्दी इंडियन कंफर्ट फूड हैं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, डाइट में जरूर करें शामिल
दालें- Pulses
अगर आप दालें उबालकर खाना पसंद करते हैं, तो इससे आपको ज्यादा पोषण मिलता है। दालों को उबालकर खाने से इसमें मौजूद एसिड खत्म हो जाता है। इससे कोलेस्ट्रॉल कम करने, ब्लड प्रेशर बैलेंस रखने और वेट मैनेज करने में मदद मिल सकती है।
चिकन- Chicken
जो लोग नॉन वेज खाना पसंद करते हैं, उनके लिए चिकन बेस्ट विकल्प है। इसमें सभी पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। चिकन को जब उबालकर सेवन किया जाता हैं, तो शरीर को इसके पोषक तत्व सोखने में मदद मिलती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version