फलों के साथ भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान

कई खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जिन्हें फलों के साथ खाना नुकसानदायक हो सकता है। लेख में जानें इन चीजों के बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
फलों के साथ भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान


Food With Fruits Bad Combination: हमारी डेली डाइट में एक पोर्शन में फल होना भी जरूरी है। इनमें आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हमारे समस्त स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। कुछ लोग नाश्ते में फल खाना पसंद करते हैं, तो कई लोग खाने के बाद फल खाते हैं। लेकिन कई चीजें ऐसी हैं, जिन्हें फलों के साथ खाने से आपको नुकसान भी हो सकता है। आजकल लोग कई फूड कॉम्बिनेशन में फलों का इस्तेमाल करते हैं, जो फायदों की जगह नुकसानदायक होता है। आइये इस लेख के माध्यम से जानें फलों के साथ क्या नहीं खाना चाहिए। 

Fruits

फलों के साथ इन चीजों का सेवन करने से रखें परहेज- Foods That Should Be Avoided With Fruits

दूध से बनी चीजों के साथ

खट्टे फलों जैसे कि संंतरा या स्ट्रॉबेरी को दूध से बनी चीजों के साथ खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है। कुछ लोग फ्रोजन डेजर्ट या स्मूदी बनाने के लिए इन्हें मिलाकर खाते हैं, लेकिन इससे पाचन क्रिया खराब होने का खतरा हो सकता है। दूध से बनी चीजों में प्रोटीन होता है, जो खट्टे फलों में मौजूद विटामिन्स के साथ मिलकर पाचन तंत्र को खराब कर सकता है। इनके सेवन से आपको पेट दर्द, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

प्रोटीन से भरपूर चीजों के साथ

प्रोटीन से भरपूर चीजें जैसे कि पनीर और अंडों के साथ दूध से बनी चीजें न खाएं। क्योंकि फलों में नेचुरल शुगर होती है जो फल जल्दी पचाती है। वहीं प्रोटीन शरीर में देरी से पचता है। इस कॉम्बिनेशन के कारण आपको पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- नाश्ते में भूलकर भी न खाएं ये 5 फल, पाचन हो सकता है खराब

मेलन के साथ अन्य फल

अगर आप खरबूज या तरबूज जैसे फलों के साथ दूसरे फल खाते हैं, तो इससे भी आपके शरीर को नुकसान होता है। इससे आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है। साथ ही, ज्यादा मात्रा में सेवन से आपको मलती-उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।  

खाने के साथ फलों का सेवन

कुछ लोगों को खाने के साथ मीठा खाने की आदत होता है। इसलिए वो फलों को हेल्दी मानकर खाने के साथ या बाद में फल खाते हैं। लेकिन इससे आपकी शुगर भी स्पाइक हो सकती है। इस कॉम्बिनेशन के कारण शरीर को सभी के पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। साथ ही, इससे पाचन क्रिया भी धीमी हो जाती है। 

इसे भी पढ़ें- फल खाते समय आप तो नहीं करते ये 5 गलतियां? एक्सपर्ट से जानें फलों के सेवन का सही तरीका

स्टार्च वाली चीजों के साथ

स्टार्च वाली चीजों जैसे कि आलू या ब्रेड खाने से शरीर को नुकसान हो सकता है। यह कॉम्बिनेशन आपको बादी कर सकता है। इससे आपको ब्लोटिंग या गैस होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान 

  • फलों के साथ या बाद में कुछ देर पानी का सेवन न करें। क्योंकि इससे फलों के सारे पोषक तत्व शरीर को नहीं मिल पाते हैं। 

  • फलों को खाने से 2 घंटे पहले या बाद में ही खाएं। इससे शरीर को सभी पोषक तत्व सोखने का समय मिल पाता है।

  • फलों को सेवन करने से पहले कुछ घंटे पानी में भिगोकर रखें। इससे इनमें मौजूद केमिकल्स भी निकल जाते हैं। 

इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है. ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें। 

 

Read Next

हाई कोलेस्ट्रॉल में ऐसे करें खजूर का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version