Dates Benefits in High Cholesterol: हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति हो ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। जब आपके शरीर में बैड फैट बढ़ जाता है, तो यह नसों में जाकर जम जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है। हाई कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए खजूर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, हाई कोलेस्ट्रॉल में खजूर खाने के फायदे और सही तरीका।
हाई कोलेस्ट्रॉल में खजूर खाने के फायदे- Dates Benefits in High Cholesterol in Hindi
खजूर में मौजूद गुण शरीर को पोषण देने में मदद करते हैं। नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "खजूर में मौजूद फाइबर, मैग्नीशियम और विटामिन आदि शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने से हार्ट को भी फायदा मिलता है।"
इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल ठीक करने में कितना समय लगता है? जानें डॉक्टर से
हाई कोलेस्ट्रॉल में खजूर खाने के फायदे इस तरह से हैं-
1. गुड फैट: खजूर में गुड फैट पाए जाते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलती है।
2. फाइबर की अच्छी मात्रा: खजूर में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जो बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। यह हमारे पाचन को सुधारने में भी मदद करता है।
3. विटामिन्स और मिनरल्स: खजूर में विटामिन्स और मिनरल्स की अच्छी मात्रा होती है, जैसे कि विटामिन C, विटामिन K, पोटैशियम, और मैग्नीशियम, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब
4. एंटीऑक्सीडेंट्स: खजूर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स भी हमारे शरीर को कोलेस्ट्रॉल के खिलाफ लड़ने में मदद कर सकते हैं। ये विषाक्त पदार्थों को नष्ट करने और हमारे शरीर को रोगों से बचाने में मदद करते हैं।
5. हार्ट के लिए फायदेमंद: खजूर में पाए जाने वाले पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स, और अन्य पोषक तत्व हमारे हार्ट को हेल्दी रखने में भी मदद करते हैं।
नियमित रूप से सुबह के समय खजूर का सेवन करने से शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। आप नियमित रूप से इसका सेवन शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए कर सकते हैं। शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए नियमित रूप से व्यायाम और हेल्दी डाइट का सेवन करें।
(Image Courtesy: freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version