गर्मियों में अक्सर हीटवेव या फिर हॉट फ्लैशेज की समस्या होती है। गर्मियों में महिलाओं को यह समस्या ज्यादा होती है। इस स्थिति में कई बार शरीर का तापमान अचानक से बढ़ जाता है। ऐसे में घबराहट या फिर चिड़चिड़ापन महसूस होने जैसी स्थिति बनी रह सकती है। इससे राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं। अगर आपको भी यह समस्या है तो ऐसे में आप इस लेख में दी गई ड्रिंक पी सकते हैं। चलिए जानते हैं हॉट फ्लैशेज से बचने के लिए कौन सी ड्रिंक पीनी चाहिए।
कैसे बनाएं ड्रिंक?
- इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको अनार और पुदीने की पत्तियां लेनी हैं।
- इसके लिए आपको 60 ग्राम अनार, एक चम्मच अलसी के बीज और एक मुठ्ठी पुदीने की पत्तियां लेनी हैं।
- इसके बाद आपको 200 एमएल नारियल का पानी, एक चम्मच भीगे हुए तुलसी की पत्तियां और थोड़ा सा सेंधा नमक लेना है।
- इसके लिए आपको इन सभी सामाग्रियों को एकसाथ मिला देना है।
- लीजिए आपकी स्पेशल ड्रिंक बनकर तैयार है।
View this post on Instagram
इस ड्रिंक को पीने के फायदे
- इस ड्रिंक को पीना न केवल हॉट फ्लैशेज से राहत दिलाता है, बल्कि सेहत के लिए अन्य तरीकों से भी फायदेमंद होती है।
- गर्मियों के दौरान यह ड्रिंक शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है।
- यह मेनोपॉज के लक्षणों से राहत दिलाने के साथ ही शरीर के तापमान को भी ठंडा रखती है।
- इस ड्रिंक को पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।
- यह ड्रिंक पीने से डायजेस्टिव एंजाइम्स का उत्पादन बढ़ता है, जिससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।
इसे भी पढ़ें - Oatzempic क्या है? डाइटिशियन से जानिए वेट लॉस के लिए वायरल हो रहे इस ट्रेंड के बारे में सबकुछ
हॉट फ्लैशेज से राहत पाने के तरीके
- इस समस्या से बचने के लिए आपको अपने खानपान में सुधार करना चाहिए। इसके लिए आप हरी सब्जियां खाने के साथ ही नारियल पानी भी पी सकते हैं।
- इससे बचने के लिए आपको नियमित एक्सरसाइज करने के साथ ही तेल मसाले वाली चीजें खाने से बचना चाहिए।
- इसके लिए आपको वजन घटाने के साथ ही स्ट्रेस को भी कम करना चाहिए।
- ऐसे में शरीर में पानी की कमी न होने दें।
Disclaimer