Expert

पेरिमेनोपॉज के दौरान हॉट फ्लैशेज और रात में पसीना आने की समस्या से राहत कैसे पाएं? एक्सपर्ट से जानें

पेरिमेनोपॉज के दौरान कई महिलाओं को हॉट फ्लैशेज और रात में पसीना आने की समस्या रहती है। जानें इस समस्या से कैसे डील करना है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेरिमेनोपॉज के दौरान हॉट फ्लैशेज और रात में पसीना आने की समस्या से राहत कैसे पाएं? एक्सपर्ट से जानें


How To Get Relief IN Hot Flashes: महिलाओं को पीरियड्स शुरू होने से लेकर मेनोपॉज तक कई बदलावों से होकर गुजरना पड़ता है। जब पीरियड्स आने पूरी तरह खत्म हो जाते हैं, तो इसे मेनोपॉज कहा जाता है। वहीं पेरिमेनोपॉज वो समय होता है, जब किसी महिला का रिप्रोडक्टिव ईयर खत्म होने की तरफ जा रहा होता है। ऐसे में महिला को कभी पीरियड्स होते हैं तो कभी नहीं होते हैं। अगर पीरियड्स होते हैं, तो कम दिनों तक रहते हैं। इस दौरान महिला के शरीर में कई बदलाव आते हैं। फिजिकल हेल्थ से लेकर मेंटल हेल्थ तक महिला को कई चीजें झेलनी पड़ती है। वहीं, कुछ महिलाओं को इस दौरान हॉट फ्लैशेज और रात में पसीना आने की समस्या भी रहती है। ये हार्मोनल बदलाव होते हैं, इसलिए इसे केवल कंट्रोल रखा जा सकता है। इंटग्रेटिव न्यूट्रिशन हेल्थ कोच प्रीति शाह ने इन समस्याओं को कंट्रोल रखने के कुछ टिप्स शेयर किये हैं। आइये एक्सपर्ट से लेख में समझें इन टिप्स के बारे में।

01 - 2024-11-30T132040.764

पेरिमेनोपॉज में हॉट फ्लैशेज कंट्रोल रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स- How To Get Relief From Hot Flashes and Night Sweat

पेरिमेनोपॉज में रात में पसीना आने और हॉट फ्लैशेज को कंट्रोल रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स-

डाइट में करें बदलाव- Change In Diet

पसीना आने और हॉट फ्लैशेज की समस्या को कंट्रोल करने के लिए डाइट में कुछ फूड्स एड करने जरूरी हैं। ऐसे में आप माका, अनार और अलसी जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

ग्लूटन वाली चीजें अवॉइड करें- Avoid Gluten Foods

अगर आपको हॉट फ्लैशेज और रात में पसीना आने की परेशानी बढ़ रही हैं, तो ग्लूटन वाली चीजें न खाएं। ये चीजें बॉडी में हीट बढ़ाती हैं जिनसे परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में आपको गेहूं, जौ और रागी जैसे अनाजों को अवॉइड करना होगा। इनके बजाय आप चावल, मछली, आलू और फल जैसी ग्लूटन मुक्त चीजें खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या पेरिमेनोपॉज के बाद दोबारा पीरियड्स शुरू हो सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

तीखा खाना न खाएं- Avoid Spicy

मिर्च मसाले और तीखा खाना बॉडी में हीट ज्यादा प्रड्यूज करते हैं. इसलिए कुछ दिनों के लिए तीखा और मसालेदार खाना बंद कर दें। इसकी जगह हल्के मसालों का सेवन करें।

कैफीन इंटेक कंट्रोल रखें- Control Caffeine

अपनी डाइट में कैफीन अवॉइड करने के बजाय कंट्रोल रखें। क्योंकि कैफीन इंटेक ज्यादा होने से आपकी स्लीप साइकिल पर बुरा असर पड़ सकता है। वहीं, इससे हार्मोन्स इंबैलेंस भी हो सकते हैं। इसलिए अपनी डाइट में कैफीन इंटेक कंट्रोल रखें।

इसे भी पढ़ें- पेरिमेनोपॉज फेज में महिलाओं के शरीर में कम होने लगता है इन 2 हार्मोन्स का स्तर, जानें इस दौरान होने वाले बदलाव

ढीले और हल्के कपड़े पहनें- Comfortable Clothes

टाइट और फीटिंग क्लॉथ पहनने से हॉट फ्लैशेज और रात में पसीना आने की समस्या बढ़ सकती है। इससे आपके लिए दिनभर कंफर्टेबल बैठ पाना भी मुश्किल हो सकता है। इसलिए ढीले और हल्के कपड़े पहनने की आदत बनाएं।

कांसा मसाज लें- Kansa Massage

कांसा मसाज आयुर्वेद की एक प्राचीन तकनीक है। इसमें कांसे की छड़ी से शरीर की मसाज की जाती है। इस मसाज के लिए किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से सलाह लेनी जरूरी है। इस मसाज से बॉडी की हीट प्रड्यूज करने की पॉवर कंट्रोल रहती है। इससे बॉडी को रिलैक्स मिलता है और हॉट फ्लैशेज की समस्या कंट्रोल होती है।

इस टिप्स को अपनाने से आपको हॉट फ्लैशेज और रात में पसीना आने की समस्या से राहत मिलेगी। अगर इनके बावजूद परेशानी ज्यादा होती है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Preeti Shah (@preetishah_healthcoach)

Read Next

PCOS के कारण शरीर में होने वाले इंफ्लेमेशन का पता कैसे चलेगा? एक्सपर्ट से जानें कुछ संकेत

Disclaimer