रजोनिवृत्ति (Menopause) महिलाओं के शरीर में होने वाली एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जो तब होती है जब किसी महिला को लगातार 12 महीने तक पीरियड्स नहीं आते हैं। मेनोपॉज महिलाओं के पीरियड खत्म होने का संकेत होता है। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें रात को पसीना आना, नींद न आना, योनि में ड्राईनेस, ब्रेस्ट में दर्द होने या हॉट फ्लैशेस की समस्या होती है। हॉट फ्लैशेस की वजह से महिलाओं को अपने शरीर में गर्माहट महसूस होती है, जिस कारण उन्हें बैचेनी और घबराहट भी महसूस होने लगती है। मेनोपॉज के दौरान और बाद में महिलाओं के शरीर में सेक्स हार्मोन्स जैसे एस्ट्रोजन असंतुलित होने लगते हैं, जिसके कारण महिलाओं को हॉट फ्लैशेज की समस्या होती है। ऐसे में आइए सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. तनुश्री पांडे पडगांवकर से जानते हैं मेनोपॉज के दौरान हॉट फ्लैश से कैसे बचाव करें? (Prevent Hot Flashes During Menopause)
हॉट फ्लैशेज कैसे रोकें?
1. माइंड-बॉडी थेरेपी
नियमित तौर पर मेडिटेशन का अभ्यास तनाव कम करने और मेनोपॉज में हॉट फ्लैशेज के लक्षणों को प्रबंधित करने में मदद कर सकता है। मेडिटेशन के साथ आप गहरी सांस लेना और एक्यूपंक्चर का भी अभ्यान कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज से पहले शरीर में नजर आते हैं ये 5 लक्षण, महिलाएं न करें नजरअंदाज
2. नियमित शारीरिक गतिविधियां करना
शरीर के तापमान को नियंत्रित करने और तनाव को कम करने के लिए नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां करना जरूरी है। इसके साथ आप हेल्दी डाइट लेने की भी कोशिश करें।
3. शराब और धूम्रपान से बचें
शराब और धूम्रपान दोनों ही चीजें मेनोपॉज के दौरान हॉट फ्लैश को ट्रिगर कर सकते हैं और इसके लक्षणों को खराब कर सकते हैं। ऐसे में इन दोनों चीजों का कम सेवन या इग्नोर करने से सेहत पर सकारात्मक असर हो सकता है।
4. लाइफस्टाइल में बदलाव
ज्यादा मेहनत करने, टाइट कपड़े पहनने, मसालेदार खाना खाने या ज्यादा गर्म मौसम में रहने से बचें। इन चीजों को नजरअंदाज करने से मेनोपॉज के दौरान हॉट फ्लैशेज की समस्या को कम किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज के बाद वजाइनल हेल्थ को बेहतर रखने के लिए माताएं अपनाएं ये 5 टिप्स
5. कैफीन से बचें
कैफीन के ज्यादा सेवन से मेनोपॉज के दौरान हॉट फ्लैशेस हो सकते हैं, इसलिए इसका सेवन कम करने से आपको मदद मिल सकती है।
View this post on Instagram
इन चीजों को अपने रूटीन में शामिल करने से मेनोपॉज के दौरान होने वाले हॉट फ्लैशेस को कम करने में मदद मिल सकती है। लेकिन समस्या ज्यादा गंभीर होने पर या बढ़ने पर डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version