Why Are Birth Control Pills Prescribed For PCOS: पीसीओडी पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज महिलाओं को होने वाली एक आम समस्या है। इसमें महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई महिलाओं को अनियमित पीरियड्स आने की समस्या भी हो जाती है। वहीं कई महिलाओं को पीरियड्स में अनियमित ब्लीडिंग रहती है। इसके अलावा कई बार पीरियड्स काफी महीनों तक नहीं आते हैं। ऐसे में डॉक्टर्स पीसीओडी से ग्रस्त महिलाओं को बर्थ कंट्रोल पिल्स भी देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं पीरियड्स में बर्थ कंट्रोल पिल्स की जरूरत क्या होती है? क्या पीसीओडी में लंबे समय तक बर्थ कंट्रोल पिल्स लेना सेफ है? इस बारे में जानकारी देते हुए मैक्स हॉस्पिटल (गुरुग्राम) की एसोसिएट डायरेक्टर और ऑरा स्पेशलिटी क्लिनिक (गुरुग्राम) की डायरेक्टर डॉ रितु सेठी (गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टेट्रिशन) से। आइये एक्सपर्ट से जानें पीसीओडी से जुड़ें सभी प्रश्नों के बारे में।
पीसीओडी में बर्थ कंट्रोल पिल्स क्यों दी जाती है? Why are birth control pills given in PCOD?
पीसीओडी की समस्या में शरीर में हार्मोन्स अनियमित होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ओवरी नॉर्मल हार्मोन प्रड्यूज नहीं कर पा रही होती है। इसलिए डॉक्टर महिला को बर्थ कंट्रोल पिल्स देते हैं। इससे शरीर को आर्टिफिशियल हार्मोन्स मिलते हैं। पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं जैसे अनियमित पीरियड्स या अनियमित ब्लीडिंग कंट्रोल करने के लिए लो डोज बर्थ कंट्रोल पिल्स दी जाती है। लेकिन यह पूरी तरह से महिला पर निर्भर करता है, कि उसे बर्थ कंट्रोल पिल्स खानी है या नहीं।
पीसीओडी में बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने से क्या फायदे होते हैं?
PCOD में बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने से पीरियड्स रेगुलर हो जाते हैं और पीरियड्स से जुड़ी कई परेशानियां कम होती हैं। अगर महिला के हार्मोन्स बहुत ज्यादा अनियमित हो गए हैं, तो ऐसे में बर्थ कंट्रोल पिल्स दी जाती है। इससे पीसीओडी के कारण होने वाली एक्ने की समस्या भी ठीक होती है।
इसे भी पढ़ें- पीसीओडी से पीड़ित महिलाएं डाइट में शामिल करें ये 7 पोषक तत्व, मिलेगा लाभ
क्या टीनेजर्स को भी बर्थ कंट्रोल पिल्स देना सेफ है? Is It Safe To Give Birth Control Pills To Teenagers
डॉक्टर के मुताबिक टीनेजर्स को बर्थ कंट्रोल पिल्स देना ठीक नहीं है। ऐसा सिर्फ तभी करते हैं, जब उसे कई महीनों तक पीरियड्स न आने की परेशानी होती है। इसके अलावा, अगर एक्ने और पिंपल्स भी कंट्रोल नहीं हो रहे हैं, तभी बर्थ कंट्रोल पिल्स दी जाती है। क्योंकि ऐसे में हार्मोन्स बहुत ज्यादा असंतुलित हो चुके होते हैं। इसे कंट्रोल करने के लिए ही बर्थ कंट्रोल पिल्स दी जाती है।
लंबे समय तक बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने से क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं? Long-Term Side Effects of Birth Control Pills
अगर लंबे समय तक बर्थ कंट्रोल पिल्स ली जाए, तो इससे कंसीव करने में परेशानी हो सकती है। क्योंकि ऐसे में बॉडी को आर्टिफिशियल हार्मोन की आदत हो जाती है। इसके अलावा लॉन्ग बोन्स की ग्रोथ भी इसके कारण रुक सकती है। वहीं कई लड़कियों को वजन बढ़ने, थकावट रहने या मूड से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों को ब्लीडिंग से जुड़ी परेशानियां और पाचन से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या PCOD में इंटरमिटेंट फास्टिंग करना ठीक है? जानें एक्सपर्ट से
अगर आपको डॉक्टर से बर्थ कंट्रोल पिल्स दी हैं, तो उसकी समय सीमा भी जरूर जान लें। डॉक्टर से पूछे की आपको कितने समय तक पिल्स लेनी है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version