Doctor Verified

पीसीओडी से पीड़ित महिलाएं जरूर करें इन 10 फलों का सेवन

पीसीओडी की समस्या में फलों का सेवन करना फायदेमंद है। जानें ऐसे में किन फलों का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
पीसीओडी से पीड़ित महिलाएं जरूर करें इन 10 फलों का सेवन

Fruits For PCOD: पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओडी/पीसीओएस) को बैलेंस डाइट से कंट्रोल रखा जा सकता है। ऐसे में डेली डाइट में ताजे फलों को भी शामिल कर सकते हैं। फलों में फाइबर होने के साथ आवश्यक मिनरल्स और विटामिन्स पाए जाते हैं। इनसे पीसीओडी में फ़ायदा होता है। वहीं कई ऐसे फल भी हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। क्योंकि इनके सेवन से पीसीओडी से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इनके बारे में जानने के लिए हमने बैंग्लोर के जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट की चीफ डाइटिशियन सुष्मा पीएस (Ms Sushma PS, Chief Dietician, Jindal Naturecure Institute) से बात की है।

pcod

पीसीओडी में कौन से फलों का सेवन करना चाहिए? Fruits that are beneficial In PCOD

एवोकाडो- Avocado

एवोकाडो में कार्बोहाइड्रेट के बजाय हेल्दी फैट्स मौजूद होता है। इसमें  मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स भी होता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है। अनसैचुरेटेड फैट्स के साथ एवोकाडो में एंटी-ऑक्सीडेंट, पोटेशियम और फाइबर पाया जाता है।

नाशपाती- Pears

नाशपाती का जीआई इंडेक्स सबसे कम पाया गया है। ये विटामिन्स के साथ मिनरल्स का अच्छा सोर्स माना जाता है। सेब की तरह, नाशपाती में सॉल्युबल फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। 

आड़ू- Peach

आड़ू में विटामिन ए और सी के साथ-साथ पोटेशियम भी अधिक होता है, जो एक आवश्यक मिनरल है। पीसीओडी को कंट्रोल रखने के लिए ये गुण जरूरी होते हैं। 

इसे भी पढ़ें- पीसीओडी से पीड़ित महिलाएं डाइट में शामिल करें ये 7 पोषक तत्व, मिलेगा लाभ

जामुन- Jamun 

जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल मेंटेन करने में मदद करते हैं। इंसुलिन कंट्रोल होने से पीसीओडी भी कंट्रोल रहता है। 

अनार- Pomegranate

अनार में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट बॉडी को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन कम करने में मदद करते हैं। इसलिए पीसीओडी में इसका सेवन फायदेमंद है। 

आंवला- Amla

आंवला को भी फल माना जाता है। फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं में यह फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी के साथ एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। यह इम्यूनिटी बूस्ट करने और ब्लड शुगर मेंटेन करने में भी फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें- PCOS से पीड़ित महिलाएं अपनाएं ये 4 हेल्दी आदतें, सेहत में होगा सुधार

पपीता- Papaya

पीसीओडी से ग्रस्त महिलाओं के लिए पपीता बेहद  फायदेमंद फल है। इसमें फाइबर होने के साथ विटामिन्स भी अधिक मात्रा में होते हैं। अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है या आपका पाचन खराब रहता है, तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर भी मेंटेन रहता है। 

सेब- Apple

सेब में भी फाइबर और विटामिन्स पाए जाते हैं। यह भूख कंट्रोल रखने और हेल्दी वेट मेंटेन करने में मदद करते हैं। इसे आप डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

बेरिज- Berries

बेरिज जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर अधिक होता है। इनके सेवन से ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) कम होता है और ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रखने में मदद मिलती है। इससे इंसुलिन बैलेंस रहता है और हार्मोन्स भी संतुलित रहते हैं। 

संतरे- Orange

संतरे में विटामिन सी होने के साथ एंटीऑक्सीडेंट भी होता है। यह सूजन कम करने और इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। इससे पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं भी बैलेंस रहती हैं। 

ध्यान रखें कि आप कम मात्रा में ही फलों का सेवन करें। क्योंकि इनका अधिक सेवन भी सेहत को नुकसान कर सकता है। अगर आप फल खा रहे हैं, तो जूस की जगह इसका सेवन साबुत करें।

 

Read Next

स्ट्रेस में रहते हैं तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 मिनरल्स, मेंटल हेल्थ को बनाते हैं बेहतर

Disclaimer