Doctor Verified

महिलाओं में कोर्टिसोल हॉर्मोन का स्तर कम करने के लिए अपनाएं ये तरीके, मिलेंगे फायदे

Tips To Lower Cortisol Levels in Women: तनाव बढ़ने के कारण शरीर में कोर्टिसोल हॉर्मोन बढ़ने का खतरा रहता है, जानें इसे कम करने के लिए क्या करें?
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं में कोर्टिसोल हॉर्मोन का स्तर कम करने के लिए अपनाएं ये तरीके, मिलेंगे फायदे


Tips To Lower Cortisol Levels in Women: आधुनिक जीवनशैली के चलते तनाव होना एक आम बात है। तनाव और मानसिक प्रेशर का शारीरिक स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है। शरीर में तनाव बढ़ने के कारण हॉर्मोनल बदलाव होते हैं। हॉर्मोन का स्तर प्रभावित होने से कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। तनाव और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी गड़बड़ी के कारण शरीर में कोर्टिसोल हॉर्मोन (Cortisol Hormone) का स्तर बिगड़ने लगता है। इस हॉर्मोन की कमी से शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचते हैं। महिलाओं के शरीर में कोर्टिसोल हॉर्मोन बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है। इसकी वजह से कई बीमारियां भी हो सकती हैं। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, महिलाओं के शरीर में बढ़े कोर्टिसोल हॉर्मोन के स्तर को कम करने के लिए क्या करना चाहिए?

महिलाओं में कोर्टिसोल हॉर्मोन कम करने के उपाय

कोर्टिसोल हॉर्मोन बढ़ने की वजह से शरीर की किसी चीज से लड़ने की क्षमता प्रभावित होती है। स्टार मैटरनिटी हॉस्पिटल की स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ विजय लक्ष्मी कहती हैं, "किसी खतरे का सामना करने पर शरीर को ऊर्जा देने और सतर्क रहने में कोर्टिसोल की अहम भूमिका होती है। लेकिन, जब तनाव लगातार बना रहता है, तो शरीर लगातार कोर्टिसोल का उत्पादन करता रहता है। जिससे कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है।"

Tips To Lower Cortisol Levels in Women

शरीर में कोर्टिसोल हॉर्मोन का स्तर बढ़ने की वजह से इन समस्याओं का खतरा रहता है-

  • वजन बढ़ना
  • थकान और कमजोरी
  • नींद की समस्याएं
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • हृदय रोग का खतरा बढ़ना
  • हड्डियों का कमजोर होना (ऑस्टियोपोरोसिस)
  • डिप्रेशन और चिंता में वृद्धि

इसे भी पढ़ें: पुरुषों के लिए बहुत जरूरी है इन 3 हार्मोन्स का संतुलन, जानें हार्मोनल असंतुलन दूर करने के लिए क्या खाएं

कोर्टिसोल कम करने के उपाय

महिलाएं शरीर में कोर्टिसोल हॉर्मोन कंट्रोल करने के लिए ये उपाय अपनाएं-

1. हेल्दी डाइट का सेवन करें

डाइट का सीधा असर कोर्टिसोल हॉर्मोन पर पड़ता है। शरीर में बढ़े कोर्टिसोल हॉर्मोन को कम करने के लिए डाइट में एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हरी सब्जियां और फल शामिल करें। इसके अलावा सबूत अनाज, प्रोटीन और हेल्दी फैट का सेवन करें।

2. पर्याप्त नींद लें

नींद आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए बेहद जरूरी है। अच्छी नींद (7-8 घंटे) शरीर को आराम देने और कोर्टिसोल के स्तर को कम करने में मदद करती है। अगर आपको नींद न आने की समस्या है, तो सोने का एक निश्चित समय निर्धारित करें, सोने से पहले कैफीन और शराब का सेवन न करें और सोने के वातावरण को शांत और अंधेरा रखें।

3. नियमित व्यायाम जरूर करें

नियमित व्यायाम तनाव कम करने और कोर्टिसोल के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है। व्यायाम के दौरान शरीर एंडोर्फिन नामक रसायन का उत्पादन करता है, जो प्राकृतिक रूप से मानसिक स्वास्थ्य को ठीक करता है और कोर्टिसोल के स्तर को कम करने में मदद करता है।

4. योग और ध्यान का अभ्यास करें

योग और ध्यान का अभ्यास तनाव कम करने और मानसिक शांति पाने के लिए बहुत फायदेमंद है। ये दोनों चीजें कोर्टिसोल के स्तर को कम करने में भी बहुत कारगर हैं।

5. परिवार के साथ समय बिताएं

तनाव बढ़ने की वजह से शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ने का खतरा रहता है। तनाव कम करने के लिए आप अपने लोगों के बीच में समय बिताएं। ऐसा करने से तनाव कम होगा और कोर्टिसोल के स्तर को कम करने में भी मदद मिलेगी।

6. प्रकृति से जुड़ें

प्रकृति में कुछ समय बिताना भी कोर्टिसोल के स्तर को कम करने का एक शानदार तरीका है। पेड़ों पौधों के बीच टहलना, पक्षियों की आवाज सुनना या किसी नदी या समुद्र के किनारे बैठना मन को शांत करता है और तनाव को दूर भगाता है।

इसे भी पढ़ें: कोर्टिसोल हॉर्मोन बैलेंस करने के लिए करें इन आयुर्वेदिक हर्ब्स का सेवन, मिलेंगे फायदे

इसके अलावा अगर आप लगातार तनाव महसूस कर रही हैं, तो डॉक्टर या अपने लोगों से मदद लेने में संकोच न करें। इसके अलावा अगर आपके शरीर में किसी भी तरह की दिक्कत हो रही है, तो अपने डॉक्टर की सलाह लेकर उचित इलाज लें।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

लेटकर या बैठकर बच्चे को कैसे कराना चाहिए स्तनपान? डॉक्टर से जानें सही तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version