Doctor Verified

हैक्टिक शेड्यूल में स्ट्रेस होता है? घबराएं नहीं, अपनाएं एक्‍सपर्ट के बताए ये 7 उपाय

हैक्टिक शेड्यूल में स्ट्रेस हो सकता है। एक्सपर्ट के बताए मेडिटेशन, एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट जैसे उपाय अपनाकर तनाव से राहत पा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हैक्टिक शेड्यूल में स्ट्रेस होता है? घबराएं नहीं, अपनाएं एक्‍सपर्ट के बताए ये 7 उपाय


आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में हैक्टिक शेड्यूल और लगातार दबाव (Hectic Schedule and Stress) का सामना करना आम बात हो गई है। काम का प्रेशर, डेडलाइन्स, परिवार की जिम्मेदारियां और निजी जीवन की चुनौतियां मिलकर स्ट्रेस लेवल को बढ़ा देती हैं। स्ट्रेस केवल दिमागी परेशानी नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर हमारे शरीर और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। रिसर्च के अनुसार, लंबे समय तक स्ट्रेस रहने से ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, माइग्रेन और डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि स्ट्रेस से बचना मुश्किल है, लेकिन सही तकनीक अपनाकर इसे कंट्रोल करना पूरी तरह संभव है। संतुलित लाइफस्टाइल, रिलैक्सेशन तकनीकें और छोटे-छोटे बदलाव आपको तनाव से राहत दे सकते हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट द्वारा बताए 5 असरदार उपाय, जिन्हें अपनाकर आप स्ट्रेस फ्री रह सकते हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के बोधिट्री इंडिया सेंटर की काउन्‍सलिंग साइकोलॉज‍िस्‍ट डॉ नेहा आनंद से बात की।

1. मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग एक्‍सरसाइज करें- Meditation And Deep Breathing Exercise

स्ट्रेस को कम करने का सबसे आसान और असरदार तरीका है मेडिटेशन और गहरी सांस लेना। यह दिमाग को शांत करता है, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और आपके मूड को बेहतर बनाता है, हेक्‍ट‍िक शेड्यूल में मेड‍िटेशन करने से आपकी कार्यक्षमता भी बढ़ती है।

इसे भी पढ़ें- रोजाना ब्रिस्क वॉक करके घटाएं स्‍ट्रेस, जानें मानस‍िक स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़े 5 फायदे

2. नियमित एक्‍सरसाइज करें- Do Regular Exercise

रोजाना 30 मिनट वॉक, योग या हल्की एक्सरसाइज करने से एंडोर्फिन रिलीज होते हैं, जो मूड को बेहतर बनाते हैं। एक्सरसाइज, स्‍ट्रेस को कम करने के साथ-साथ शरीर को भी फिट रखता है।

3. डिजिटल डिटॉक्स जरूरी है- Digital Detox

how-to-reduce-stress

लगातार मोबाइल और स्क्रीन पर समय बिताना स्ट्रेस को बढ़ा सकता है। रोजाना कुछ समय डिजिटल डिवाइस से दूर रहकर दिमाग को रिलैक्स करें। नेचर वॉक या ऑफलाइन एक्टिविटी के जर‍िए स्‍ट्रेस को कम करने में मदद म‍िलेगी।

4. हेल्दी डाइट और पर्याप्त नींद लें- Healthy Diet And Proper Sleep

संतुलित आहार और 7 से 8 घंटे की नींद स्ट्रेस मैनेजमेंट में अहम भूमिका निभाते हैं। जंक फूड और कैफीन से बचें और विटामिन व मिनरल से भरपूर डाइट लें।

5. हाइड्रेशन पर ध्यान दें- Stay Hydrated To Control Stress

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना स्ट्रेस कम करने और शरीर को एक्टिव बनाए रखने में मदद करता है। डिहाइड्रेशन से थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। दिनभर 7 से 8 गिलास पानी जरूर पिएं।

6. पॉजिटिव थिंकिंग और ग्रैटिट्यूड- Positive Thinking And Gratitude

सकारात्मक सोच, तनाव को कम करने में बड़ी भूमिका निभाती है। हर दिन छोटी-छोटी खुशियों के लिए आभार जताएं। इससे मानसिक शांति मिलती है और स्ट्रेस के लक्षण दूर होते हैं।

7. ब्रेक लेना न भूलें- Take Short Breaks

लगातार काम करने से दिमाग थक जाता है और स्ट्रेस बढ़ता है। बीच-बीच में छोटे ब्रेक लें, टहलें या हल्की स्ट्रेचिंग करें। यह एनर्जी और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाता है।

निष्कर्ष:
हैक्टिक शेड्यूल के कारण स्ट्रेस से पूरी तरह बचना मुश्किल है, लेकिन इसे कंट्रोल करना हमारे हाथ में है। मेडिटेशन, टाइम मैनेजमेंट, एक्सरसाइज, हेल्दी डाइट से आप स्‍ट्रेस को कंट्रोल कर सकते हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

डिप्रेशन से पीड़ित व्यक्ति को सपोर्ट करने के लिए क्या कहना चाहिए और क्या नहीं? साइकोलोजिस्ट से जानें

Disclaimer

TAGS