-1761379749395.webp)
आज के समय में लोग इतने ज्यादा व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास खुद के लिए भी समय निकालना मुश्किल हो गया है। ऐसे में काम का प्रेशर, रिश्तों में अनबन, आर्थिक समस्या होने पर चिंता और कामयाब होने को लेकर बढ़ता तनाव व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। तनाव के कारण लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में डॉक्टर भी तनाव को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने की सलाह देते हैं। इसलिए, कई लोग अपने मानसिक तनाव को कम करने के लिए योग और मेडिटेशन का अभ्यास करते हैं।
लेकिन, एक सवाल जो सबके मन में रहता है वो ये कि तनाव कम करने के लिए योग या मेडिटेशन में से क्या ज्यादा बेहतर है? आइए आज के इस लेख में हम उत्तम नगर में स्थित योग जंक्शन के योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम से जानते हैं इसके बारे में, लेकिन इससे पहले मेडिटेशन और योग क्या है और इसके क्या फायदे हैं इसे समझना जरूरी है।
मेडिटेशन क्या है?
मेडिटेशन एक ऐसा अभ्यास है, जिसमे व्यक्ति अपने मन को एकाग्र करता है और वर्तमान में रहने की कोशिश करता है। यह अभ्यास मन को शांत करने, विचारों को स्थिर करने और आत्मचेतना बढ़ाने का एक जरिया है। जब हम मेडिटेशन करते हैं तो हमारा मन धीरे-धीरे अनावश्यक विचारों से मुक्त होने लगता है। दिमाग स्थिर होता है, जिससे तनाव हार्मोन कॉर्टिसोल का लेवल कम होता है। इससे न सिर्फ आपको मानसिक शांति मिलती है, बल्कि ये दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: क्या तनाव से किडनी को नुकसान हो सकता है? डॉक्टर से जानें
मेडिटेशन के फायदे
- मानसिक शांति मिलती है।
- एंग्जायटी, डिप्रेशन और गुस्सा कम होता है।
- नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।
- याददाश्त तेज होती है।
योग क्या है?
योग न सिर्फ शारीरिक एक्सरसाइज नहीं है, बल्कि शरीर, मन और आत्मा का तालमेल भी बढ़ाता है। योग के नियमित अभ्यास से शरीर लचीला, स्वस्थ और एनर्जेटिक बनता है, जिससे तनाव कम करने में मदद मिल सकती है।
योग के फायदे
- शरीर लचीला बनता है और ताकत बढ़ती है।
- श्वास-प्रणाली में सुधार होता है, जिससे मन शांत होता है।
- ब्लड प्रेशर और हार्मोनल संतुलन बेहतर रहता है।
- शरीर की एनर्जी बढ़ती है।
- एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें: क्या तनाव लेने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर्स
योग या मेडिटेशन, तनाव के लिए क्या बेहतर है?
योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम के अनुसार, अगर सिर्फ मानसिक तनाव की बात करें तो तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन ज्यादा प्रभावी माना जाता है, जो सीधे आपके दिमाग पर काम करता है और नकारात्मक विचारों को कम करने में मदद करता है। इसलिए, जो व्यक्ति ज्यादा मानसिक उलझनों में रहता है, उसके लिए मेडिटेशन ज्यादा बेहतर तरीके से काम करता है। जबि अगर किसी व्यक्ति को शारीरिक थकान, नींद की कमी या अन्य शारीरिक परेशानी हो तो योग ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। योग करने से शरीर में ब्लड फ्लो में सुधार होता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
निष्कर्ष
मानसिक तनाव से राहत पाने के लिए आप मेडिटेशन कर सकते हैं, जो आपको मानसिक रूप से तनाव मुक्त बनाने में मदद करते हैं। लेकिन, अगर आप चाहे तो योग भी कर सकते हैं क्योंकि योग आपके मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।
Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Oct 25, 2025 13:46 IST
Published By : Katyayani Tiwari