Breathing Technique To Increase Blood Flow:ब्रेन में ब्लड फ्लो में कमी आने से दिमाग से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा हो सकता है। ऐसे में जरूरी है ब्रेन हेल्थ पर विशेष ध्यान दिया जाए। ब्रेन में ब्लड फ्लो कम होने से रोजमर्रा की जिंदगी में कई परेशानियां नजर आने लगती हैं। ऐसे में, बॉडी को बैलेंस करने में परेशानी, बोलने में दिक्कत, नजरे कमजोर होना, खाना निगलने में दिक्कत, मांसपेशियों में कमजोरी और दिमाग सुन्न होने जैसी समस्याएं नजर आ सकती हैं। ये संकेत नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। वहीं, कुछ ऐसी ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी हैं, जो ब्रेन में ब्लड फ्लो बढ़ाने में मदद करती हैं। रोज इनका अभ्यास करने से ब्रेन में ब्लड फ्लो नैचुरली बढ़ता है।
इस बारे में जानने के लिए हमने मुंबई के देवगिरी योग इंस्टिट्यूट के को-फाउंडर व योगा एक्सपर्ट और थेरेपिस्ट संदीप प्रभाकर दुपारे से बात की। आइए लेख में जानें इन ब्रीदिंग एक्सरसाइज के बारे में।
कौन सी ब्रीदिंग एक्सरसाइज से ब्रेन में ब्लड फ्लो बढ़ता है? Breathing Exercises To Increase Blood Flow In Brain
डीप ब्रीदिंग करें- Deep Breathing
डीप ब्रीदिंग से ब्रेन हेल्थ का सीधा कनेक्शन है। यह एक्सरसाइज करने से ब्रेन और बॉडी दोनों में ऑक्सीजन ठीक से पहुंच पाती है। इससे ब्रेन में ब्लड फ्लो बढ़ता है और स्ट्रेस भी कम होता है। रोज डीप ब्रीदिंग करने से माइंड रिलैक्स रहता है और स्ट्रेस व एंग्जायटी जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। डीप ब्रीदिंग करने के लिए किसी शांत जगह आराम से बैठ जाएं। मुद्रा में आएं और पेट फूलाते हुए नाक से धीरे-धीरे 4-5 सेकंड तक सांस लें। अब 2 से 3 सेकंड तक रूकें और मुंह से धीरे-धीरे सांस छोड़ें। इस एक्सरसाइज को करीब 5 से 7 बार दोहराएं।
बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज- Box Breathing Exercise
हमारी ब्रेन हेल्थ के लिए बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज बेहद फायदेमंद मानी जाती है। यह एक्सरसाइज मन को शांत करने में मदद करती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है और माइंड रिलैक्स रहता है। बॉक्स ब्रीदिंग को वृत्ति प्राणायाम भी कहा जाता है। रोज इसे करने से स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होती है। यह एक्सरसाइज फोकस बढ़ाने और सांस लेने व छोड़ने की प्रक्रिया को बेहतर बनाती है।
इसे भी पढ़ें- सोने से पहले करें बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज, एक्सपर्ट से जानें तरीका और खास फायदे
अनुलोम-विलोम करें- Anulom vilom
अनुलोम-विलोम एक प्राणायाम है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इस प्राणायाम में नाक के एक छिद्र से सांस लेते हैं और दूसरे से छोड़ते हैं। यह प्राणायाम मस्तिष्क में रक्त प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है। ये ब्रेन को एक्टिव करता है और इससे शरीर को फायदा भी होता है। इसके नियमित अभ्यास में ध्यान केंद्रित करने और मन को शांत रखने में मदद मिलती है।
कपालभाति प्राणायाम- Kapalbhati Pranayama
कपालभाति प्राणायाम ब्रेन हेल्थ इंप्रूव करने में मदद करता है। यह प्राणायाम ब्रेन को एक्टिव करता है और इससे ब्रेन में ऑक्सीजन और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। इसके अभ्यास से पाचन और सांस संबंधित समस्याओं में भी फायदा होता है। अगर किसी को हाई बीपी, हार्ट डिजीज और चक्कर आने जैसी समस्याएं रहती हैं, तो उसे यह प्राणायाम नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- क्या सोने से पहले डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से हार्ट अटैक का खतरा होता है कम? जानें डॉक्टर से
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपकी किसी भी प्रकार की कोई सर्जरी हो चुकी है, तो आपको अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इन्हें अपनाना चाहिए। अगर आपको सांस से जुड़ी कोई भी समस्या रहती है, तो किसी योगा एक्सपर्ट की सलाह पर इसका अभ्यास करें। सुबह उठकर ये एक्सरसाइज करना ज्यादा लाभदायक होगा। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।
निष्कर्ष
लेख में हमने जाना ब्रेन में ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए कौन-कौन सी ब्रीदिंग एक्सरसाइज फायदेमंद होती हैं। ऐसे में आप कपालभाति प्राणायाम या अनुलोम-विलोम का अभ्यास कर सकते हैं। इसके अलावा, बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी फायदेमंद होती हैं।
FAQ
ब्रेन में ब्लड फ्लो कैसे बढ़ाएं?
ब्रेन में ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए हेल्दी डाइट और ब्रीदिंग एक्सरसाइज दोनों फॉलो करना जरूरी है। अपनी डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करें, जो ब्रेन हेल्थ इंप्रूव करते हैं। ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से ब्रेन में ऑक्सीजन और ब्लड सप्लाई नैचुरली बढ़ेगी।ब्रेन में ऑक्सीजन लेवल कैसे बढ़ाएं?
ब्रेन में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए योगासन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने की आदत बनाएं। इनके अभ्यास से ब्रेन में ऑक्सीजन और ब्लड फ्लो बढ़ता है। साथ ही, ऐसे में मेडिकल हेल्प लेने की जरूरत भी हो सकती है।कौन सी एक्सरसाइज से सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है?
कपालभाति प्राणायाम करने से ब्रेन में ब्लड फ्लो बढ़ता है और स्ट्रेस भी कम होता है। इसके अलावा, आप अनुलोम-विलोम का अभ्यास भी कर सकते हैं। इसके नियमित अभ्यास में ध्यान केंद्रित करने और मन को शांत रखने में मदद मिलती है।