ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें करने का तरीका

Benefits Of Doing Breathing Exercises: ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहने के साथ मानसिक शांति भी मिलती है। 

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: May 17, 2023 21:20 IST
ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें करने का तरीका

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Benefits Of Doing Breathing Exercises: भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ जीवन के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल,  फिजिकल वर्क कम होने आदि  वजहों से कई बार व्यक्ति मानसिक तौर पर स्ट्रेस फील करता है। स्ट्रेस में रहने की वजह से कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज का सहारा लिया जा सकता है। ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से मानसिक शांति मिलने के साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है। नियमित ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से एंग्जाइटी, डिप्रेशन और तनाव से भी छुटकारा मिलता है। इसको करने से शारीरिक तौर पर शरीर को कई तरह के फायदे मिलते है। ब्रीदिंग एक्सरसाइज के लिए सुबह और शाम का समय सबसे सही रहता है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने बात की डाइटीशियन सुमन से।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करे

नियमित ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है और मन को शांति भी मिलती है। इसको करने से शरीर से हार्मफुल टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं  और ब्लड फ्लो भी स्मूद होता है। साथ ही,  ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

फेफड़ों को स्वस्थ रखें

ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से फेफड़े स्वस्थ रहने के साथ इससे संबंधित बीमारियां होने का खतरा भी कम होता है। इसको करने से फेफड़े ठीक से काम करते हैं और शरीर को भी हेल्दी रखने में मदद मिलती है। ब्रीदिंग एक्सरसाइज शरीर को आराम देती है।

शरीर को मिलता है पर्याप्त ऑक्सीजन

शरीर को ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से पर्याप्त ऑक्सीजन मिलता है। इससे  शरीर स्वस्थ रहता है। इसको नियमित करने से फेफड़ों को मजबूती मिलती है और शरीर की कई बीमारियां भी आसानी से दूर होती है। ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से शरीर का ऑक्सीजन फ्लो ठीक होता है।

इसे भी पढ़ें- पानी में भिगोकर खाने से ज्यादा अच्छी तरह पचते हैं ये 5 फूड्स, मिलता है पूरा न्यूट्रिशन

तनाव करे कम

ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से तनाव को कम करने के साथ ही  मानसिक शांति भी मिलती है। ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से स्ट्रेस लेवल कम होता है और डिप्रेशन से भी छुटकारा मिलता है। ब्रीदिंग एक्सरसाइज शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखती है

गुड हॉर्मोन्स रिलीज होते है

जी हां, ब्रीदिंग एक्सरसाइज से गुड हॉर्मोन्स रिलीज होते है। इससे  मानसिक शांति मिलने के साथ मूड भी हैप्पी रहता है।

ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने का सही तरीका

ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने के लिए साफ-सुथरे स्थान पर मैट बिछाकर बैठ जाएं। अब अपनी पीठ सीधी रखें। उसके बाद छोटी उंगली से नाक की  एक तरफ के छेद को बंद करें और दूसरे छेद से सांस को अंदर-बाहर लें। इस प्रक्रिया को दोहराएं ।

ब्रीदिंग एक्सरसाइज शुरू करने से पहले एक्सपर्ट की राय अवश्य लें। 

All Image Credit- Freepik

Disclaimer