
Foods Should Be Soaked In Water For Better Digestion: फूड्स को पानी में भिगोकर खाने की प्रथा बरसों पुरानी है। कई फूड्स भिगोने का बाद आसानी से पकते है और उनमें पोषक तत्व भी कई गुना बढ़ जाते है। फूड्स को भिगोने से उनमें लगे केमिकल हट जाते है और उनकी तासीर भी ठंडी हो जाती है। कई बार फूड्स को भिगोने से वह आसानी से पचते है और पाचन तंत्र को भी मजबूत करते है। हर फूड्स को अलग तरह से भिगोया जा सकता है। अधिकतर फूड्स को रात भर के लिए भिगोना फायदेमंद माना जाता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कुछ फूड्स के बारे में जिन्हें भिगोने से उनमें पोषक तत्व बढ़ते है और पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की डाइटीशियन सुमन से।
नट्स
नट्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इसके सेवन से शरीर की कई बीमारियां आसानी से दूर होती है। लेकिन नट्स को खाने से पहले रात भर के लिए पानी में भिगोना आवश्यक होता है। इससे इनकी तासीर ठंडी होने के साथ ये आसानी से पच भी जाते है। बिना भिगोए पानी में नट्स खाने से पेट में जलन और गैस की समस्या हो सकती है।
राजमा
राजमा, चने या छोले को बनाने से पहले अधिकतर लोग भिगोते है क्योंकि ऐसा करने से ये मुलायम हो जाते है। इनमें पाए जाने वाला फाइटिक एसिड और लेक्टिन का भी स्तर कम हो जाता है। जिससे उन्हें पकाने और पचाने में आसानी होती है। इन चीजों को भिगोने से इनमें पौष्टिकता भी बढ़ जाती है।
चावल
चावल खाना अधिकतर लोगों को काफी पंसद होता है। सदियों से घरों में चावल को भिगोने के बाद ही बनाया जाता है। ऐसा करने से ये मुलायम होने के साथ इनमें पौष्टिकता भी कई गुना बढ़ जाती है। चावल को बनाने से पहले भिगोने से स्टार्च को बाहर निकालने में मदद करता है, अशुद्धियों को दूर करता है और उन्हें जल्दी पकाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- सेक्स स्टेमिना बढ़ाने में मदद करेंगी ये 5 ड्रिंक्स, मिलेगी ताकत और रहेंगे हेल्दी
ओट्स
ओट्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अधिकतर लोग इसे नाश्ते में खाना पसंद करते है। इसको खाने से वजन कंट्रोल रहने के साथ शरीर भी हेल्दी रहता है। ओट्स को भिगोकर खाने से वह मुलायम बनते है और उन्हें पचाना भी आसान होता है।
सब्जियां
कुछ सब्जियों को भिगोकर खाने से उनकी पौष्टिकता कई गुना बढ़ जाती है और वह पचाने में भी आसान हो जाते है। सब्जियां जैसे गोभी, प्याज और केल को भिगोने से उनकी गंदगी भी आसानी से साफ होती है और वह उनको खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
इन फूड्स को पानी में भिगोकर खाने से पाचन तंत्र हेल्दी रहता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik