ओट्स स्मूदी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें रेसिपी

Oats Smoothie: ओट्स स्मूदी को बनाना काफी आसान होता है। ये हेल्दी होने के साथ वजन घटाने में भी मददगार है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
ओट्स स्मूदी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें रेसिपी


स्मूदीज सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं। अगर आप सुबह एक ग्लास स्मूदी पीते हैं, तो इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ये सेहत के लिए भी हेल्दी होती है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं या  रोज एक जैसा ब्रेकफास्ट करके बोर हो चुके हैं, तो ओट्स स्मूदी जरूर ट्राई करें। ये एक हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे आप झटपट तैयार कर सकते है। ओट्स में मैंगनीज फॉस्फोरस, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, फॉलेट, मैग्नीशियम, कॉपर, और आयरन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। ओट्स स्मूदी पीने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व तो मिलते ही हैं, साथ ही दिनभर एनर्जी भी बनी रहती है। इस स्मूदी को बनाने में दूध, ड्राईफ्रूट्स, और फलों का इस्तेमाल होने से ये टेस्टी भी होती है और हेल्दी भी होती है। ओट्स स्मूदी को आप बच्चों को भी आसानी से दे सकते हैं। आइए जानते हैं ओट्स स्मूदी बनाने की रेसिपी और सेहत को इससे मिलने वाले फायदों के बारे में।

ओट्स स्मूदी बनाने के लिए सामग्री

केला- 1

दूध- 250 ml 

ओट्स- 1 टेबल स्पून 

चॉकलेट पाउडर- 1 छोटा चम्मच 

शहद- 1-2 चम्मच

बादाम- 5-6  भीगे हुए

ओट्स स्मूदी की रेसिपी

ओट्स स्मूदी को बनाने के लिए एक मिक्सर का जार लें।

इसमें केला, ओट्स, शहद, दूध और भीगे हुए बादाम डालकर मिक्सर चलाएं।

सभी चीजों के दरदरा पिस जाने के बाद इसमें चॉकलेट पाउडर डालें।

चॉकलेट पाउडर डालने के बाद मिक्सर को तब तक चलाएं जब तक सभी इंग्रीडिएंट्स स्मूद होकर अच्छे से मिल न जाएं।

आपकी ओट्स स्मूदी तैयार है। 

सर्व करने के लिए एक शीशे का गिलास लें।

सजाने के लिए आप अपने मनपसंद ड्राईफ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ओट्स स्मूदी पीने के फायदे

ओट्स स्मूदी पीने से वजन कंट्रोल में रहता है।

ओट्स स्मूदी पीने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आप एक्स्ट्रा खाने से बच जाते है।

ओट्स स्मूदी पीने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। इसको नाश्ते में लेने से गैस और बदहजमी की परेशानी दूर होती है। ये पचने में काफी आसान होती है।

ओट्स स्मूदी पीने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है।

ओट्स स्मूदी पीने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

इसे भी पढ़ें- बैली फैट घटाने के लिए रोज पिएं ये 5 ड्रिंक्स, जल्दी दिखने लगेगा असर

Oats Smoothie

ओट्स स्मूदी शरीर के साथ चेहरे के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसे आप नाश्ते में ले सकते हैं। ध्यान रखें इस स्मूदी को ब्रेकफास्ट के समय या शाम के समय पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आपको ओट्स से एलर्जी है तो डॉक्टर के बिना संपर्क किए इसका सेवन न करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

मॉनसून में प‍िएं तुलसी और काली मिर्च से बनी ये 5 ड्रिंक्स, नहीं होंगी बीमारियां

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version