वजन घटाने में बेहद फायदेमंद है चना दाल और ओट्स से बना ये चीला, डाइटिशियन से जानें रेसपी

वजन घटाने के लिए चना दाल और ओट्स से बना चीला काफी फायदेमंद होता है। चलिए डाइटिशियन से जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी और फायदे के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाने में बेहद फायदेमंद है चना दाल और ओट्स से बना ये चीला, डाइटिशियन से जानें रेसपी


वजन घटाने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं, लेकिन कई बार वे भी कारगर साबित नहीं हो पाते हैं। वजन घटाने के लिए सबसे पहले आपको अपनी डाइट पर ध्यान देना जरूरी होता है। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको वजन घटाने के लिए चना दाल और ओट्स से बने चीले की रेसिपी और फायदों के बारे में बताएंगे। चलिए डाइटिशियन उर्वी गोहिल से जानते हैं वजन घटाने के लिए यह चीला खाना कितना फायदेमंद होता है। 

कैसे बनाएं चना दाल और ओट्स चीला 

  • यह वेट लॉस और हेल्दी चीला बनाने के लिए आपको कुछ सामाग्रियों को जुटाना है। 
  • इसके लिए आपको एक कप चना दाल और आधा कप ओट्स को कम से कम 8 घंटे के लिए भिगोकर रख देना है। 
  • इसके बाद आपको चना दाल और ओट्स को एक कटोरी में निकालकर रखना है। अब इसमें मिर्च, लहसुन और थोड़ी सी अदरक मिलानी है। 
  • इसके बाद आपको इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे मिक्सर ग्राइंडर में अच्छे से पीस लेना है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Urvi Gohil| Clinical Dietitian (@enrich_lifestyle_with_urvi)

फॉलो करें ये स्टेप्स 

  • ग्राइंड करने के बाद आपको प्याज, गाजर और धनिया-मेथी की पत्तियों को छोटे टुकड़ों में काटना है। 
  • अब इसमें नमक और हल्दी मिलाएं और एक पैन में हल्का तेल डालकर इसे चीले का आकार दें। 
  • अब आपको इसे पकने का इंतजार करना है और हरी चटनी लगाकर इसे खाना है। 
  • इस चीले में फाइबर और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जिसे खाने से आपको लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता है। 

इसे भी पढ़ें - Healthy Indian Breakfast: नाश्ते में खाएं मूंग दाल का चीला, जानें इसे खाने के 3 फायदे और रेसिपी

इसे खाने से वजन आसानी से कम होता है। 

  • चना दाल और ओट्स का चीला खाने के फायदे 
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए यह चीला खाना बेहद फायदेमंद होता है। इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। 
  • इस चीले को खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी दूर होती है। 
  • इस चीले को खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है साथ ही साथ शरीर में उर्जा की कमी नहीं होती है। 
  • इसे खाने से शरीर में होने वाली थकान और कमजोरी दूर होती है। 

Read Next

पीरियड्स के दौरान गुड़ खाने से महिलाओं को मिलते हैं अनोखे फायदे, जानें सही तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version