
Jaggery Benefits During Periods: पीरियड्स के दौरान शरीर में होने वाले हॉर्मोनल बदलाव के कारण महिलाओं को कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियां असहनीय होती हैं। इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं तमाम तरह के घरेलू नुस्खे, दवाओं और थेरेपी का सहारा लेती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करके पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियों को कम कर सकते हैं। पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए गुड़ का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं पीरियड्स के दौरान गुड़ खाने के फायदे और सही तरीका।
पीरियड्स में गुड़ खाने के फायदे- Jaggery Benefits During Periods in Hindi
पीरियड्स के दौरान गुड़ का सेवन करने से शरीर को कई अनोखे फायदे मिलते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "गुड़ में मौजूद आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, और प्रो-बायोटिक गुड़ पाचन तंत्र को ठीक रखने से लेकर हॉर्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मददगार होता है। इसका सेवन करने से खून की कमी दूर करने में मदद मिलती है। गुड़ में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो पीरियड्स के दौरान दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।"

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में करें शहद के साथ काली मिर्च का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
पीरियड्स के दौरान गुड़ का सेवन करने से मिलने वाले फायदे-
1. पौष्टिकता का भंडार
गुड़ में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे कि आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोस्फोरस और पोटैशियम। ये सभी पोषक तत्व माहवारी के दौरान महिलाओं के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं।
2. कमजोरी और थकान दूर करे
गुड़ में मौजूद विशेष प्रकार के कार्बोहाइड्रेट्स ऊर्जा के स्रोत के रूप में काम कर सकते हैं। माहवारी के दौरान महिलाओं को अक्सर थकान और कमजोरी का सामना करना पड़ता है, और गुड़ का सेवन इस ऊर्जा की कमी को पूरा कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: बिना पेट दर्द या मरोड़ के पीरियड्स होना है कितना सामान्य है? डॉक्टर से जानें
3. हॉर्मोन असंतुलन ठीक करने में मददगार
पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में हॉर्मोनल बदलाव होते हैं। गुड़ का सेवन करने से हॉर्मोनल असंतुलन को ठीक रखने में मदद करते हैं।
4. पेट दर्द कम करने में मददगार
पीरियड्स के दौरान पेट में तेज दर्द का सामना करना पड़ता है। गुड़ का सेवन करने से पाचन तंत्र को ठीक रखने और पेट दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
5. खून की कमी दूर करे
पीरियड्स के समय महिलाओं के शरीर में खून की कमी हो सकती है, जिससे वे अनीमिया की समस्या का शिकार हो सकती हैं। गुड़ में मौजूद आयरन का सेवन खून की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है।
पीरियड्स के दौरान आप गुड़ का सेवन कई तरीके से कर सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट हल्के गुनगुने पानी के साथ एक टुकड़ा गुड़ खाने से फायदा मिल सकता है। इसके अलावा गुड़ की चाय या खाने के साथ गुड़ का सेवन फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रहे, इसका संतुलित मात्रा में ही सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
(Image Courtesy: freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version