पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ता है। मासिक धर्म या पीरियड्स के दौरान ऐंठन और दर्द और ब्लीडिंग आदि पीरियड्स के दौरान दिखने वाले सबसे आम लक्षण हैं। हर महिला को मेनोपॉज तक पहुंचने से पहले हर महीने ये समस्याएं होती हैं। अधिकांश महिलाओं को पीरियड्स फ्लो से पहले क्रैम्पस (दर्द और मरोड़) की समस्या होती ही है। ऐंठन और पैल्विक दर्द को आमतौर पर मेंस्ट्रुअल साइकिल की शुरुआत का संकेत माना जाता है। वहीं प्रोस्टाग्लैंडिन, एक लिपिड हार्मोन जैसा यौगिक है , जो गर्भाशय की मांसपेशियों को अनुबंधित करने और उसे प्रेग्नेंसी के लिए तैयार करने का कारण बनता है और जब फर्टिलाइजेशन नहीं हो पाता है, तो ये टूटता है जिसके परिणामस्वरूप मासिक धर्म के दौरान ऐंठन होती है। लेकिन कई बार कुछ महिलाओं में बिना क्रैम्पस के ही पीरियड्स आ जाते हैं। आइये एक्सपर्ट से जानते हैं ये कितना सामान्य है।
बिना क्रैम्पस के पीरियड्स (Periods Without Cramps)
हर महिला में पीरियड्स के दौरान दिखने वाले लक्षण उसकी शारीरिक स्थिति और स्वास्थ्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। कई बार कुछ महिलाओं में बिना लक्षण के ही पीरियड्स आ सकते हैं। पीरियड्स के दौरान दर्द, ऐंठन या मरोड़ न होना कितना सामान्य है और यह समस्या क्यों होती है आइये जानते हैं स्टार मैटरनिटी हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ विजय लक्ष्मी से। आमतौर पर पीरियड्स शुरू होने से पहले महिलाओं में दर्द, ऐंठन और मरोड़ जैसी समस्याएं होती हैं। इन लक्षणों को ही पीरियड्स शुरू होने के लक्षण समझा जाता है। प्रोस्टाग्लैंडीन, जैसे लिपिड हार्मोन कंपाउंड के कारण गर्भाशय की मांसपेशियां सिकुड़ती हैं और इसकी वजह से ही पीरियड्स के दौरान क्रैम्पस महसूस होते हैं। महिलाओं में पीरियड्स के दौरान क्रैम्पस महसूस न होने के ये कारण हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : पीरियड्स में काला खून (ब्लैक ब्लड) आने के हो सकते हैं ये 6 कारण
1. कुछ महिलाओं में प्रेगनेंसी के कारण पीरियड्स बिना क्रैम्पस के महसूस हो सकते हैं। प्रेगनेंसी में क्रैम्पस तब महसूस होते हैं जब अंडा गर्भाशय की दीवार में खुद को इम्प्लांट करता है।
2. ओवुलेशन पीरियड्स के आगे बढ़ने पर भी महिलाओं में पीरियड्स से पहले क्रैम्पस या दर्द और ऐंठन महसूस नहीं होती है।
3. मेनोपॉज के समय में भी महिलाओं को उनके मासिक धर्म की तारीख के आसपास क्रैम्पस महसूस नहीं होते हैं।
4. अनियमित पीरियड्स की समस्या में भी बिना क्रैम्पस के पीरियड्स आ सकते हैं।
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को ध्यान रखनी चाहिए ये बातें
पीरियड्स के क्रैम्पस आना एक पीरियड्स के शुरूआती लक्षण हैं और यह समस्या कई वजहों से होती है। चूंकि पीरियड्स के दौरान आपके शरीर को पहले से ही कई तकलीफ झेलनी पड़ती है और इन सबके पीच कुछ परिस्थितियों की वजह से महिलाओं में कई दिक्कतें भी होती हैं। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को खुद का ध्यान रखने के लिए इन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
- ऐंठन के लिए हीटिंग पैड या गर्म पानी की बोतल का इस्तेमाल करें।
- खानपान और जीवनशैली में बदलाव करें।
- पीरियड्स के दौरान कैफीन और शराब आदि का सेवन न करें।
- पीरियड्स के दौरान पर्याप्त नींद लें।
- पीरियड्स के दौरान पानी का पर्याप्त सेवन करें।
- समय से और संतुलित व पौष्टिक भोजन का सेवन करें।
- शरीर की कमजोरी से बचने के लिए आहार में प्रोटीन शामिल करें।
- मछली, मांस, हरी सब्जियां, टोफू, ब्रोकली जैसे आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
- पीरियड्स से पहले और उसके दौरान मल्टीविटामिन का सेवन करें।
इसे भी पढ़ें : पीरियड्स के दौरान तेज दर्द होने पर क्या करें? जानें कुछ घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपचार
दरअसल बिना क्रैम्पस के पीरियड आना सामान्य माना जाता है लेकिन अगर किसी महिला में यह समस्या बार-बार बनी रहती है तो ऐसे में एक्सपर्ट डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
(all image source - freepik)
Read Next
क्या PCOS हाइपोथायरायडिज्म का कारण बन सकता है? डॉक्टर से जानें दोनों रोगों से जुड़ी जरूरी बातें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version