क्या आपके पीरियड्स भी अनियमित है? खराब जीवनशैली, शारीरिक सक्रियता की कमी और गलत खान-पान जैसी आदतें कई समस्याओं का कारण बन रही है। इन्हीं समस्याओं में से एक है महिलाओं में पीरियड्स की अनियमितता। आजकल ज्यादातर लड़कियां, महिलाएं अपने अनियमित पीरियड्स (Irregular Periods) को लेकर चिंता में रहती हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए आपको अपनी जीवनशैली में कुछ अच्छी आदतों को शामिल करना होगा।
महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और टेस्टेस्टेरोन नामक तीन हार्मोंस होते हैं। इन हार्मोंस के असंतुलित होने पर महिलाओं में कई तरह की समस्याएं या बदलाव देखने को मिलते हैं। लेकिन इसमें अनियमित पीरियड्स (Irregular Periods) एक बेहद सामान्य समस्या बन गई है। आजकल हर दूसरी लड़की या महिला अपने अनियमित पीरियड्स की डेट से परेशान रहती हैं। दरअसल, अनियमित पीरियड्स अन्य कई रोगों का कारण बन सकता है। ऐसे में इस समस्या को ठीक करना बहुत जरूरी होता है।
इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है, आप अपनी कुछ आदतों में बदलाव करके भी अपने पीरियड्स को नियमित कर सकती हैं। इसके लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में कुछ अच्छी आदतों को शामिल करना होगा। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर इंद्रायणी सालुंखे से जानें कौन-सी हैं वे अच्छी आदतें, जिससे अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें - क्या साथ रहने वाली महिलाओं के पीरियड्स की डेट होती हैं एक-दूसरे से प्रभावित? डॉक्टर से जानें सच्चाई
रेगुलर पीरियड्स के लिए अपनाएं ये अच्छी आदतें (Good Habits to Make Periods Regular)
अनियमित पीरियड्स एक लाइफस्टाइल डिसऑर्डर है। अगर जीवनशैली को सही किया जाए, तो इस समस्या को भी आसानी से ठीक किया जा सकता है। आपको शुरुआत में ही इस समस्या पर ध्यान देने की जरूरत होती है, क्योंकि लंबे समय तक पीरियड्स अनियमित रहने पर इस ठीक करने में अधिक समय लग सकता है। इस समस्या को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें, क्योंकि यह कई दूसरी बीमारियों को बुलावा दे सकता है। इन अच्छी आदतों से ठीक करें अपने पीरियड्स की डेट-
टॉप स्टोरीज़
1. हमेशा खुश रहें (Always Be Happy)
खुश रहने से आपके आस-पास कोई बीमारी नहीं भटक सकती है। जो लड़कियां तनाव में रहती हैं, उनमें यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। इसलिए आप हमेशा तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें। अगर आपको किसी वजह से चिंता (Tension), तनाव (Stress) रहता भी है तो उसे तुरंत दूर करने की कोशिश करें। इसके लिए आप हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा अपने दोस्तों से बातचीत करें और हमेशा खुश रहने की कोशिश करें। इससे आपके पीरियड्स की डेट फिर से निमयित हो सकती है।
2. नियमित रूप से एक्सरसाइज करें (Regular Exercise)
एक्सरसाइज एक नहीं बल्कि कई बीमारियों से बचाव करने में फायदेमंद होता है। नियमित रूप से एक्सरसाइज (Exercise) करके आप हमेशा फिट रह सकती हैं। अगर आप अपने पीरियड्स को नियमित या रेगुलर करना चाहती हैं, तो अपनी दिनचर्या में एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें। एक्सरसाइज करने से आप शारीरिक रूप से सक्रिय रहती हैं, जिससे आप अपनी इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। महिला हो या पुरुष स्वस्थ रहने के लिए हमेशा फिजिकली एक्टिव रहना जरूरी होता है।
3. वजन कंट्रोल करें (Control Weight)
मोटापा कई समस्याओं और बीमारियों की वजह बनती है। अकसर महिलाओं को ज्यादातर समस्याएं मोटापे की वजह से ही होती है। ऐसे में आपको अपने वजन को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आपका वजन बढ़ा हुआ है, तो आपको अनियमित पीरियड्स की समस्या हो सकती है। इसलिए वजन को कंट्रोल में रखने के लिए आपको नियमित रूप से व्यायाम, योग करना चाहिए। साथ ही ऐसी डाइट लेनी चाहिए, जो वजन कम करने में आपकी मदद करें।
इसे भी पढ़ें - ‘क्रिप्टिक प्रेगनेंसी' में प्रेगनेंट होने के बाद भी नहीं दिखते कोई लक्षण, डॉक्टर से जानें इसके बारे में
4. नींद पूरी लें (Good Sleep)
एक व्यक्ति को हमेशा स्वस्थ रहने के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी होता है। अच्छी नींद से हार्मोंस संतुलित रहते हैं, तनाव दूर होता है। तनाव और असंतुलित हार्मोन की वजह से ही महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की समस्या होती है, ऐसे में इन्हें दूर करने के लिए आपको पूरी नींद लेना बहुत जरूरी है।
5. पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें (Nutrition Diet)
अच्छी डाइट हर व्यक्ति के लिए जरूरी होता है। अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर करने के लिए आपको अच्छी डाइट लेने की आदत बनानी होगी। अगर आपको भी यह समस्या है तो तला-भुना, फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड का सेवन पूरी तरह से बंद करके पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें। इसमें आपको पर्याप्त मात्रा में न्यूट्रीएंट्स मिलेंगे, आपके हार्मोंस संतुलित रहेंगे और पीरियड्स भी नियमित होगें।
अगर आपको भी अनियमित पीरियड्स की समस्या रहती है, तो आप भी इन अच्छी आदतों को अपना सकती हैं। अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाकर आप इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकती हैं। लेकिन अगर आपको लंबे समय तक यह समस्या रहे, तो एक बार किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।
Read More Articles on Womens Health in Hindi