गैस और बदहजमी से छुटकारा पाने के लिए हींग का प्रयोग कैसे करें?

हींग को पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। जानें अपच, गैस, बदहजमी आदि समस्याओं में हींग का प्रयोग कैसे कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
गैस और बदहजमी से छुटकारा पाने के लिए हींग का प्रयोग कैसे करें?


मॉनसून के मौसम में गैस और बदहजमी की परेशानी काफी बढ़ जाती है क्योंकि इस मौसम में खाना ठीक से पचता नहीं हैं। सलाह दी जाती है कि इस मौसम में ऐसी चीजें नहीं खानी चाहिए, जो पचने में समय लगाती हैं। मॉनसून में हमें हींग को अपनी डाइट में अवश्य शामिल करना चाहिए। पेट की समस्या के लिए हींग काफी फायदेमंद रहता है। हम इसका प्रयोग कई तरीकों से कर सकते  हैं। आइए जानते हैं अपच, गैस, बदहजमी और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए अपनी डाइट में कैसे शामिल करें हींग। 

हींग का पानी

हींग का पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। मॉनसून के मौसम में इसका सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि इस मौसम में गैस की समस्या काफी बढ़ जाती है। गैस और अपच होने पर एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच हींग को मिलाएं और इसका सेवन करें। इसका सेवन खाली पेट भी किया जा सकता है। इसको पीने से गैस से तुरंत राहत मिलेगी।

सब्जी बनाते समय हींग का छौंका

गोभी, भिंडी, राजमा और चने की दाल आदि आसानी से नहीं पचते हैं। इसलिए इन्हें बनाते समय आप हींग का  छौंका यानी तड़का जरूर लगाएं।  इसके अलावा भी ढेर सारी सब्जियां और फलियां होती हैं, जिन्हें पचाने में पेट को काफी मेहनत लगती है। इस तरह की डिशेज बनाते समय इसमें हींग डाल देंगे, तो ये आसानी से पच जाएंगी और खाने का स्वाद भी बढ़ जाएगा।

नाभि पर हींग मलें

पेट में दर्द होने पर सरसों को तेल को गर्म करके इसमें हींग मिलाएं। अब इस तेल को नाभि में लगाएं। इसको लगाने के कुछ देर बाद ही पेट-दर्द ठीक हो जाएगा। वहीं अगर आप खट्टी डकार से परेशान हैं तो हींग का पेस्ट बनाकर इसे अपनी नाभि में लगा सकते हैं। ऐसा करने से बदहजमी से छुटकारा मिलेगा। वहीं हींग पेट को ठंडा भी रखती है। ऑलिव ऑयल में हींग मिलाकर लगाने से पेट ठंडा रहता है। इसे आप हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- जामुन खाने का सही समय क्या है? क्या जामुन खाने के बाद पानी पी सकते हैं?

Hing for Digestion

हींग खाने के फायदे

निमोनिया के बुखार में हींग के सेवन से आराम मिलता है, क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद हैं, जो निमोनिया के लक्षण को कम करने में मदद करते हैं।

 एड़ियां फटने पर नीम के तेल में हींग डालकर लगाने से एड़ियां फटना बंद हो जाती है।

दांत का दर्द दूर करने के लिए गुनगुने पानी में थोड़ी सी हींग डालकर दो से तीन बार कुल्ला करें। ऐसा करने से मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया मर जाते हैं, जिससे दांत का दर्द दूर होता है।

हींग किडनी को भी स्वस्थ रखने में मदद करती है। ये शरीर से विषाक्त पदार्थ को निकालने में मदद करती है।

हींग को अपनी डाइट में शामिल करने से मेटाबॉलिज्म भी इंप्रूव होता है। 

 

All Image Credit- Freepik

Read Next

संतरे के छिलकों ये बनाएं ये हेल्दी सब्जी, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version