पेट की गैस से लेकर सांस के रोगों में भी फायदेमंद है गुनगुने पानी के साथ हींग खाना, जानें इसे पीने के 10 फायदे

हींग वाला पानी पीने से शरीर के कई रोग खत्म होते हैं। इस पानी से आपकी सांस संबंधी परेशानियां भी खत्म होती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट की गैस से लेकर सांस के रोगों में भी फायदेमंद है गुनगुने पानी के साथ हींग खाना, जानें इसे पीने के 10 फायदे


अगर आप कई दिनों से गैस की समस्या से परेशान हैं, तो हींग का गुनगुना पानी आपकी गैस रातोंरात खत्म कर सकता है। भारतीय घरों में खाने में हींग का एक छौंका खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है साथ ही कई बीमारियों से दूर रखता है। लेकिन बहुत से लोगों को हींग पसंद नहीं आती, इसलिए वे खाने में इसका इस्तेमाल नहीं करते, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने में थोड़ी सी कड़वी हींग शरीर को निरोगी कर सकती है। गुनगुने पानी के साथ हींग खाना बहुत लाभदायक है। गैस से लेकर वजन कम करने तक में मददगार है। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में डायटीशियन डॉ. पुनीता श्रीवास्तव का कहना है कि हींग एंटी-इंफ्लेमेटरी होती है। इसलिए यह एजिंग के लिए भी फायदेमंद है। अगर आप हींग की मात्रा ज्यादा खा लेते हैं तो इससे गर्भपात, उल्टी, डायरिया जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। इसलिए सावधानीपूर्वक हींग का प्रयोग करना है। आज के इस लेख में हम जानेंगे कि हींग का गुनगुना पानी शरीर के लिए कैसे फायदेमंद है और यह पानी बनाना कैसे है।

हींग का पानी बनाने की विधि

हींग वाला पानी बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आपको बस एक गिलास पानी गुनगुना पानी चाहिए। उस पानी में एक चुटकी हींग मिलाना है और स्वाद अनुसार काला नमक मिलाना। इसके बाद सुबह के वक्त इसे पीना है। इस पानी को परेशानी होने पर पी लें। इससे आपको परेशानी में लाभ मिलेगा।

गुनगुने पानी के साथ हींग खाने के फायदे (Hing water benefits)

वजन कम करे

डॉक्टर पुनीता का कहना है कि गुनगुने पानी के साथ हींग खाने से वजन कम होता है। हींग में एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण पाए जाते हैं, इस वजह से यह वजन कम करने में सहायक है। वजन के अलावा एजिंग की समस्या में भी हींग का पानी फायदा करता है। एक चुटकी हींग आपके बहुत काम की है। पर ध्यान रहे कि हींग का प्रयोग नहीं करना है। कम मात्रा में हींग का इस्तेमाल करें।

पाचन में मददगार

खाना न पच रहा हो, पेट में गैस बन रही हो या अफरा की समस्या हो, इन सभी समस्याओं में हींग वाला पानी फायदेमंद है। परेशानी होने पर बस आधा गिलास हींग वाला पानी पी लें। इससे आपको रातों रात आराम मिलता है। गैस के लिए तो हींग बहुत फायदेमंद है। प्राचीन समय में हींग का प्रयोग कई समस्याओं से बचने के लिए किया जाता था। वे तरीके आज भी प्रयोग में लाए जा रहे हैं। 

पेट के संक्रमण में फायदेमंद

न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर पुनीता का कहना है कि हींग वाला पानी पेट के संक्रमण में भी बहुत लाभकारी है। हींग में एंटी-माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो पेट के इंफेक्शन में मदद करती हैं। यह एक गिलास पानी कई बीमारियों के लिए रामबाण है।

इसे भी पढ़ें : सुबह 1 ग्लास हींग का पानी पीकर घटाएं अपना वजन, चर्बी तो कम होगी ही साथ ही कोलेस्ट्रॉल घटेगा पेट रहेगा स्वस्थ

कब्ज भगाए

आजकल बदलते खानपान की वजह से कब्ज की परेशानी गंभीर हो गई है। यह इतनी गंभीर हो गई है कि पीकू जैसी फिल्में भी इस परेशानी गईं। न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर पुनीता का कहना है कि हींग में एक्जेटिव प्रॉपर्टी होती है, इस कारण यह कब्ज (constipation) में बहुत लाभकारी है। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो एक चम्मच त्रिफला चूर्ण गर्म पानी के साथ रोज रात को पीएं। इससे आपको कब्ज की समस्या से आराम मिलेगा। 

Inside1_dhatakibenefits

पेड़ू के दर्द से दिलाए राहत

हींग वाला पानी पेड़ू के दर्द से भी राहत दिलाता है। जब भी आपको पेड़ू के आसपास दर्द (abdominal pain) हो तो नाभि पर हींग लगा लें। हींग का पेस्ट बनाकर नाभि पर लगा लें, इससे पेड़ू के दर्द में राहत मिलती है। यही नहीं पेट की कई समस्याओं में हींग वाला पानी फायदा पहुंचाता है। बहुत सी महिलाएं माहवारी में पेट के दर्द के छुटकारा पाने के लिए भी हींग वाले पानी का प्रयोग करती हैं।

सांस संबंधी परेशानियों में सहायक

हींग में एंटी-इंफ्लेमेंटरी, एंटी-वायरल और एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जिस कराण यह सांस संबंधी परेशानियों में फायदा करता है। अस्थमा, bronchitis, सूखी खांसी और जुकाम में भी हींग वाला पानी काफी मददगार है। हींग वाला पानी शरीर से कफ निकालता है, जिस वजह से सांस संबंधी जो भी परेशानियां हैं, उनसे छुटकारा मिलता है। 

किडनी को करे साफ

हींग वाला पानी पीने से किडनी के रोग खत्म होते हैं। यह पानी पीने से पेशाब लगती है। पेशाब करने से किडनी साफ रखती है। यह पानी किडनी के साथ-साथ यूरिन इंफेक्शन को भी रोकता है। 

इसे भी पढ़ें : हींग के सेवन से कई बीमारियां होती हैं दूर, जानें इसके फायदे और नुकसान

हड्डियों को मजबूती

रोजाना हींग का पानी पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। हींग में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर को निरोगी रखते हैं।

दांतों के कीड़ों से मुक्ति

आजकल दांतों की समस्या किसी भी हो जाती है। दांतों में कीड़ा लगने से दांतों की शोभा बिगड़ जाती है। साथ ही दांतों में दर्द होने लगता है और कुछ भी खाने पीने में समस्या होती है। अगर आपके भी दांतों में कीड़े लग गए हैं तो घबराइए मत आपको बस एक गुनगुना पानी में चुटकी भर हींग मिलाना है और इस पानी को पी जाना है। यह पानी रात को सोते समय पीना है। हींग को ज्यादा न डालें। दांतों के कीड़ों की समस्या से आपको आराम मिलेगा।

Inside3_dhatakibenefits

त्वचा संबंधी परेशानियां

गर्मी के मौसम में दाद, खाज, खुजली जैसी परेशानियां होती रहती हैं, इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए हींग का पेस्ट परेशानी वाली जगह पर लगना है। इस पेस्ट से दाद, खाज, खुजली से आराम मिलता है।  

हींग वाले पानी के साइड इफैक्ट

भारत में CSIR-Institute of Himalayan Bioresource Technology (IHBT) ने हिमाचल प्रदेश में सबसे पहले हींग की खेती शुरू की थी। यह हींग वाले पानी के जितने लाभ हैं उतने ही नुकसान भी हैं। हालांकि न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर पुनीता का कहना है कि हींग वाले पानी का अगर ज्यादा मात्रा में प्रयोग किया जाए तो इसके कई नुकसान भी हो सकते हैं। यहां नीचे कुछ नुकसान बताए गए हैं-

  • ज्यादा मात्रा में हींग खाने से मुंह में सूजन, गैस, डायरिया, चिंता और सिर दर्द की परेशानी हो सकती है। 
  • हींग वाला पानी हाईबीपी वाले लोगों को नहीं लेना चाहिए। 
  • गर्भावस्था में भी हींग वाला पानी न पिएं। हींग में एबोर्टिफेशियंट (abortifacient) प्रॉपर्टी होती है, जिस कारण गर्भपात हो सकता है।

सही मात्रा में हींग का प्रयोग करना आपके लिए रामबाण हो सकता है, पर अधिक मात्रा में हींग का प्रयोग आपको कई नुकसान दे सकता है। आयुर्वेद में हींग का विशेष स्थान है। इसकी अहमियत आज भी बची है।

Read Next

Heel Pain Home Remedies: एड़ी के दर्द से हैं परेशान? ये 7 घरेलू उपाय आएंगे काम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version