Fri Sep 11, 2026 | 07:34 PM IST

जामुन खाने का सही समय क्या है? क्या जामुन खाने के बाद पानी पी सकते हैं?

जामुन बरसात में खूब खाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जामुन खाने का सही समय क्या है और गलत समय पर जामुन खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं?

पोषक तत्वों से भरपूर जामुन गर्मियों और बरसात के मौसम में खाया जाता है। अगर जामुन को सही तरीके और सही समय पर खाया जाए तो ये हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। जामुन में ग्लूकोज की मात्रा कम होने से ये डायबीटिक मरीजों के लिए ये वरदान है। जामुन इम्यूनिटी तो बढ़ाता ही है, साथ में ये दिल को भी हेल्दी रखता है। इसके अलावा जामुन खाने से, वजन करने और पाचन क्रिया को दूरुस्त रखने में भी मदद मिलती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए इसके बीज के पाउडर का सेवन बेहद फायदेमंद है। आइए जानते हैं कि जामुन खाने से पहले क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

जामुन को खाली पेट क्यों नहीं खाना चाहिए?

कई बार लोग जामुन खाली पेट खाने की गलती कर बैठते है हैं। सुबह-सुबह जामुन खाने से पेट खराब, अपच, गैस और मितली जैसी समस्याएं हो सकती है हैं। डायबीटिज में भी जामुन को खाली पेट खाने की गलती ना करें।

क्या जामुन खाने के बाद पानी पीना चाहिए?

बच्चे अक्सर ये गलती कर बैठते हैं कि जामुन खाने के बाद तुरंत पानी पी लेते हैं। वैसे तो कोई भी फल खाने के आधे घंटे तक पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। जामुन खाते ही पानी पीने से डायरिया, अपच जैसी समस्याएं हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें- जामुन की छाल दूर कर सकती है आपकी ये 6 समस्याएं, आयुर्वेदाचार्य से जानें कैसे करें प्रयोग

हल्दी

हल्दी हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है लेकिन जामुन खाने के तुरंत बाद हल्दी वाली कोई चीज खाने से परहेज करें। ये दोनों-चीजें आपस में रिएक्ट कर सकती हैं। इससे कई तरह की पेट की दिक्कतें हो सकती हैं।

जामुन खाने के बाद दूध पीने से क्या होता है?

किसी भी फल के बाद वैसे तो दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन अगर जामुन की बात करें तो इसके बाद दूध का सेवन करने से पेट दर्द और अपच जैसी समस्याएं हो सकती है हैं। 

इसे भी पढ़ें- डायबिटीज, ब्‍लड प्रेशर और इन 5 रोगों से छुटकारा दिलाते हैं जामुन के बीज, जानें सेवन का तरीका

क्या रात में जामुन खा सकते हैं?

अगर आप भी सोच रहे हैं कि जामुन किस समय खाना चाहिए, तो जवाब यह है कि जामुन का सेवन आप दिन भर में कभी भी कर सकते हैं। बस इसको खाने से पहले ध्यान रखना चाहिए कि आप खाली पेट ना खाएं। रात को भी जामुन खाना अवॉयड करना चाहिए।

Read Next

क्या हींग खाने से गर्भ गिर सकता है?, जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

दीपशिखा सिंह ने भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। ये पिछले 4 सालों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जागरण न्यू मीडिया में दीपशिखा बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही है। दीपशिखा हेल्थ, फिटनेस और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। वे किताबें पढ़ने की शौकीन हैं और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखती हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 02, 2022 17:00 IST

    Published By : Deepshikha Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content