Fri Sep 11, 2026 | 08:22 PM IST

जामुन की छाल दूर कर सकती है आपकी ये 6 समस्याएं, आयुर्वेदाचार्य से जानें कैसे करें प्रयोग

जामुन की छाल के इस्तेमाल से पेट दर्द से लेकर दांत दर्द की परेशानी दूर की जा सकती है। आइए जानते हैं इस्तेमाल का तरीका  

जामुन में औषधीय गुण मौजूद होते है, जो शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में प्रभावी है। जामुन की तरह जामुन की छाल भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। इसमें कई तरह के आवश्यक तत्व जैसे- फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, आयरन और कई अन्य विटामिंस पाए जाते हैं। इससे शरीर की कई परेशानियां दूर होती हैं। गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि जामुन के छाल का इस्तेमाल आयुर्वेद की कई औषधी में किया जाता है। खासतौर पर डायबिटीज रोगियों को जामुन की छाल का सेवन करने की सलाह दी जाती है। आइए विस्तार से जानते हैं जामुन की छाल के फायदे और इस्तेमाल का तरीका - 

1. दांतों के दर्द से आराम

जामुन की छाल का इस्तेमाल दांतों में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए किया जा सकता है। दांत दर्द या फिर मसूड़ों में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए जामुन की छाल का इस्तेमाल राख की तरह मंजन के रूप में किया जा सकता है। इसके लिए 1 से 2 चुटकी जामुन की छाल लें। अब इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने दांतों पर रगड़ें। कुछ सप्ताह तक इस तरह दांतों की सफाई करने से दांत और मसूड़ों में होने वाले (toothache home remedies ) दर्द से राहत मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें - चेहरे और बालों के लिए इन 5 तरीकों से करें जामुन के सिरके का उपयोग, दूर होंगी कई समस्याएं

2. डायबिटीज रोगियों के  लिए लाभकारी

अक्सर डायबिटीज रोगियों को जामुन की गुठली का पाउडर (When should I take jamun powder for diabetes) खाने की सलाह दी जाती है। आयुर्वेद में शुगर को कंट्रोल करने के लिए जामुन की छाल का सेवन करने की भी सलाह दी जा सकती है। जामुन की गुठली की तरह, इसमें भी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का गुण होता है, जो डायबिटीज की समस्याओं को कंट्रोल करने में  प्रभावी है।

3. गले की समस्या

गले में होने वाले दर्द, खराश, जलन और टाइटनेंस को दूर करने के लिए आप जामुन की छाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए जामुन की छाल को एक कप पानी में उबाल लें। अब इस पानी से नियमित रूप से सुबह शाम कुल्ला करें। इससे गले में होने वाले दर्द और खराश से आराम मिलेगा। 

4. पेट में दर्द से राहत

जामुन की छाल का इस्तेमाल पेट में होने वाली समस्याओं से राहत दिलाने के लिए भी किया जा सकता है। पेट खराब या फिर पेट दर्द होने पर आप जामुन की छाल को पानी में छिसकर सेवन करें। इससे अपच, गैस और पेद में दर्द से राहत मिल सकता है। 

5. स्किन की समस्याएं करे दूर

जामुन की छाल का इस्तेमाल स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से स्किन पर होने वाली झुर्रियां, दाग-धब्बे और संक्रमण से बचाव कर सकते हैं। इसके लिए जामुन की छाल को पीसकर या फिर पत्थर पर घिसकर लेप तैयार कर लें। अब इस लेप को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन की परेशानी दूर होगी।

इसे भी पढ़ें - इन लोगों को भूलकर भी नही करना चाहिए जामुन का सेवन, एक्सपर्ट से जानें इसके नुकसान

6. गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

जामुन की छाल गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होती है। खासतौर पर गर्भावस्था के दौरान होने वाली पेट से जुड़ी समस्याएं को कम करने में प्रभावी होती है। इसके लिए जामुन की छाल को 1 कप पानी में अच्छे से उबाल लें। अब इस पानी में थोड़ा सा जीरा पाउडर डालकर पिएं। इससे गर्भावस्था में होने वाली गैस, पेट फूलना जैसी समस्याएं दूर रहेंगी।

जामुन की छाल का इस्तेमाल करने से शरीर की कई परेशानी दूर हो सकती है। हालांकि, इसका सेवन करने से पहले एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।  

Read Next

खट्टी उल्टी क्यों आती है? जानें इसके कारण और इससे तुरंत छुटकारा पाने के उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kishori Mishra

Kishori Mishra

सब एडिटर

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर सब एडिटर काम कर रही किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया में 4 साल का अनुभव है। किशोरी को हेल्थ के साथ-साथ करियर और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 4 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। किशोरी ने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से हिन्दी जर्नजिल्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 24, 2022 00:00 IST

    Published By : Kishori Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content