गर्मी और बरसात के मौसम में पाया जाने वाला फल जामुन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। जामुन के फल में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और इसमें सेहत के लिए फायदेमंद कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट और विटामिन सी आदि प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। इस फल का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है और इसके सेवन से शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रित किया जा सकता है। सेहत के लिए फायदेमंद जामुन का सेवन करने से मिलने वाले फायदों के बावजूद इसका सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक माना जाता है। जामुन के फल का सेवन करने से शरीर को जितने फायदे मिलते हैं उतने ही इसके नुकसान भी हो सकते हैं। आइये जानते हैं किन लोगों को जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए?
इन लोगों को नहीं करना चाहिए जामुन का सेवन (Who Should Avoid Consuming Jamun or Java Plum)
आयुर्वेद के मुताबिक किसी भी चीज का अधिक मात्रा में या गलत तरीके से सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। अगर आप असंतुलित मात्रा में किसी भी फल या खाद्य पदार्थों का सेवन करनते हैं तो यह आपके शरीर को नुकसान जरूर पहुंचाएगा। जामुन के सेवन को लेकर दिल्ली स्थिति अजय आयुर्वेद क्लिनिक के आयुर्वेदाचार्य डॉ अजय पाल कहते हैं की यह फल सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है लेकिन इसका सेवन कुछ परिस्थितियों में नहीं करना चाहिए अन्यथा इसके विपरीत परिणाम भी मिल सकते हैं। डॉ अजय पाल के मुताबिक इन लोगों को जामुन का सेवन बिलकुल भी नही करना चाहिए।
1. कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोगों को ( Avoid Consuming Jamun or Java Plum in Constipation)
कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोगों को जामुन का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। जामुन में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है और इसके अधिक सेवन से कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए जो लोग पहले से ही कब्ज की समस्या से ग्रसित हैं उन्हें जामुन के सेवन से बचना चाहिए। ऐसे लोग जामुन के फल की जगह जामुन के सिरके का सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे इसका भी सेवन उचित मात्रा में ही किया जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: जामुन की पत्तियों के पाउडर में होते हैं कई खास गुण, रोजमर्रा की इन 6 समस्याओं में कर सकते हैं इस्तेमाल
2. ऑपरेशन से पहले और बाद में नहीं करना चाहिए जामुन का सेवन (Don't Eat Jamun or Java Plum Before and After Surgery)
किसी भी सर्जरी या ऑपरेशन से पहले और बाद में जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप हाल ही में किसी सर्जरी से गुजरे हैं या आपकी कोई सर्जरी होने वाली है तो ऐसे में आपको जामुन के सेवन से परहेज करना चाहिए। चूंकि जामुन के सेवन से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा कम होती है इसलिए सर्जरी से पहले या बाद में इसका सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर में असंतुलन का खतरा रहता है।
इसे भी पढ़ें: कई बीमारियों का रामबाण इलाज है जामुन का बीज, जानें इसके 4 बेहतरीन फायदे
3. एथेरोस्क्लेरोसिस और रक्त के थक्के से जुड़े रोगों में (Don't Consume Jamun or Java Plum in Atherosclerosis)
जो लोग एथेरोस्क्लेरोसिस और रक्त के थक्के से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित हैं उन्हें जामुन के सेवन से बचना चाहिए। इन समस्याओं में जामुन के सेवन से और परेशानी पैदा हो सकती है। इसलिए एक्सपर्ट्स इन समस्याओं में जामुन के सेवन से परहेज करने की सलाह देते हैं। अगर आप खून के थक्के बनने और एथेरोस्क्लेरोसिस से पीड़ित हैं तो आपके जामुन के सेवन से खून के थक्के की समस्या बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें: Monsoon Diabetes Diet: जामुन से बनी ये 4 डिशेज खाने से घटता है ब्लड शुगर, जानें रेसिपी
4. हल्दी खाने के बाद जामुन का सेवन (Don't Consume Jamun after Eating Turmeric)
हल्दी खाने के बाद अगर आप जामुन का सेवन करते हैं तो इसकी वजह से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। हल्दी के सेवन के तुरंत बाद जामुन का सेवन करने से आपके पेट में रिएक्शन की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आपको पेट में जलन और दर्द भी हो सकता है। इसलिए हल्दी का सेवन करने के तुरंत बाद जामुन बिलकुल भी नहीं खाना चाहिए।
5. कील मुहांसों की समस्या में (Avoid Sonsuming Jamun or Java Plum in Skin Related Problem)
कील मुहांसों की समस्या में भी आपको जामुन के सेवन से बचना चाहिए। चेहरे पर दाने और मुहांसे होने पर अधिक मात्रा में जामुन का सेवन करने से ये समस्याएं और बढ़ सकती हैं। इसलिए ऐसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को जामुन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। जो लोग अधिक मात्रा में जामुन का सेवन करते हैं उन्हें भी ये समस्याएं हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Jamun in Diabetes: डायबिटीज में जामुन खाने से कम हो जाता है ब्लड शुगर, जानें 10 बड़े फायदे
हमें उम्मीद है की जामुन के सेवन को लेकर दी गयी यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। एक्सपर्ट के मुताबिक वात दोष से पीड़ित लोगों को, उल्टी की समस्या में और एसिडिटी से जूझ रहे लोगों को भी जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा जामुन का सेवन करने के तुरंत बाद दूध का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi