कई बीमारियों का रामबाण इलाज है जामुन का बीज, जानें इसके 4 बेहतरीन फायदे

जामुन खाना सभी को पसंद है और यह डाइबिटीज जैसी समस्याओं से लड़ने में भी काफी फायदेमंद है। आइए जानते हैं इसके इस्तेमाल के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
कई बीमारियों का रामबाण इलाज है जामुन का बीज, जानें इसके 4 बेहतरीन फायदे


जामुन एक ऐसा फल है, जो कई बीमारियों में घरेलू उपचार के रूप में काम आ सकता है। काले-काले रसीले जामुन आखिर किसे पसंद नहीं होते, उनका खट्टा-मीठा स्वाद आपको बार-बार खाने के लिए मजबूर कर देता है। जामुन फल ही नहीं, बल्की इसके बीज भी बहुत फायदेमंद होते हैं। आमतौर पर आप जामुन खाने के बाद गुठली फेंक देते हैं, लेकिन जामुन के बीज आपकी सेहत के लिए उतने ही लाभदायक हैं, जितने कि कोई जड़ी बूटी। जामुन के बीज में ऐसी औषधियां पाई जाती हैं, जो आपको कई बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकती हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप जामुन की गुठलियों का प्रयोग करके उन बीमारियों से लड़ सकते हैं। 

ब्लड प्रेशर की समस्या

ज्यादातर लोग ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान रहते हैं, और यह ऐसी बीमारियों में से एक है जो, एक उम्र के बाद हर दूसरे व्यक्ति में पाई जाती है। ब्लड प्रेशर हाई होने के कारण आप काफी परेशान रहते होंगे, लेकिन आप एक घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं, जो आपके लिए बहुत मददगार साबित होगा। जामुन के बीज का पाउडर बनाकर आप इसे पानी के साथ ले सकते हैं। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। यह नुस्खा आपके ब्लड प्रेशर लो या हाई होने से रोकेगा, और आपके शरीर के रक्त प्रवाह को ठीक करेगा।

jamun_beej

पाचनतंत्र को सही रखता है 

आजकल लोग जंक फूड खाना अधिक पसंद करते हैं, जिसके कारण पेट से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पेट दर्द की परेशानी अक्सर छोटे बच्चों में भी देखी जाती है, और वह अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान नहीं दे पाते हैं। पेट दर्द और पथरी जैसी बीमारियों के लिए जामुन के बीज फायदेमंद हैं, इनके बीज का पाउडर बनाकर, रात को सोने से पहले खाने से आपका पाचनतंत्र अच्छा रहेगा। अगर आपका बच्चा बिस्तर गीला करता है, तो आप इस पाउडर में पानी मिलाकर, एक चम्मच रोज पिलाएं। यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा। 

इसे भी पढ़ें: अंगूर और जामुन खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत 

दांतों मे दर्द की समस्या

कई बार आप अपने मसूड़ों में होने वाले दर्द से काफी परेशान रहते हैं, लाख कोशिशों के बावजूद भी आपको इस दर्द से राहत नहीं मिलती है। जामुन की गुठलियों को धूप में सुखाने के बाद पीसकर अपने दांतों पर लगाएं। इसका मंजन की तरह प्रयोग करना आपके लिए बहुत लाभदायक होगा। छोटे बच्चों को अधिकतर पेस्ट करना पसंद नहीं होता है, उनके लिए एक स्वादिष्ट मंजन का काम करेगा।

jamun_beej 

इसे भी पढ़ें: काले जामुन की आइसक्रीम बनाने की रेसिपी

वजन घटाने में उपयोगी

जामुन के बीज का पाउडर आपका वजन घटाने के लिए एक बेहतरीन नुस्खा है, जिसे आप अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। सुबह उठकर इस पाउडर को नियमित रूप से एक चम्मच खाएं और ज्यादा से ज्यादा पानी पियें। यह आपके बैली फैट को कम करेगा और आपको स्वस्थ रखने में मदद करेगा। यह पाउडर चेहरे के मुंहासे और दाग-धब्बों को हटाने के लिए उपयोगी है। रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर इस पाउडर का लेप लगा लें। सुबह उठकर गुनगुने पानी से इसे धो लें, यह आपके चेहरे को एक अच्छा निखार देगा। आपके कील-मुंहासों को जड़ से मिटाने में मदद करेगा। 

Read More Articles On Home Remedy In Hindi

Read Next

स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से निजात दिला सकते हैं अनार के पत्ते, जानें इसके 5 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version