अनार एक ऐसा फल है, जो आपको कई बीमारियों से मुक्त करता है। आपका खून बढ़ाने में मदद करता है और इसका नियमित रूप से सेवन करने के कई फायदे हैं। अनार का फल ही नहीं, बल्की इसके बीज और पत्ते भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। इसके पत्तों में भी अधिक मात्रा जड़ी बूटियां पाई जाती हैं। आज जहां हमें स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियां लगी रहती हैं, वहीं ये हमें रोजमर्रा के बीमारियों से बचा सकती हैं। अगर आपको त्वचा से संबंधित परेशानियां हैं, जैसे- खसरा और खुजली, तो आप अनार के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ यह आपको मुंह के छाले, पेट दर्द, खांसी, एक्जिमा जैसी परेशानियों का भी रामबाण इलाज है।
अनार के पत्ते कब हैं फायदेमंद
अनार के पत्ते जॉन्डिस जैसी बीमारी में कारगर इलाज साबित हो सकता है। इसे पीसकर, पानी में उबालने के बाद छान लें और इसका सेवन करें। दिन में दो बार इसे पीने से निश्चित ही आपको अच्छा परिणाम मिलेगा।
कान के दर्द के लिए भी अनार के पत्ते बहुत लाभदायक हैं। इसके पत्तों को अच्छी तरह से धोने के बाद, इसे पीस लें और तिल या सरसों की कुछ मात्रा में मिला लें। इस मिश्रण की कुछ बूंदें अपने कान में डालने से आपको फायदा मिलेगा
खांसी से परेशान होने और उससे निजात न मिलने के कारण आप अलग-अलग नुस्खे अपनाते हैं । फिर भी कोई हल नहीं निकलता है। अनार के पत्तों को पीसकर, तुलसी और काली मिर्च में मिलाकर इसका काढ़ा बना लें। इसको छानने के बाद पीना आपके लिए लाभकारी होगा।
अगर आप पेट दर्द से अधिक परेशान हैं, तो आप अनार के पत्तों का रस पीने से आपकी पेट संबंधी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
इसे भी पढ़ें: एक अनार के हैं हजार फायदे, मगर 11 हमसे जानें!
टॉप स्टोरीज़
अनार के पत्तों का प्रयोग खाने में ऐसे करें
अनार के पत्तों का खाने के साथ प्रयोग करने से आप चुस्त और तंदुरुस्त रहेगें। अगर आपको कमजोरी मेहसूस होती है, तो आप इसका सलाद में मिलाकर खा सकते हैं।
इन पत्तों को आप कढ़ी में डालकर, कढ़ी पत्ते की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका पाचन तंत्र अच्छा रहेगा।
अनार के पत्तों को आप साग के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपको जॉन्डिस और एक्जिमा जैसी बीमारियों से दूर रखेगा।
अगर आपको नींद न आने की समस्या है तो, आप इसके पत्तों की ग्रीन टी बनाएं। रात को सोने से पहले इसका सेवन करने से आपको फायदा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: गुणों की खान है अनार, छिलके, पत्ते, बीज सभी में होते हैं औषधीय गुण
त्वचा की समस्या से राहत मिलेगी
आजकल त्वचा की समस्या होना सामन्य है। कई बार आपके चेहरे पर अलग-अलग तरह के दाग और धब्बे होने लगते हैं। लाख कोशिशें करने के बाद भी आपको इस समस्या से निजात मिलती है। 'एक्जिमा' एक ऐसी बीमारी है, जिसमें त्वचा पर फफोले पड़ने लगते हैं और सूजन आने लगती है। इसके उपाए के लिए अनार के पत्ते का प्रयोग आपके लिए बेहतरीन होगा। अनार के पत्तों को पीसकर उसे पाउडर की तरह इस्तेमाल करना चाहिए, यह आपके लिए लाभकारी होगा। चेहरे पर निखार लाने के लिए भी आप इस पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। रात को सोने से पहले, मुंह धोकर इस पाउडर को लगाने से आपके चेहरे की तमाम परेशानियां दूर हो जाएंगी।
Read more articles on Home Remedies in Hindi