Fri Sep 11, 2026 | 09:09 PM IST

Doctor Verified

लीची के पत्तों के क्या फायदे हैं? आयुर्वेदाचार्य से जानें

इस मौसम में लीची खाना कई लोग काफी पसंद करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि सिर्फ लीची का फल ही नहीं, बल्कि इसके पत्ते भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं? 

गर्मियों और बरसात के बीच का मौसम आते ही बाजारों में लीची की भरमार हो जाती है। मीठा, रसीला और ठंडक देने वाला यह फल बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबका पसंदीदा होता है। लीची न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि यह शरीर को एनर्जी देने, डिहाइड्रेशन से बचाने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी मदद करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लीची के फल के साथ-साथ उसके पत्तों में भी औषधीय गुण छिपे होते हैं, जो कई रोगों में रामबाण की तरह काम कर सकते हैं? लीची के पत्तों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हार्ट, लिवर, स्किन और पाचन के लिए लाभकारी होते हैं। यह पत्ते एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। इस लेख में हम रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानेंगे, लीची के पत्तों के क्या फायदे हैं?

लीची के पत्तों के क्या फायदे हैं? - What are the benefits of lychee leaves

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि लीची के पत्तों का कार्डियोवैस्कुलर इफेक्ट भी बहुत अच्छा होता है, जिससे यह दिल के मरीजों के लिए लाभकारी बनता है। इसके अलावा यह एक प्राकृतिक प्रतिजैविक (एंटीबायोटिक) है जो इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। यही नहीं, लीची के पत्तों का प्रयोग स्किन की समस्याओं से लेकर बालों के झड़ने तक में लाभकारी पाया गया है।

इसे भी पढ़ें: लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करेगा लोबिया का फलाफल, जानें रेसिपी

1. दिल के लिए फायदेमंद - Cardiovascular Benefits

डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार लीची के पत्तों का सबसे अहम लाभ हार्ट हेल्थ से जुड़ा है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, धमनियों में ब्लॉकेज बनने से रोकता है और हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसे खतरे को कम कर सकता है। इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स ब्लड प्रेशर को संतुलित रखते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को घटाते हैं।

इसे भी पढ़ें: किडनी-लिवर को डिटॉक्स करती हैं सुबह की ये 5 हेल्‍दी आदतें, रोज करें फॉलो 

उपयोग: लीची के पत्तों का काढ़ा बनाकर सेवन करना हार्ट के लिए लाभकारी माना जाता है।

2. लिवर के लिए लाभकारी

लीची के पत्ते लिवर को डिटॉक्स करने में सहायक हो सकते हैं। यह लिवर फंक्शन को सुधारते हैं और फैटी लिवर जैसी स्थितियों में फायदा देते हैं।

उपयोग: लीची के पत्तों का जूस या हल्का उबला हुआ पानी पीने से लिवर की सफाई होती है।

3. सूजन और दर्द में राहत देने वाला - Anti-inflammatory and Analgesic

अगर आपको जोड़ों में सूजन, मांसपेशियों में दर्द या किसी प्रकार की जलन की समस्या है तो लीची के पत्तों का प्रयोग उपयोगी हो सकता है।

उपयोग: लीची के पत्तों को पानी में उबालकर पिएं।

4. नेचुरल एंटीबायोटिक

लीची के पत्तों में एंटीबायोटिक गुण भी होते हैं जो शरीर को बैक्टीरिया और फंगस से बचाते हैं। सर्दी-खांसी, गले में खराश, स्किन इंफेक्शन जैसी समस्याओं में इसके उपयोग से राहत मिलती है।

उपयोग: लीची के पत्तों का काढ़ा बनाकर सेवन करने से गले के इंफेक्शन और खांसी में आराम मिलता है।

5. डायबिटीज में लाभकारी

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि लीची के पत्तों में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने की शक्ति होती है। यह पत्ते शरीर की इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाते हैं और ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा को संतुलित रखते हैं।

उपयोग: रोजाना पेट लीची के पत्तों का हल्का गर्म काढ़ा पीना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

health benefits of lychee leaves

6. स्किन के लिए लाभकारी

लीची के पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं जिससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी होती है। मुंहासे, दाग-धब्बे और रैशेज में भी ये पत्ते लाभदायक हैं।

उपयोग: पत्तों को पानी में मिलाकर उबालें और फिर ठंडा होने पर टोनर की तरह लगाएं।

सावधानियां

  • प्रेग्नेंट महिलाएं और छोटे बच्चे बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन न करें।
  • एक बार में अधिक मात्रा में सेवन न करें, इससे पेट में जलन या एलर्जी हो सकती है।
  • यदि कोई एलर्जी या रिएक्शन दिखे तो तुरंत बंद करें और डॉक्टर से संपर्क करें।

निष्कर्ष

लीची के पत्ते न केवल हार्ट, लिवर और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों में फायदेमंद हैं, बल्कि स्किन की देखभाल में भी उपयोगी हैं। इसके नियमित और सही उपयोग से शरीर को भीतर से शक्ति मिलती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ती है। हालांकि किसी भी नेचुरल उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • लीची कब नहीं खानी चाहिए?

    लीची स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है, लेकिन इसे कुछ परिस्थितियों में खाने से बचना चाहिए। खाली पेट लीची खाना नुकसानदायक हो सकता है। डायबिटीज के रोगी अधिक मात्रा में लीची खाने से बचें। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह शुगर लेवल को बिगाड़ सकती है। अधपकी या कच्ची लीची का सेवन भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें टॉक्सिन्स हो सकते हैं। बुखार, पेट में जलन या एलर्जी की स्थिति में भी लीची से परहेज करें और सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
  • लीची खाने के क्या फायदे हैं?

    लीची खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। यह फल विटामिन C, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और इंफेक्शन से बचाव करता है। लीची शरीर को ठंडक पहुंचाती है और डिहाइड्रेशन से बचाती है, खासकर गर्मियों में। इसमें पाए जाने वाले तत्व हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी होते हैं और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। 
  • लीची किस मौसम में आती है?

    लीची मुख्य रूप से गर्मी के मौसम में पाई जाती है। भारत में लीची का मौसम मई से जुलाई तक होता है, जब यह फल पूरी तरह पककर तैयार हो जाता है। यह एक मौसमी फल है जो गर्म जलवायु में ही अच्छी तरह फलता है। लीची का मौसम बेहद सीमित होता है, इसलिए इसकी ताजगी और स्वाद का आनंद लेने के लिए इसे इसके मौसम में ही खाना सबसे बेहतर होता है।

Read Next

बच्चों को नीम के पत्ते खिलाने के फायदे, जानें न्यूट्रिशनल वैल्यू

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 01, 2025 11:22 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jul 01, 2025 11:22 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content