रोजाना अनार का सेवन करने से मिलते हैं अनेक फायदे, कई बीमारियों के खतरे से भी रखता है दूर

डॉक्टर्स रोजमर्रा के खानपान में इसे शामिल करने का सुझाव ज़रूर देते हैं। इसे सेहत का खजाना भी कहा जाता है। आइए जानते हैं, इस विशिष्ट फल के फायदों के बारे में
  • SHARE
  • FOLLOW
रोजाना अनार का सेवन करने से मिलते हैं अनेक फायदे, कई बीमारियों के खतरे से भी रखता है दूर

वैसे तो फल हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन उनमें से कुछ ऐसे फल हैं जो हमारे स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने का काम करते हैं। उन्हीं में से एक है अनार, अनार हमारी सेहत के लिए काफी खास माना जाता है। अनार स्वादिष्ट होने के साथ ही बेहद स्वास्थ्यवर्धक फल भी है। डॉक्टर्स रोजमर्रा के खानपान में इसे शामिल करने की सलाह भी देते हैं। अनार  फाइबर, विटामिन सी और विटामिन के का एक बहुत अच्छा जरिया है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स हमारे लिए बहुत अच्छे होते हैं। 

क्या आप जानते हैं अनार के बीज और छिलको में भी कई गुण होते हैं, जो हमारे लिए फायदेमंद होते हैं। अनार का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों में बचाव होता है, कैंसर के खतरे को भी कम करता है, हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और साथ ही ये सेक्स लाइफ को भी बेहतर बनाता है। इसके साथ ही अनार में बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के गुण पाए जाते हैं। रोजाना अनार का जूस पीने से चेहरे पर निखार आता है। अनार के ऐसे ही कई फायदे होते हैं, जो आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि अनार के और क्या फायदे हैं। 

healthy diet

पाचन क्रिया को करता है ठीक

अक्सर आपने देखा होगा कि कई लोग अपने पेट की समस्या को लेकर परेशान रहते हैं। लेकिन कई उपाय अपनाने के बाद भी उनकी पेट की समस्या दूर नहीं होती। इसके लिए अनार सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। अनार में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। इसके साथ ही पेट से संबंधित बीमारियों से भी बचाव करता है।

इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है

विटमिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर यह फल हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाता है। एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों की अधिकता होने के कारण यह खराब कोलेस्ट्रॉल को बढऩे से शुरुआती दौर में ही रोक देता है। रोजाना इसका सेवन करने से आपका इम्यून सिस्टम भी बेहतर हो सकेगा जिससे की आप कई बीमरियों के खतरे से दूर रह सकेंगे। 

इसे भी पढ़ें: हमारे दिल के लिए अच्छा होता है गुड कोलेस्ट्रॉल, जानें कैसे है ये फायदेमंद और इसको बढ़ाने के तरीके

एनीमिया का खतरा करता है कम

इसमें फॉलिक एसिड भी होता है, जिससे उच्च रक्तचाप और एनीमिया का खतरा कम होता है। हीमोग्लोबिन की कमी में अनार का सेवन अच्छा माना जाता है, मगर डायबिटीज के रोगी इसे न लें।

एंटी-एजिंग गुण

अनार में उच्च मात्रा में विटामिन ए, ई और सी होता है। ये विटामिन बढ़ती उम्र के लक्षणों को जल्दी आने से रोकते हैं, साथ ही ये त्वचा की महीन रेखाओं और झुर्रियों को खत्म करता है। 

इसे भी पढ़ें: शरीर के लिए जरूरी है प्रोटीन, रुजुता दिवेकर से जानें प्रोटीन की कमी का शरीर पर क्या पड़ता है प्रभाव

कील-मुंहासों की समस्या को करता है दूर

जो लोग अपने चेहरे पर कील-मुंहासों की समस्या से परेशान रहते हैं उनके लिए अनार बहुत अच्छा है। अनार विटामिन सी का एक बहुत अच्छा जरिया है। रोजाना अनार का जूस पीने से पाचन क्रिया अच्छी होती है। साथ ही इसका एंटी-ऑक्सीडेंट गुण कील-मुंहासों की समस्या को दूर रखने में फायदेमंद है। ये आपके चेहरे को भी निखारने का काम करता है। अगर आप भी अपने चेहरे की सुंदरता को खोते हुए देख रहे हैं तो आप भी अनार का सेवन रोजाना के तौर पर करें, इससे आपके चेहरे की सुंदरता बरकरार रह सकेगी। 

 

Read more articles on Healthy-Diet in Hindi

 

Read Next

कितना खाएं-कैसे खाएं? डाइट से जुड़े ऐसे कई सवालों के जवाब दे रही हैं सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट रिजुता दिवेकर

Disclaimer