Doctor Verified

क्या अनार खाने के बाद दूध पी सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

अनार में मौजूद पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। इनका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन क्या इसको खाने के बाद दूध पी सकते हैं? आइए लेख में जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या अनार खाने के बाद दूध पी सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें


Kya Anar Khane Ke Baad Doodh Pi Sakte Hai In Hindi: अनार और दूध दोनों ही हेल्दी फूड्स में से एक हैं। अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, साथ ही, पोटैशियम, फाइबर और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, अनार नेचर में एसिडिक होता है। वहीं, दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, फैट्स और विटामिन-डी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई तरीकों से लाभ मिलते हैं। लेकिन जब फूड कॉम्बिनेशन की बात आती है, खासकर फलों और दूध के मिलने की बात आती है, तो अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि कौन से फलों को दूध के साथ लिया जा सकता है? पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार या डाइट की गाइड लाइन्स के अनुसार, कुछ फूड्स के कॉम्बिनेशन को खाने से मना किया जाता है। ऐसे में आइए सेक्टर-12 में स्थित, अर्चित आयुर्वेदिक क्लिनिक के डॉ. अनंत त्रिपाठी (Dr. Anant Tripathi of Archit Ayurvedic Clinic, Sector 12, Noida) से जानें क्या अनार के बाद दूध पी सकते हैं?

क्या अनार खाने के बाद दूध पी सकते हैं? - Can We Drink Milk After Eating Pomegranate?

डॉ. अनंत त्रिपाठी के अनुसार, दूध और अनार दोनों अलग-अलग तरह के फूड्स हैं। इनसे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन परेशानी तब होती है, जब इनको एक साथ लिया जाए या लगातार लिया जाए तो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आयुर्वेद के अनुसार, दूध के साथ अनार जैसे एसिडिक फलों को नहीं मिलाना चाहिए। इसके कारण पाचन में गड़बड़ी होने और शरीर में टॉक्सिन्स के जमा होने की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: रोजाना खाएं अनार और खजूर, एक्सपर्ट से जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे

can i drink milk after eating pomegranate in hindi 01 (3)

अनार खाने के बाद दूध पीने के नुकसान - Disadvantages Of Drinking Milk After Eating Pomegranate In Hindi

पाचन से जुड़ी समस्याएं होना

अनार की प्रकृति एसिडिक होता है। ऐसे में इसको दूध के साथ नहीं लेना चाहिए। इसका सेवन करने से लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण लोगों को पाचन के खराब होने, पेट फूलने, गैस होने, पेट दर्द होने, उल्टी आने और अपच होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, अगर आपका पेट सेंसिटिव है, तो इसके कारण लोगों को पेट से जुड़ी अधिक समस्याएं हो सकती हैं।

एलर्जिक रिएक्शन

अगर किसी को अनाज या किसी भी अन्य फल को दूध के साथ लेने के कारण लोगों को एलर्जिक रिएक्शन होने की समस्या हो सकती है। इसके कारण लोगों को त्वचा पर खुजली होने, त्वचा के लाल होने, रैशेज होने और सांस लेने की परेशानी होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में अनार और दूध को साथ लेने या लगातार लेने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: अनार के साथ इन 5 चीजों को मिलाकर बनाएं डिटॉक्स जूस, दूर होंगी कई समस्याएं और पाचन रहेगा दुरुस्त

कैसे करें अनार और दूध का सेवन? - How To Consume Pomegranate And Milk?

अनार और दूध को साथ लेने से बचना चाहिए। इसके कारण पाचन से जुड़ी समस्या होने या स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य परेशानियां हो सकती हैं।

- अनार खाने के बाद दूध पीने के बीच कम से कम आधे घंटे और 1 घंटे का अंतर रखें। इससे अनार या फल को पचने का समय मिल जाता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचा जा सकता है।

- अगर आपको अनार को सीधे तौर पर मिलाना है तो दही एक अच्छा विकल्प है। अनार को दही में मिलाकर खाया जा सकता है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें, ताकि किसी भी एलर्जी का पता चल सके।

निष्कर्ष

अनार के बाद दूध को लेने से बचना चाहिए। इनका लगातार या एक साथ सेवन करने से लोगों को अपच, गैस, ब्लोटिंग, पेट दर्द, पाचन खराब होने और उल्टी आने जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं या किसी एलर्जिक रिएक्शन का सामना करना पड़ सकता है। चाहे तो अनार को दही में मिलाकर लिया जा सकता है, लेकिन अनार खाने और दूध पीने के बीच आधे से 1 घंटे का अंतर जरूर रखें। इससे स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। ध्यान रहे, कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • रोज अनार खाने से क्या फायदा होता है?

    हेल्दी फलों में से एक अनार खाने से इसकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने, स्किन को हेल्दी, हार्ट को हेल्दी रखने, सूजन को कम करने, किडनी को हेल्दी रखने, शरीर में खून की कमी को दूर करने और वजन कम करने में मदद मिलती है। 
  • प्रतिदिन दूध पीने से क्या होता है?

    दूध पीने से नींद की गुणवत्ता को बढ़ावा देने, पाचन को दुरुस्त करने, हड्डियों को मजबूती देने, शरीर को एनर्जी देने, स्ट्रेस को कम करने और शरीर की ताकत को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। 
  • दूध पीने के बाद कौन-कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए?

    दूध के साथ खट्टी चीजें, नमक, दही, मछली और मूली को दूध के साथ इन चीजों को खाने से बचना चाहिए। इन चीजों को दूध के साथ खाने से लोगों को पाचन या स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

 

 

 

Read Next

ब्रेस्टफीडिंग (स्तनपान) कराने वाली मांओं की दिनचर्या कैसी होनी चाहिए, बता रहे हैं आयुर्वेदाचार्य

Disclaimer

TAGS