Expert

क्या दही और घी एकसाथ खाया जा सकता है? जानें एक्सपर्ट की राय

घी और दही को एकसाथ खाया जा सकता है, बल्कि ज्यादातर भारतीय घरों में लोगों की मील में दूध और दही मौजूद होती है। अगर आपको किसी प्रकार की शारीरिक समस्या है और ऐसे में आप घी और दही का सेवन करने से पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या दही और घी एकसाथ खाया जा सकता है? जानें एक्सपर्ट की राय

Can we eat curd and ghee together in Hindi: दही खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। दही प्रोबायोटिक्स का एक अच्छा स्त्रोत है, जिसे खाने से न केवल पाचन तंत्र हेल्दी रहता है, बल्कि इससे पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच और पेट फूलना आदि कम होता है। वहीं, घी खाना भी सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। घी आपकी शारीरिक ऊर्जा और शक्ति को बढ़ाने के साथ ही साथ मेंटल हेल्थ हेल्थ को भी दुरुस्त रखने में भी मदद करता है। घी खाने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है साथ ही साथ फैट्स में हाई होता है, जिससे शरीर की ग्रोथ में भी मददगार साबित होता है।

लेकिन, सवाल यह है कि क्या आप दही और घी (Benefits of Eating Ghee and Curd Together in Hindi) को एकसाथ खा सकते हैं? बहुत से लोग इस चीज को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। हालांकि, आमतौर पर लोग दाल, रोटी आदि में खी डालने के बाद अलग से दही खाना पसंद करते हैं। आइए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं क्या दही और घी को एकसाथ खाया जा सकता है? (Can curd and ghee be taken together in Hindi) - 

क्या दही और घी को एकसाथ खाया जा सकता है?

डॉ. श्रेय के मुताबिक घी और दही को एकसाथ खाया जा सकता है, बल्कि ज्यादातर भारतीय घरों में लोगों की मील में दूध और दही मौजूद होती है। अगर आपको किसी प्रकार की शारीरिक समस्या है और ऐसे में आप घी और दही का सेवन करने से पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। दूध और दही का सेवन एकसाथ (Benefits of eating Curd and Ghee Together in Hindi) करना शरीर को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। लेकिन, आपको इन्हें एकसाथ कंबाइन करने से पहले इनकी मात्रा के बारे में जान लेना चाहिए। ज्यादा मात्रा में दही और घी लेना वैसे भी कई बार शरीर पर असर कर सकता है। 

curdandghee-inside

हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है एकसाथ घी और दही खाना

डॉक्टर के मुताबिक घी और दही को एकसाथ मिक्स करना सुरक्षित जरूर है, लेकिन आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि घी या दही में से कुछ आपके लिए एलर्जिक तो नहीं या उसे खाने से आपको कोई समस्या तो नहीं होती है। आमतौर पर दही और घी का सेवन (Who Should Avoid Eating Curd and Ghee) उन लोगों के लिए अच्छा है, जिनका लाइफस्टाइल अच्छा है और वे नियमित तौर पर वर्कआउट करते हैं। ऐसे लोगों के लिए यह कॉम्बिनेशन आसानी से अवशोषित भी होता है और आसानी से पच भी जाता है। दूध-दही खाने से आपका सत्व जागृित होता है। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से बचें। 

मात्रा पर ध्यान देना जरूरी

दही खाना हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है। दही एक प्रकार का गुरु आहार है, जो हर किसी के लिए नहीं बनी है। दूध से बनी चीजें खाना हर किसी के अपने स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। जिसका वर्कआउट और बॉडी फंक्शनिंग अच्छी है, उनके लिए दही और घी खाना अच्छा हो सकता है। जिन लोगों के लिए दही भारी है, उन लोगों को लस्सी पीनी चाहिए। इसलिए आप लोगों को इसे खाने से पहले थोड़ा ध्यान जरूर देना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें - दही, छाछ या योगर्ट कब खाएं? एक्‍सपर्ट से जानें प्रोबायोट‍िक्‍स के सेवन का सही समय और तरीका 

दूध और दही खाने के फायदे

  1. दूध और दही खाना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
  2. दूध और दही खाने से इम्यून सिस्टम की कार्यक्षमता बढ़ती है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।
  3. इसे खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं।
  4. इसमें मिलने वाले हेल्दी फैट्स होते हैं, जो हार्ट और कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को बेहतर रखता है।
  5. इस कॉम्बिनेशन को खाने से जोड़ों का दर्द कम होता है साथ ही हड्डियां मजबूत होती हैं।
  6. इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

FAQ

  • क्या हम घी और दही मिला सकते हैं?

    आमतौर पर लोग दही और घी को एकसाथ मिलाना शरीर के लिए किसी तरह से नुकसानदायक नहीं होता है। हम रोटी, दाल और सब्जी आदि में घी मिलाकर खा सकते हैं। 
  • रात में दही में क्या डालकर खाना चाहिए?

    रात में आर दही में मिश्री, सौंफ, नमक आदि मिलाकर खा सकते हैं। हालांकि, रात में दही खाना आयुर्वेद में सेहत के लिए हेल्दी नहीं माना जाता है। इसलिए इसे रात में खाने से बचें। 
  • दही खाने का सबसे अच्छा समय कब है?

    दही को आमतौर पर सुबह और दोपहर में खाना हेल्दी माना जाता है। दोपहर में दही खाना आपके पाचन तंत्र और पेट से जुड़ी समसाओं के लिए फायदेमंद हो सकता है।

 

 

 

Read Next

गर्मि‍यों में हेल्‍दी और ग्‍लोइंग त्‍वचा के ल‍िए खाएं आड़ू, म‍िलेंगे ये 7 फायदे

Disclaimer