गर्मियों के मौसम में पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी, अपच और लू से बचाव के लिए लोग अक्सर दही, छाछ या योगर्ट को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। ये न सिर्फ ठंडक देते हैं बल्कि शरीर को अंदर से हाइड्रेट और पाचन तंत्र को मजबूत भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें खाने का एक सही समय और तरीका भी होता है? आयुर्वेद और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, दही या छाछ को गलत वक्त पर खाने से फायदे की बजाय नुकसान भी हो सकता है। कई लोग रात को दही खाते हैं, तो कुछ खाली पेट इसका सेवन करते हैं, जबकि कुछ लोग खाने के तुरंत बाद। लेकिन हर शरीर की जरूरत और मौसम के अनुसार इनका असर अलग-अलग होता है। प्रोबायोटिक्स यानी अच्छे बैक्टीरिया से भरपूर दही और योगर्ट अगर सही समय और मात्रा में खाए जाएं, तो यह न केवल पाचन सुधारते हैं बल्कि इम्यूनिटी, स्किन हेल्थ और मेंटल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डालते हैं। आइए जानते हैं कि प्रोबायोटिक्स फूड्स जैसे दही, छाछ और योगर्ट को खाने का सबसे सही समय और तरीका क्या है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित न्यूट्रिवाइज क्लीनिक की न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा से बात की।
कब खाएं दही और छाछ?- Best Time to Eat Curd and Buttermilk
- दिन के समय, खासकर दोपहर के भोजन में दही या छाछ लेना सबसे बेहतर माना जाता है।
- इस समय पाचन तंत्र सबसे ज्यादा एक्टिव रहता है और प्रोबायोटिक बैक्टीरिया अच्छे से काम करते हैं।
- आयुर्वेद में भी दही को दिन में खाने की सलाह दी गई है।
- रात के समय दही ठंडी तासीर का होता है, जिससे बलगम बनने की संभावना होती है, इसलिए इसे रात में खाने से बचें।
इसे भी पढ़ें- क्या रात को रायता खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसके सेवन का सही तरीका
दही और छाछ को खाली पेट लें या खाने के बाद?- Curd Intake Before or After Meals
दही को खाली पेट खाने से कुछ लोगों को गैस या ब्लोटिंग हो सकती है। इसे हमेशा भोजन के साथ या भोजन के बाद लेना सही रहता है। वहीं, छाछ को खाने के बाद पीना विशेष रूप से लाभकारी है क्योंकि यह डाइजेशन को बढ़ावा देता है और भारी भोजन को संतुलित करता है।
किन लोगों को दही और छाछ से बचना चाहिए?- Who Should Avoid Probiotics
जिन लोगों को सर्दी-जुकाम, टॉन्सिल या बलगम की शिकायत रहती है, उन्हें रात में दही से परहेज करना चाहिए।
वहीं, जिनका पाचन कमजोर हो या जिन्हें लैक्टोज इन्टॉलरेंस है, वे बिना चीनी या कम फैट वाले योगर्ट को चुन सकते हैं।
दही या छाछ का सेवन कैसे करें?- How to Consume Curd or Buttermilk
- फ्रिज से निकाले दही तुरंत न खाएं, इसे कुछ देर सामान्य तापमान पर रखें और तब इसका सेवन करें।
- दही में थोड़ा सा काला नमक या भुना जीरा मिलाकर खाएं।
- छाछ में पुदीना, अदरक और हींग मिलाकर पीने से यह डाइजेस्टिव ड्रिंक बन जाती है।
- योगर्ट को फलों के साथ मिलाकर हेल्दी स्नैक या डेजर्ट के फार्म में भी खा सकते हैं।
दही, छाछ या योगर्ट जैसे प्रोबायोटिक फूड्स को सही समय और तरीके से खाया जाए, तो ये पेट की समस्याओं से राहत दिलाने के साथ-साथ आपकी इम्यूनिटी और त्वचा को भी हेल्दी रखते हैं। इसलिए इन्हें डेली डाइट का हिस्सा बनाएं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version