Raita at night in Hindi: गर्मियां आने के साथ लोग अपनी डाइट में ठंडी चीजों को शामिल करने लगते हैं। इस मौसम में ठंडी चीजों का सेवन आपके पेट के पीएच को बैलेंस करने और फिर मेटाबॉलिक रेट बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए गर्मियों में लोग अलग-अलग सब्जियों का रायता बनाकर खाते हैं। इन सब्जियों की खास बात यह होती है कि यह पानी से भरपूर होते हैं और शरीर को हाइड्रेट रखने और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा रायता पेट के लिए हल्का होता है जिसे पचाने में पाचन तंत्र को मेहनत नहीं करनी पड़ती। लेकिन, रायता खाने का भी एक सही समय होता है। किसी भी समय इसे खाना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है। जैसे कि बहुत से लोग रात में डिनर के समय रायता खाते हैं? लेकिन, क्या यह तरीका सही है। इसी बारे में जानने के लिए हमने Dr. Bhumesh Tyagi, Senior Consultant-Internal Medicine, Sharda Hospital से बात की।
क्या रात को रायता खाना चाहिए-Is it okay to eat raita at night in hindi
Dr. Bhumesh Tyagi बताते हैं कि रात को रायता खाने के बारे में अक्सर कई सवाल उठते हैं और यह आमतौर पर व्यक्ति की सेहत और पाचन शक्ति पर निर्भर करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर रात का भोजन हल्का और पोषक तत्वों से भरपूर हो तो रायता एक अच्छा विकल्प हो सकता है। रायता मुख्य रूप से दही से बना होता है, जो कि प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है। दही में मौजूद बैक्टीरिया पेट की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं और पाचन में सहायता करते हैं।
हालांकि, रात के समय ज्यादा तला-भुना या भारी भोजन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे पाचन पर दबाव पड़ता है और नींद में खलल डाल सकता है। अगर रायता में ताजे और हल्के सामग्री जैसे खीरा, टमाटर, और धनिया डालें, तो यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है और पाचन को भी बेहतर बनाता है। इसलिए, रात के समय हल्का रायता खाना सुरक्षित हो सकता है, लेकिन यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि वह बहुत अधिक मसालेदार या ऑयली न हो।
इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है आम का रायता, बनाएं डाइट का हिस्सा
किन लोगों को रात में रायता नहीं खाना चाहिए-Who should avoid having raita at night?
रायता बनाने के लिए अक्सर लोग दही और छाछ का इस्तेमाल करते हैं। दोनों ही विटामिन सी से भरपूर होने के साथ पेट के पीएच को प्रभावित (Raita at night side effects) करते हैं। स्वस्थ लोगों के लिए तो रोज रायता खाना या फिर रात के समय भी रायता खाना फायदेमंद है लेकिन, जिन लोगों को सर्दी-जुकाम, ब्रोंकाइटिस या निमोनिया जैसी समस्याएं हैं उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए। दरअसल, जिन लोगों का शरीर कफा (kapha body) प्रकृति वाला होता है, उन्हें रायता खाने से ज्यादा बलगम बनने की समस्या हो सकती है। उन लोगों का गला खराब हो सकता या फिर सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ सकती है। इतना ही नहीं कुछ लोगों में यह स्लीप साइकिल को भी प्रभावित कर सकता है। तो ऐसे लोगों को रात में रायता खाने से बचना चाहिए।
रायता खाने का सबसे सही समय क्या है-best time to eat raita
रायता में दही या छाछ होता है और इस हिसाब से आयुर्वेद का सुझाव है कि आपको रायता लंच में शामिल करना चाहिए। हालांकि, आप सुबह, ब्रेकफास्ट के दौरान भी रायता खा सकते हैं। इससे आपका डाइजेशन बेहतर होता है, मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाव होता है।
इसे भी पढ़ें: क्या फ्रूट रायता सेहत के लिए अच्छा होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे और नुकसान
इतना ही नहीं रायते में कम कैलोरी और ज्यादा प्रोटीन होता है। इससे आपका पेट भरा रहता है और आपको क्रेविंग नहीं होती और आप अनहेल्दी स्नैकिंग से बच सकते हैं। इसके अलावा खीरा या बीटरूट का रायता खाना शरीर को कुछ खास एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करने के साथ विटामिन और मिनरल्स को बूस्ट करने में मदद करते हैं। तो इन तमाम फायदे के लिए आप रायता खा सकते हैं बस कोशिश करें कि अगर आपको कोई दिक्कत है या फिर आप बीमार हैं तो डॉक्टर से सुझाव लेकर ही रात को रायता खाएं।