Expert

वेट लॉस के ल‍िए फायदेमंद है बीटरूट पाउडर, इन 5 तरीकों से करें सेवन

Beetroot Powder Benefits: चुकंदर में कम कैलोरी और उच्च फाइबर होता है, जो भूख को कंट्रोल करता है। इसमें मौजूद नाइट्रेट्स वजन कम करने में मदद करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
वेट लॉस के ल‍िए फायदेमंद है बीटरूट पाउडर, इन 5 तरीकों से करें सेवन


Beetroot Powder For Weight Loss: चुकंदर, वजन कम करने का एक हेल्‍दी तरीका है। इसमें उच्च मात्रा में पानी होता है और कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे यह वजन घटाने के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है। चुकंदर में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पेट को भरा हुआ महसूस कराती है और भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है। चुकंदर में नाइट्रेट्स होते हैं, जो शरीर में ब्‍लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन के लेवल को बढ़ाते हैं। इससे व्यक्ति ज्‍यादा कैलोरी बर्न कर सकता है, जो वजन कम करने के लिए जरूरी है। इसके अलावा, चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट, जैसे बीटालेन होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं और मेटाबॉलिज्म को हेल्‍दी बनाए रखते हैं। चुकंदर ना केवल वजन कम करने में मदद करता है, बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी देता है। इसके नियमित सेवन से व्यक्ति अपने वजन को आसानी से कंट्रोल कर सकता है और एक स्वस्थ जीवनशैली की ओर बढ़ सकता है। चुकंदर को पाउडर के फॉर्म में लेना फायदेमंद होता है। चुकंदर पाउडर का इस्‍तेमाल वेट लॉस (Beetroot Powder For Weight Loss) के ल‍िए क‍िया जाता है। इस लेख में हम जानेंगे चुकंदर पाउडर बनाने का तरीका और वेट लॉस के ल‍िए इसे डाइट में शाम‍िल करने का सही तरीका। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के न्‍यूट्र‍िवाइज क्‍लीन‍िक की न्‍यूट्रि‍शन‍िस्‍ट नेहा सिन्‍हा से बात की। 

वेट लॉस के ल‍िए बीटरूट पाउडर कैसे बनाएं?- How to Make Beetroot Powder For Weight Loss 

  • वेट लॉस के लिए बीटरूट पाउडर बनाने की प्रक्र‍िया आसान है। इसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं।
  • सबसे पहले, ताजे चुकंदर को अच्छी तरह से धोकर छील लें। चुकंदर को छीलने के बाद, उसे छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब इन कटे हुए चुकंदर के टुकड़ों को स्टीम करें या भाप में पकाएं, ताकि उनके पोषक तत्व बरकरार रहें।
  • स्टीम करने के बाद, चुकंदर के टुकड़ों को ठंडा होने दें। इसके बाद, उन्हें एक ब्लेंडर में डालें और अच्छे से पीसकर बारीक पाउडर बना लें।
  • पाउडर बनाने के बाद, इसे एक छलनी की मदद से छान लें ताकि मोटे कण अलग हो जाएं।
  • तैयार पाउडर को धूप में सुखाने के लिए रखें। जब यह पूरी तरह सूख जाए, तो इसे एक एयरटाइट कंटेनर में रख लें।

इसे भी पढ़ें- चुकंदर दिन में किस समय और कैसे खाना चाहिए? डायटीश‍ियन से जानें चुकंदर से जुड़े 5 सवालों के जवाब

वेट लॉस के ल‍िए चुकंदर पाउडर खाने का सही तरीका- How to Eat Beetroot Powder For Weight Loss

beetroot powder for weight loss

वेट लॉस के लिए बीटरूट पाउडर को हेल्‍दी डाइट (Healthy Diet in Hindi) में शामिल करना एक स्मार्ट और हेल्‍दी विकल्प है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने के लिए, आप इसे कई तरीकों से इस्‍तेमाल कर सकते हैं-

सही मात्रा

एक द‍िन में बीटरूट पाउडर की सही मात्रा 1-2 चम्मच (लगभग 10-20 ग्राम) है। ज्‍यादा मात्रा में बीटरूट पाउडर के सेवन से गैस, पेट दर्द या डायरिया हो सकता है। सही मात्रा आपके शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करती है और वजन कम करने में मदद करती है।

सही समय

  • सुबह खाली पेट पानी के साथ बीटरूट पाउडर का सेवन कर सकते हैं।
  • नाश्ते में बीटरूट पाउडर को शामिल करना भी एक अच्छा विकल्प है। 
  • दोपहर के खाने के साथ, सलाद में छिड़ककर इसका सेवन करें। 
  • शाम के स्नैक्स के रूप में, इसे सूप में मिलाकर या एक गर्म पानी के साथ पिएं।

डाइट में शाम‍िल कैसे करें?

  1. एक गिलास पानी में 1 चम्मच बीटरूट पाउडर मिलाकर रोजाना पिएं। यह डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है।
  2. 1-2 चम्मच बीटरूट पाउडर को दूध या दही के साथ मिलाकर टेस्टी स्मूदी बनाएं। इसमें फल भी मिला सकते हैं।
  3. अपने सलाद में 1 चम्मच बीटरूट पाउडर डालें। यह न केवल स्वाद बढ़ाएगा, बल्कि शरीर को फाइबर और पोषण भी देगा।
  4. पैनकेक के मिश्रण में बीटरूट पाउडर मिलाकर इसे और पौष्टिक बनाएं।
  5. अपनी पसंद के सब्जी सूप में 1 चम्मच बीटरूट पाउडर मिलाएं। यह सूप को और पौष्टिक बनाएगा।

बीटरूट पाउडर का नियमित सेवन आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने, भूख को कंट्रोल करने और एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद म‍िलेगी। इसे संतुलित आहार के साथ मिलाकर सेवन करने से आप वेट लॉस के लक्ष्य को जल्दी हासिल कर सकते हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

चिया सीड्स के साथ मिलाकर न खाएं ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता है नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version