चिया सीड्स के साथ मिलाकर न खाएं ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स सेहत के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके साथ किन चीजों को नहीं खाना चाहिए? लेख में जानें इन चीजों के बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
चिया सीड्स के साथ मिलाकर न खाएं ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता है नुकसान


What Not to Eat with Chia Seeds: चिया सीड्स हमारी सेहत के लिए सुपरफूड है। इसे डेली डाइट में शामिल करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। चिया सीड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर  कैल्शियम, मैगनीशियम, फास्फोरस के साथ पोटैशियम भी होता है। इसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है इसलिए इसे वेट लॉस डाइट में शामिल किया जाता है। चिया सीड्स के सेवन से पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। चिया सीड्स को फ्रूटस, स्मूदी और पानी में मिलाकर लिया जा सकता है। लेकिन कई चीजें ऐसी हैं जिन्हें चिया सीड्स के साथ मिलाना नुकसानदायक हो सकता है। आइये इस लेख में जानें चिया सीड्स के साथ किन चीजों को नहीं खाना चाहिए। 

chia seeds

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी मिक्स न करें ये चीजें- Foods To Avoid Mixing With Chia Seeds

हाई फाइबर फूड्स- High Fiber Foods

चिया सीड्स को कभी भी हाई फाइबर वाली चीजों के साथ न मिलाएं। अगर इसे हाई फाइबर फूड्स के साथ खाया जाता है, तो इससे शरीर को पोषक तत्व सोखने में परेशानी हो सकती है। इसके कारण जिंक, आयरन और कैल्शियम शरीर में नहीं सोख पाता है। इतना ही नहीं इस कॉम्बिनेशन के कारण आपको ब्लोटिंग, एसिडिटी, गैस या पेट में दर्द होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

हाई शुगर फूड्स- High Sugar Foods

चिया सीड्स को कई लोग स्वीट्स डिश बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन चिया सीड्स को हाई शुगर फूड्स के साथ मिलाकर खाने से हार्मोन्स डिस्टर्ब हो सकते हैं। इसके कारण ब्लड शुगर इंबैलेंस हो सकती है और डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसे किसी आर्टिफिशियल शुगरी फूड के साथ मिलाकर न खाएं।

इसे भी पढ़ें- चिया सीड्स और सब्जा सीड्स में क्या अंतर है? जानें इनके पोषक तत्व और फायदे

डेरी प्रोडक्ट्स- Dairy Products

जिन लोगों को लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या रहती है, उन्हें चिया सीड्स को दूध वाली चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए। अगर आप चिया सीड्स को दूध, दही या छाछ जैसी चीजों के साथ मिलाते हैं, तो इससे पाचन तंत्र को नुकसान हो सकता है। इससे आपको कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

हाई कैफीन फूड्स- High Caffeine Foods

आजकल लोग कोल्ड कॉफी या आइस टी में भी चिया सीड्स डालकर पीते हैं। लेकिन यह कॉम्बिनेशन आपकी सेहत को नुकसान कर सकता है। कैफीन के साथ चिया सीड्स मिलाने से इसे पचने में समय लग सकता है। इसके कारण उटली, मतली या पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- इन 4 तरह के लोगों को नहीं करना चाहिए चिया सीड्स का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान

कुछ खास फ्रूटस- Some Fruits

चिया सीड्स को खट्टे और अधिक पानी वाले फलों के साथ मिलाकर न खाएं। क्योंकि ये कॉम्बिनेशन पचने में ज्यादा समय ले सकता है। इसके कारण ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

चिया सीड्स को किन चीजों के साथ खा सकते हैं? 

चिया सीड्स को आप पानी में मिलाकर पी सकते हैं। इसके अलावा इसे सलाद या फलों के साथ मिलाकर खाया जा सकता है। इसे आप स्मूदी में मिलाकर भी खा सकते हैं। 

इन चीजों को चिया सीड्स के साथ मिलाकर खाना नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए रोज दवा खाते हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसे डेली डाइट में शामिल करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो शेयर करना न भूलें। 

 

Read Next

ड्राई आईज से हैं परेशान? राहत पाने के ल‍िए डाइट में शाम‍िल करें ये 5 चीजें

Disclaimer