Health Benefits of Mango Raita: गर्मियों का सीजन यानी आम का सीजन। इस मौसम में आपको मार्केट में कई वेराइटी के आम मिल जाएंगे। ये मीठे और रसीले आम किसी का भी मन भाने के लिए काफी है। स्वादिष्ट होने के साथ यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होते है। यह वजन कम करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से स्वास्थ्य को फायदे मिलते हैं। आम से आप कई तरह से व्यंजन तैयार कर सकते हैं। इसे आप शेक, स्मूदी, सलाद, आमरस बनाकर सेवन कर सकते हैं। इसी तरह आप आम से रायता बनाकर भी खा सकते हैं। दही और आम दोनों में भरपूर पोषक तत्व होते हैं। यह अकेला रायता ही आपके लिए पॉवर मील की तरह हो सकता है। जानें आम के रायते के फायदे और बनाने की विधि।
आम का रायता बनाने की विधि- How To Make Mango Raita
सामग्री
- आम- 1 कप
- दही- 2 कप
- इलायची पाउडर- एक चुटकी
- देसी खांड- स्वादानुसार
बनाने की विधि
सबसे पहले बाउल में गाढ़ा दही ले लीजिए। अब इसमें इलायची पाउडर और स्वादानुसार देसी खांड मिला लें। दही में थोड़ा पानी डालकर इसे थोड़ा पतला भी कर लें। दही को इतना पतला रखें कि आम डालने के बाद यह बहुत ज्यादा गाढ़ा न हो। अब आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर दही में मिला लें। इसे ठंडा करने के लिए एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
इसे भी पढ़ें- बूंदी रायता vs खीरे का रायता क्या है सेहत के लिए ज्यादा बेहतर
सेहत के लिए आम के रायते के फायदे- Health Benefits of Mango Raita In Hindi
वेट लॉस में मदद करे- Helps In Weight Lose
अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं, तो यह रायता आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इस रायते के सेवन से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। इससे आप अपने मील में भी कम कैलोरी इंटेक करेंगे। इसे आपको अपने लंच या स्नैक्स टाइम में भी एंजॉय कर सकते हैं।
बॉडी हाइड्रेट रखे- Hydrate the Body
दही और आम दोनों ही बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। इस रायते के सेवन से आपको लू लगने की समस्या नहीं होगी। साथ ही, आपकी बॉडी में हाइड्रेशन भी मेंटेन रहेगी।
पाचन तंत्र स्वस्थ रखे- Helps In Digestion
आम का रायता पाचन तंत्र भी स्वस्थ बनाए रखेगा। दही में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं। इसके सेवन से गट हेल्थ को भी फायदा होगा। यह रायता पेट की गर्मी शांत रखेगा, जिससे पाचन सम्बन्धित समस्याएं नहीं होंगी। वहीं इलायची भी शरीर को ठंडा रखने में मदद करेगी। यह रायता स्वादिष्ट होने के साथ पचने में भी आसान होगा।
इसे भी पढ़ें- दही के साथ ये 5 चीजें खाना पड़ सकता है सेहत पर भारी, आयुर्वेदाचार्य से जानें क्यों जरूरी है परहेज
क्रेविंग कंट्रोल रखे- Control Cravings
क्रेविंग कंट्रोल करने के लिए आप आम का रायता बनाकर खा सकते हैं। इसका क्रिमी और मीठा स्वाद आपकी क्रेविंग कंट्रोल करने में भी मदद करेगा।
बॉडी को एक्टिव रखे- Keep Body Active
आम के रायते के सेवन से बॉडी एक्टिव भी रहेगी। यह आपको रिफ्रेश और एक्टिव बनाए रखेगा। इसके सेवन से आप एनर्जेटिक भी फील करेंगे।
अगर आपको डायबिटीज है, तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।