Expert

दही के साथ ये 5 चीजें खाना पड़ सकता है सेहत पर भारी, आयुर्वेदाचार्य से जानें क्यों जरूरी है परहेज

Food Combinations With Curd To Avoid: दही का सेवन पेट के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन कुछ फूड्स के साथ इसका सेवन नहीं करना चाहिए।  
  • SHARE
  • FOLLOW
दही के साथ ये 5 चीजें खाना पड़ सकता है सेहत पर भारी, आयुर्वेदाचार्य से जानें क्यों जरूरी है परहेज

दही को एक बेहतरीन प्रोबायोटिक माना जाता है। पेट को स्वस्थ रखने के लिए दही का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। दही पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जिससे यह कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करती है। दही प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी-12, बी -2, सी, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। जिससे यह हड्डियों को मजबूत बनाने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने और दिल को स्वस्थ रखने में भी मददगार है। इसलिए दही का रोजाना सेवन करने की सलाह दी जाती है। लोग दही का सेवन कई तरह से करते हैं, साथ ही तरह-तरह के व्यंजनों में भी दही का इस्तेमाल करते हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सक और आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. भुवनेश्वरी की मानें तो दही के साथ कुछ फूड्स का सेवन सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन आपको दही के साथ नहीं करना चाहिए (Food Combinations With Curd To Avoid in Hindi Side Effects)।

1. उड़द दाल (Curd & Urad Dal)

डॉ. भुवनेश्वरी की मानें तो वैसे तो दही आपके पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है, लेकिन अगर आप उड़द दाल के साथ दही का सेवन करते हैं तो यह आपके पाचन को प्रभावित कर सकता है। इससे पेट में गैस, ब्लोटिंग, सूजन, कब्ज और उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आपको इस फूड कॉम्बिनेशन से सख्त बचने की जरूरत है। यही कारण है कि पारंपरिक रूप से बने उड़द की दाल के दही-बड़े बनाते समय इसमें हींग, भुना जीरा, काला नमक, धनिया की चटनी आदि का प्रयोग किया जाता है, ताकि इसके बादीपन को कम किया जा सके। इसके बाद भी कुछ लोगों को दही-बड़े खाने के बाद बहुत ज्यादा गैस बनती है।

इसे भी पढें: प्रेग्नेंट महिलाओं को सोनम कपूर ने दी अनार का जूस पीने की सलाह, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

Foods to Avoid with Curd

2. आम (Curd & Mango)

गर्मियों में लोग ठंडा रहने के लिए शेक और स्मूदीज का बहुत सेवन करते हैं। स्मूदीज में फल, नट्स, ड्राई फ्रूट्स और बीज के साथ दही और दूध भी मिलाते हैं। लेकिन बहुत से लोग आम के साथ ही दही भी मिलाते हैं।, मैंगो लस्सी तो गर्मियों में बहुत ज्यादा पी जाती है। लेकिन अगर आप इस कॉम्बिनेशन का सेवन करते हैं तो पेट में गड़बड़ और टॉक्सिन्स का कारण बन सकता है। इससे पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचता है और इसके ज्यादा सेवन से त्वचा पर भी मुंहासे और एलर्जी समस्याएं हो सकती हैं।

3. दूध (Curd & Milk)

आयुर्वेद में दही के साथ, पहले और बाद में दूध का सेवन निषेध है। अगर इन दोनों का साथ में सेवन किया जाता है तो यह आपके पेट के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे खराब पाचन, पेट में गैस, ब्लोटिंग, कब्ज और उल्टी दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Foods to Avoid with Curd

4. मछली (Curd & Fish)

कुछ लोग दही के साथ मछली का सेवन करते हैं, वहीं कुछ लोग मछली बनाते समय भी मसाला पकाते समय दही डालते हैं। लेकिन यह सेहत के बहुत नुकसानदायक है। इससे त्वचा पर सफेद दाग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे आपका पाचन भी प्रभावित होता है, जिससे अपच की समस्या होती है।

5. प्याज (Curd & Onion)

लोग रायते में कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल करते हैं, बहुत से लोग प्याज के सलाद के साथ दही का सेवन भी करते हैं। अगर दही के साथ प्याज का सेवन किया जाता है, तो इससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। पेट संबंधी समस्याएं, एलर्जी, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए इनका साथ में सेवन करने से बचें।

इसे भी पढें: बच्चों को विदेशी फैंसी फूड्स की जगह खिलाएं ये 5 देसी हेल्दी फूड्स, मिलेगा जरूरी पोषण

उपरोक्त फूड्स का सेवन दही के साथ करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए कोशिश करें कि आप इन फूड कॉम्बिनेशन का सेवन करने से बचें।

All Image Source: Freepik.com

Read Next

आईबीएस (IBS) के साथ है कब्ज की समस्या? न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट रुजुता से जानें क‍िचन की 3 चीजें जो देंगी आराम

Disclaimer