गर्मियों में खीरा आपके शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है। खीरा एक ऐसी सब्जी है, जिसे हम सभी को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। गर्मियों के दिनों में यह लू से बचने के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। खीरा खनिज, विटामिन्स और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को पोषण प्रदान करता है। यह एस्कॉर्बिक एसिड और कैफिक एसिड से बना होता है, जो शरीर में पानी को बनाए रखने में मदद करता है। यह शरीर को एनर्जी प्रदान करता है और बूस्ट करता है। यह बॉडी को डिटॉक्स करने के साथ तापमान को कंट्रोल करने में सहायता करता है। गर्मियों से बचने के लिए आप खीरा को अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं।
गर्मियों में खीरे से बनाएं ब्रेकफास्ट
1. खीरे का रायता
खीरे का रायता सबसे आसान और स्वादिष्ट विकल्प में से एक है। गर्मियों में सुबह खीरे का रायता खाना आपके पाचन तंत्र और पेट को ठंडा रखने का भी काम करता है। इसे आप बिरयानी और रोटी के साथ भी खा सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। इसमें मौजूद दही में प्रोबायोटिक होते है, जो पेट और आंत के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। इससे बनाने के लिए आप खीरा को गर्निश करके दही में मिलाकर इसमें जीरा पाउडर, काला नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाकर इसे अच्छे से तैयार कर लें और सुबह एक कटोरी इसका सेवन करें। इसे आप दिन के समय भी खा सकते हैं।
Image Credit- Freepik
2. खीरा सलाद
खीरा की सबसे आसान रेसिपी है खारी सलाद। इसके लिए आप खीरा, टमाटर, चुकंदर और गाजर से बना सलाद खा सकते हैं। इससे सेवन से आपको कई लाभ होते हैं, इससे आपकी आंखे स्वस्थ रहती है और साथ ही चुकंदर में मौजूद आयरन के कारण शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बना रहता है। खीरा सलाद बनाने के लिए आप खीरा, टमाटर, चुकंदर और गाजर को स्लाइस में काट लें। फिर सभी को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। इसमें आप कालाा नमक और ऊपर से धनिया की गर्निशिंग कर सकते हैं।
3. खीरा छाछ
गर्मियों में छाछ शरीर को ठंडा रखने के लिए बेहद अहम होता है। इससे पेट से जुड़ी कई समस्याएं भी ठीक हो सकती है। साथ ही आप पूरे दिन तरोताजा अनुभव करते हैं। इसके लिए आप दूध से छाछ तैयार कर लें और उसमें खीरे के बारीक टुकड़ों को मिलाएं। आप चाहे तो इसमें प्याज के कुछ टुकड़ें, धनिया, जीरा पाउडर और नींबू भी मिला सकते हैं। हालांकि प्याज के टुकड़ें तभी मिलाएं, जब आप तुरंत छाछ का सेवन कर रहे हो। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर आप इसका सेवन सुबह और दोपहर में कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- सलाद ही नहीं, हेल्दी खीरा खाने के हैं कई और तरीके, जानें मजेदार रेसिपीज और फायदे
4. खीरा सूप
खीरे से बना सूप आपके रात के भोजन के सर्वोत्तम आहार हो सकता है। इससे आपको वजन कम करने में भी मदद मिलती है और पेट भरा हुआ भी अनुभव करता है। इसके सेवन से आपको फिट और स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। इसके लिए आप खीरा को उबाल लें और टमाटर सूप तैयार कर उसमें मिला लीजिए। फिर अच्छे से दोनों को मिक्स करके इसमें धनियां, काली मिर्च और जीरा पाउडर डालकर अच्छे से पकाएं। जब ये अच्छी तरह पक जाए, तो इसे सर्व करें।
Image Credit- Freepik
5. खीरा इडली
खीरा इडली शायद सुनने में आपको अटपटा लगे लेकिन स्वाद में ये लाजबाव होता है। यह कर्नाटक और कोंकणी राज्यों में काफी लोकप्रिय है। इसे आप अपने लंच और डिनर में भी खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप खीरा का सांभर बना लें और इडली के साथ खाएं।
Main Image Credit- Freepik