दही खाने के फायदे (curd benefits) कई हैं। ये जहां विटामिन सी से भरपूर है वहीं, इसमें कैल्शियम भी है जो कि हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। दही को लोग कई तरह से खाते हैं। कुछ लोग इसे सुबह खाते हैं, तो कुछ लोग इसे शाम को खाते है या फिर रात के खाने में भी शामिल करते हैं। पर आज हम आपको लंच के बाद दही खाने के फायदे बताएंगे। दरअसल, हम से बहुत लोगों को दोपहर में थोड़ा भारी भोजन करते हैं। जिनमें कि कई सारे पकवान शामिल होते हैं। इन्हें खाने के बाद दिक्कत ये होती है कि आपको भारी-भारी सा महसूस होने लगता है और तेज नींद आने लगती है। कई बार तो खाने के बाद अगर काम करना हो तो, एसिडिटी और ब्लोटिंग की भी समस्या हो जाती है। ऐसे में दोपहर के खाने के बाद दही का सेवन (eating curd after lunch) करना आपको इन तमाम परेशानियों से बचा सकता है।
लंच के बाद दही खाने के फायदे-Benefits of eating curd after lunch
1. अपच की समस्या
दही एक प्रोबायोटिक फूड है जो कि हमारी आंतों में रहने वाले गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है। ये गुड बैक्टीरिया तेजी से खाना पचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा दही में विटामिन बी 12 और लैक्टोबेसिल्स बैक्टीरिया भी होते हैं जो कि आंत बैक्टीरिया के विकास में मदद करते हैं, बदले में पाचन में सहायता करते हैं। ये सब मिल कर आपके दोपहर के भारी भोजन को आसानी से पचाने में मदद करते हैं और आपको हल्का महसूस करवाते हैं। जिससे आपको लंबे समय तक बैठ कर काम करने में परेशानी नहीं होगी।
टॉप स्टोरीज़
2. एसिडिटी
बहुत से लोगों को दोपहर में खाने के बाद एसिडिटी की समस्या होती है। ऐसे में दही इस एसिडिटी को कम करता है। दरअसल, दही एक बेसिक नेचर (Basic nature) वाला फूड है जो कि एसिडिटी से लड़ने में मदद करता है। दरअसल, खाने के बाद दही खाने से यह शरीर में एसिडिक पीएच को बेअसर करने में मदद करता है और पेट में प्रड्यूस हो रहे एसिड को कम करता है। इस तरह ये आपको एसिडिटी से निजात दिलाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: कच्चा बादाम या हरा बादाम खाने के हो सकते हैं कुछ नुकसान, जानें इनके बारे में
3. मसालेदार खाने के नुकसानों कम करता है
मसालेदार खाना खाने के नुकसान कई हैं और अगर आप दोपहर में ज्यादा मसालेदार खाना खा कर बैठे हैं, तो ये समस्या और बढ़ सकती है। ऐसे में दही का ठंडा गुण इन तमाम नुकसानों को शरीर में कम कर सकता है। साथ ही ये छाती में जलन की समस्या को भी कम करता है। इसलिए आपने देखा होगा कि बहुत ही जगहों पर लोग खाना खाने के बाद छाछ का सेवन करते हैं।
4. कब्ज की समस्या
दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन तंत्र के काम काज तेज करने में मदद करते हैं। दही का प्रोबायोटिक गुण पेट के स्वास्थ्य में सुधार करता है और कब्ज को रोकता है। दरअसल, प्रोबायोटिक होने के कारण ये गुड बैक्टीरिया के काम काज को बेहतर बनाता है और यही बैक्टीरिया शॉर्ट-चेन फैटी एसिड और लैक्टिक एसिड का उत्पादन करते हैं जो बाउल मूवमेंट में सुधार कर सकते हैं। इस तरह ये खाना तेजी से पचाने में मदद करता है और पेट साफ करके कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में कमरख (Star Fruit) खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कितनी मात्रा में करें सेवन
5. स्ट्रेस और एंग्याटी
दही का मस्तिष्क के कुछ अलग ही तरीके से काम करता है। ये सकारात्मक प्रभाव डालता है और आपके तनाव और चिंता के स्तर को कम करता है जो कि आज कल के समय में बेहद जरूरी है। ये मूड लिफ्टर है जो मूड फ्रेश करता है और खाने के बाद काम को फिर से फ्रेश तरीके से शुरू करने में मदद करता है।
इन सबके अलावा दही में मौजूद पानी की महत्वपूर्ण मात्रा आपको लंबे समय तक अच्छी तरह से हाइड्रेट रखती है। इससे आपको दोपहर के खाने के बाद अपच की समस्या नहीं होती। तो, इन तमाम फायदे के लिए आपको दोपहर के खाने के बाद दही जरूर खाना चाहिए।
all images credit: freepik