गलत तरीके से प्रोटीन शेक पीने के हो सकते हैं ये 6 नुकसान, जानें इनके बारे में

प्रोटीन शेक का गलत तरीके से सेवन करना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है, जानें प्रोटीन शेक के नुकसान के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
गलत तरीके से प्रोटीन शेक पीने के हो सकते हैं ये 6 नुकसान, जानें इनके बारे में


अच्छी सेहत के लिए प्रोटीन शेक का सेवन तमाम लोग करते हैं और यह बहुत उपयोगी भी माना जाता है। लेकिन अगर आप प्रोटीन शेक का गलत तरीके से सेवन करते हैं तो इसके नुकसान भी हो सकते हैं। प्रोटीन शेक के नुकसान (Protein Shake Side Effects in Hindi) सेहत के लिए बहुत गंभीर हो सकते हैं। कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि प्रोटीन शेक का गलत तरीके से सेवन सेहत के लिए बहुत हानिकारक माना जाता है। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से आपको ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं, शरीर में सूजन और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। जिम जाने वाले ज्यादातर लोग प्रोटीन शेक का सेवन जरूर करते हैं। इसका सेवन करने से मांसपेशियों के निर्माण और विकास में फायदा मिलता है। इसलिए कभी भी आंख मूंदकर अधिक मात्रा में प्रोटीन शेक का सेवन नहीं करना चाहिए। आइये विस्तार से जानते हैं प्रोटीन शेक के नुकसान के बारे में।

प्रोटीन शेक के नुकसान (Protein Shake Side Effects For Health in Hindi)

मांसपेशियों के विकास और निर्माण के लिए प्रोटीन शेक बहुत फायदेमंद माना जाता है लेकिन अगर आप गलत तरीके से इसका सेवन करते हैं तो यह सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। जिम जाने वाले और एक्सरसाइज करने वाले लोग मसल्स की ग्रोथ के लिए इसका सेवन जरूर करते हैं। प्रोटीन शेक का सेवन करने से पहले आपको इसके नुकसान के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।

Protein-Shake-Side-Effects

इसे भी पढ़ें : वजन घटाने के लिए रोज पिएं ये 4 प्रोटीन शेक, रहेंगे फिट और हेल्दी

1. डिहाइड्रेशन की समस्या

प्रोटीन शेक का गलत तरीके से सेवन करना आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से डिहाइड्रेशन की समस्या का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। प्रोटीन शेक पीने के बाद आप पानी कम मात्रा में पीते हैं तो इसकी वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिसके कारण आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

2. लिवर के लिए नुकसानदायक

अधिक मात्रा में प्रोटीन शेक का सेवन लिवर के लिए नुकसानदायक माना जाता है। हालांकि संतुलित मात्रा में प्रोटीन लिवर को हेल्दी रखने का काम करता है लेकिन अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो इससे आपके लिवर में सूजन हो सकती है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए प्रोटीन का सेवन करने से पहले इसकी मात्रा के बारे में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Protein-Shake-Side-Effects

इसे भी पढ़ें : वजन घटाने के लिए रोज पिएं ये 4 प्रोटीन शेक, रहेंगे फिट और हेल्दी

3. स्किन से जुड़ी समस्याओं का खतरा

अधिक मात्रा में प्रोटीन शेक का सेवन करने से आपको स्किन से जुड़ी समस्याओं का खतरा रहता है। गलत तरीके से और अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से आपको स्किन से जुड़ी परेशानियां जैसे स्किन पर दाने, रैशेज और मुहांसे की समस्या भी हो सकती है। प्रोटीन शेक का सीमित मात्रा में सेवन करने से शरीर में हॉर्मोन का उत्पादन संतुलित रहता है जिससे आपकी स्किन को फायदा मिलता है।

4. लो ब्लड प्रेशर की समस्या का खतरा

ब्लड प्रेशर के मरीजों को प्रोटीन शेक का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। लो ब्लड प्रेशर की समस्या में प्रोटीन शेक पीने से यह समस्या और बढ़ सकती है। प्रोटीन का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपके शरीर में ब्लड प्रेशर कम होता है जिससे लो ब्लड प्रेशर की समस्या का खतरा बना रहता है।

5. गैस और आंतो से जुड़ी समस्या का खतरा

प्रोटीन शेक का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में गैस की समस्या बढ़ सकती है। इसका अधिक मात्रा में सेवन आपकी आंतों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। पाचन तंत्र को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन शेक का सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : जानिए प्रोटीन का सेवन किन लोगों को अधिक मात्रा में करना चाहिए और क्‍यों?

जिम जाने वाले लोगों और एक्सरसाइज आदि करने वाले लोगों के लिए प्रोटीन शेक का संतुलित मात्रा में सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आपकी मांसपेशियों के विकास और निर्माण में फायदा मिलता है। लेकिन अगर आप अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन शेक का सेवन करते हैं तो इसकी वजह से आपको ऊपर बताई गयी समस्याओं का खतरा बना रहता है।

(All Image Source - Freepik.com) 

 

Read Next

होली पर तली-भुनी जाने वाली डिशेज को कैसे बनाएं हेल्दी? जानें आसान कुक‍िंग हैक्स

Disclaimer