Mango shake or banana shake which is better for weight gain in Hindi: आजकल वजन बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं। इसके लिए डाइट पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। वजन को अगर हेल्दी तरीके से बढ़ाया जाए तो यह अच्छा होता है। बहुत से लोग अनहेल्दी और जंक फूड्स खाकर वजन बढ़ाते हैं। वहीं, कुछ लोग वजन बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरीकों के शेक पीना पसंद करते हैं। कुछ लोग मैंगो तो कुछ लोग बनाना शेक और स्ट्रॉबेरी शेक आदि पीना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोग वजन बढ़ाने के लिए मैंगो और बनाना शेक को लेकर कंफ्यूज रहते हैं।
मैंगो और बनाना शेक दोनों ही काफी हेल्दी और स्वादिष्ट होते हैं। केवल वजन बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि, आमतौर पर भी इसे पी सकते हैं। वजन बढ़ाने के लिए आप इन दोनों शेक को अपनी रेगुलर डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से जानते हैं मैंगो या बनाना शेक? दोनों में से वजन बढ़ाने में क्या ज्यादा फायदेमंद होता है। (Mango shake or banana shake which is better for weight gain in Hindi) -
मैंगो या बनाना शेक? वजन बढ़ाने के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या है
एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो मैंगो और बनाने शेक दोनों ही काफी लाभकारी हो सकता है। दोनों ही वजन बढ़ाने का काम करते हैं। लेकिन, देखा जाए तो बनाना शेक वजन बढ़ाने में मैंगो शेक से ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यही कारण है कि लोग वजन बढ़ाने के लिए बनाना शेक का ज्यादा सेवन करते हैं।
दरअसल, बनाना शेक में कैलोरी की मात्रा थोड़ी ज्यादा होती है, जिससे शरीर में फैट बढ़ता है। इसलिए वजन बढ़ाने के लिए बनाना शेक पीना एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। मैंगो शेक में पोषक तत्व तो काफी होते हैं, लेकिन कैलोरी के मामले में ये केले से थोड़ा कम है।
टॉप स्टोरीज़
बनाना शेक वजन बढ़ाने में कैसे फायदेमंद है?
वजन बढ़ाने के लिए बनाना शेक काफी फायदेमंद होता है। इसमें कैलोरी के साथ-साथ कार्बोहाइड्रेट्स और नैचुरल शुगर की अच्छी मात्रा होती है, जिसे खाने से शरीर में हेल्दी रूप से फैट बढ़ता है। इसके साथ ही केले में कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर आदि की भी अच्छी मात्रा होती है। इसे खाने से मांसपेशियां एक्टिव और हेल्दी रहती (How to Keep Muscles Activate in Hindi) है साथ ही साथ वजन भी बढ़ता है। इसमें मिलने वाले कार्बोहाइड्रेट्स शरीर को एनर्जी देने में भी मदद करते हैं। इससे आपको सुस्ती, थकान और कमजोरी जैसी समस्या से राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें - वजन बढ़ाने के लिए रोज पिएं 1 ग्लास हेल्दी खजूर शेक, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे
बनाना शेक पीने के फायदे
- बनाना शेक पीना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
- इसे पीने से आपका पाचन तंत्र बेहतर रहता है साथ ही साथ इससे प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार होता है।
- इसे पीने से आपको पर्याप्त एनर्जी मिलती है, जिससे कमजोरी नहीं आती है।
- बनाना शेक पीने से आपका हार्ट हेल्दी रहता है। इसमें पोटैशियम होता है, जिससे कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम अच्छा रहता है।
- इससे आपकी मांसपेशियां बढ़ती हैं साथ ही साथ त्वचा को भी कई फायदे मिलते हैं।
- बनाना शेक पीना आपकी हड्डियों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है।
- इससे आप वजन को कम भी कर सकते हैं।
FAQ
क्या मैंगो शेक पीने से वजन बढ़ता है?
अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो ऐसे में निश्चित तौर पर मैंगो शेक पी सकते हैं। इसमें नैचुरल शुगर और दूध होता है, जिसे पीने से वजन बढ़ता है।वजन बढ़ाने के लिए कौन सा शेक अच्छा है?
वजन बढ़ाने के लिए आप चॉकलेट पीनट बटर शेक, बनाना शेक और मैंगो शेक आदि पी सकते हैं। इन सभी शेक को पीने से वजन को आसानी से बढ़ाया जा सकता है।क्या बनाना शेक से आपका वजन बढ़ता है?
बनाना शेक पीना वजन बढ़ाने में मदद करता है। अगर आपका वजन कम है तो ऐसे में आप रोजाना बनाना शेक में ड्राई फ्रूट्स को डालकर पी सकते हैं।