Fri Sep 11, 2026 | 09:54 PM IST

Doctor Verified

क्या प्रेग्नेंसी में मैंगो शेक पी सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से

Is It Safe To Have Mango Shake In Pregnancy In Hindi: प्रेग्नेंसी में सीमित मात्रा में मैंगो शेक पीने से बच्चे की हेल्थ पर अच्छा असर पड़ता है।

Is It Safe To Have Mango Shake In Pregnancy In Hindi: गम्रियों के दिनों में लगभग हर व्यक्ति आम बहुत चाव से खाता है। आम से बना आम पना, शेक, मैंगो जूस आदि के रूप में इसका सेवन किया जाता है। लेकिन, अगर किसी तरह की मेडिकल कंडीशन है, तो जरूरी है कि आप इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट से पूछ लें। खासकर, अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो अपनी डाइट में चेंजेस करते समय सावधानी बरतना आवश्यक होता है। ध्यान रखें कि प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिला जो भी खाती-पीती है, उसका सीधा-सीधा असर उसके गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ता है। अब सवाल है कि क्या प्रेग्नेंसी में मैंगो शेक पीना सुरक्षित होता है? कहीं इसका ा कोई साइड-इफेक्ट तो नहीं? इस बारे में वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।। जवाब जानने के लिए आप भी पूरा लेख पढ़ें।

क्या प्रेग्नेंसी में मैंगो शेक पी सकते हैं- Is It Safe To Have Mango Shake In Pregnancy In Hindi

Is It Safe To Have Mango Shake In Pregnancy In Hindi

विशेषज्ञों की मानें, तो प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को सिर्फ हेल्दी चीजें खानी चाहिए। ऐसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, जिससे गैस बनती है या पेट में एसिडिटी हो सकती है। बहरहाल, हम बात कर रहे हैं कि क्या प्रेग्नेंसी में मैंगो का शेक पिया जा सकता है? गर्भावस्था में महिलाएं आम खा सकती हैं। छिला हुआ कच्चा या पका आम, दोनों ही महिलाओं के लिए सुरक्षित है। ये कई पोषक तत्वों से भरपूर है, जो महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। इसकी मदद से भ्रूण के विकास पर भी अच्छा असर पड़ता है। इस तरह देखा जाए, तो गर्भवती महिलाएं सीमित मात्रा में मैंगो शेक का सेवन कर सकती हैं। इसमें कोई दिक्कत नहीं है। हां! अगर महिला जेस्टेशनल डायबिटीज से गुजर रही हैं या पहले से डायबिटीज है, तो उन्हें मैंगो शेक पीने से बचना चाहिए। महिलाएं चाहें, तो मैंगो शेक बनाते समय उसमें शुगर का उपयोग न करें। ध्यान रखें कि मैंगो में नेचुरल शुगर कंटेंट होता है। ऐसे में अगर कोई डायबिटिक प्रेग्नेंट महिला या जेस्टेशनल डायबिटीज से ग्रस्त गर्भवती महिला इसका सेवन करती है, तो उनके स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। यहां तक कि ज्यादा मात्रा में मैंगो शेक पीने की वजह से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, मोटापा बढ़ सकता है और ब्लड शुगर का स्तर हाई हो सकता है। इस तरह की कंडीशन से बचने के लिए जरूरी है कि डायबिटीज से पीड़ित गर्भवती महिलाएं मैंगो शेक का सेवन न करें। हालांकि, स्वस्थ महिलाएं इसका सेवन कर सकती हैं। लेकिन, सीमित मात्रा में।

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी में खा सकते हैं आम? जानिए गर्भावस्था में आम खाने के फायदे और नुकसान

प्रेग्नेंसी में मैंगो शेक पीने के फायदे- Benefits Of Drinking Mango Shake During Pregnancy In Hindi

Benefits Of Drinking Mango Shake During Pregnancy In Hindi

फीटस डेवेलपमेंट बेहतर होती है

प्रेग्नेंसी में अगर महिला मैंगो शेका का सेवन सीमित मात्रा में करती हैं, तो इसका फीटस डेवेलपमेंट पर गहरा असर पड़ता है। दरअसल, आम में फोलिक एसिड, विटामिन-6 होता है, जो ब्रेन और स्पाइनल डेवेलपमेंट पर गहरा असर डालते हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में आम खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, ज्यादा मात्रा में न करें सेवन

बर्थ डिफेक्ट से बचाव

विशेषज्ञों की मानें, आम का सेवन करने से बर्थ डिफेक्ट, जैसे न्यूरल ट्यूब से बचाव किया जा सकता है। आपको बता दें कि यह एक ऐसा बर्थ डिफेक्ट है, जो ब्रेन या स्पाइन में होता है। सामान्यतः गर्भावस्था के शुरुआती माह में ही इस तरह का बर्थ डिफेक्ट हो सकता है। यही कारण है कि विशेषज्ञ गर्भवती महिला को हेल्दी डाइट लेने की सलाह देते हैं। आम या मैंगो शेक को आप अपने बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

इम्यूनिटी बूस्ट होती है

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं की इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है। इन दिनों, जरा-सा मौसम में बदलाव आते ही महिला की तबियत बिगड़ सकती है। जबकि, मैंगो शेक पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई तरह की बीमारियों का रिस्क कम हो जाता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

प्रेग्नेंसी में चुकंदर का जूस कब पीना चाहिए? जानें सही समय और तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 15, 2024 12:25 IST

    Published By : Meera Tagore

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content